---Advertisement---

Rashifal 10 June 2026: बुधवार के लिए निवेश करना इस जातक के लिए उत्तम तो बिजनेस में कौन गंवाएगा पैसा, जानें 12 राशियों को कहां है रिस्क

Rashifal 10 June 2026: राशियों की चाल बदलने के साथ बदलाव के योग आते हैं और ऐसे में क्या खास लेकर आया है बुधवार। जानें आर्थिक स्थिति से लेकर जॉब करियर और स्वास्थ्य का क्या हाल बताया गया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 9, 2026 9:00 अपराह्न

Rashifal 10 June 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 10 June 2026: आपके ग्रहों की चालों का असर आपकी जिंदगी पर काफी ज्यादा देखने को मिलता है। यही वजह है कि कभी आपको फायदा तो कभी नुकसान होता है लेकिन क्या आपको पता है कि सितारों की स्थिति हर दिन बदलती है। कभी आपके लिए कोई दिन खास होता है तो कभी आपको मुसीबत के लिए तैयार रहना पड़ता है। अगर आप भी इन चीजों में यकीन करते हैं तो आइए जानते हैं राशिफल 10 जून 2026 को किस्मत कहां बवाल मचाने वाली है। हिंदू धर्म में राशियों की काफी मान्यता बताई जाती है जहां बुधवार ज्येष्ठ माह कृष्ण पक्ष दशमी चन्द्रमा मीन राशि की तरफ संचार करेगा।

Rashifal 10 June 2026 में मेष राशि के लिए योग

मेष राशि के लिए बुधवार लकी रहने वाला है जहां बिजनेस में फायदे बताए गए हैं। बेरोजगार लोगों के लिए ऑफर आ सकते हैं तो भाग्य का पूरा सपोर्ट मिलने वाला है। जहां से आपने सोचा भी नहीं था वहां से फ़ायदा मिल सकता है। तुलसी पूजन आवश्यक बताया गया है।

कहां वृष राशि के लिए लकी है बुधवार

वृष जातक के लिए राशिफल 10 जून 2026 में अगर आप कही इंवेस्ट करते हैं तो यह आपके लिए शुभ बताया गया है। बिजनेस के लिए दिन लकी है और घर के बड़ों का आशीर्वाद मिलने वाला है नहीं आपका मन खुश रहने वाला है लेकिन किसी और के विवाद में ना पड़े नहीं तो मुश्किलें आ सकती है।

मिथुन राशि के लिए जानें किस्मत की कृपा

मिथुन राशि के लिए किस्मत की बात करें तो आज कुछ अमूल्य खो सकते हैं तो ऐसे में सावधान रहने के लिए कहा गया है। आज स्वास्थ्य का ख्याल रखना जरूरी है नहीं तो अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। व्यर्थ की चिंता से बचें और मेडिटेशन से लाभ मिल सकता है।

क्या है कर्क राशि के लिए बुधवार कर योग

राशिफल 10 जून 2026 में कर्क राशि कोई भी काम सतर्कता से करें नहीं तो मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। पैसों की कोई भी कमी नहीं रहने वाली है। दोस्तों की मदद से आपको आज फायदा हो सकता है और इसके साथ ही मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है। धन प्राप्ति के कई रास्ते खुलने वाले हैं।

सिंह राशि को कहां मिल सकते हैं लाभ


सिंह राशि के लिए भाग्यफल की बात करें तो दिन लकी है। घर में मांगलिक कार्यक्रम जो सकता है। बिना मेहनत भी स्टूडेंट्स को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आज किसी पार्टी में जा सकते हैं और आपके लिए बिजनेस में विस्तार का समय बताया गया है।

कन्या राशि के लिए जानें बुधवार की किस्मत

राशिफल 10 जून 2026 में कन्या राशि को बिजनेस में खास फायदा मिलने वाला है। शेयर मार्केट में इंवेस्ट करना आज रिस्की हो सकता है तो सोच-समझकर ही कोई फैसला ले नहीं तो जल्दबाजी के चक्कर में नुकसान हो सकता है। वैसे बुधवार आपके लिए हितकारी बताया गया है।

राशिफल 10 जून 2026 में तुला राशि का हाल

बिजनेस में तुला राशि के जातक को बुधवार को एक बड़ा डील मिल सकता है जो आपके लिए लकी रहने वाला है। आज में बढ़ोतरी के साथ आज प्रमोशन के भी आसार दिख रहे हैं। नई जॉब से लेकर हर परीक्षा में आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं तो वहीं कही भी इंवेस्ट करना आपके लिए लकी हो सकता है। भाग्य की आज विशेष नजर है।

क्या है वृश्चिक राशि के किस्मत में

वृश्चिक राशि के लिए आज दिन उस कदर खुशहाली लेकर नहीं आई है। धेर्य रखना जरूरी बताया गया है नहीं तो आपको आज नुक्सान संभव है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और मौसमी बीमारियों से बचें। विवाद करने से आप अपनों से दूर हो सकते हैं तो कुसंगति भी नुक्सान करवा सकती है। जमीन और वाहन खरीदने के योग आ रहे हैं।

धनु राशि के लिए क्या है किस्मत में

धनु राशिफल 10 जून 2026 में व्यर्थ की भागदौड़ बनी रहेगी लेकिन इसका फ़ायदा नहीं होगा। फिजूलखर्ची हो सकती है तो ऐसे में फैसला संभलकर लें। कुछ ऐसा सुनने को मिलेगा जो आपको परेशान कर सकता है। किसी से विवाद करने से बचें नहीं तो नुक्सान आपका ही हो सकता है। आज मेडिटेशन करने की सलाह दी जाती है।

कहां सतर्क रहे मकर राशि के जातक

पैसों के मामले में किसी पर भी भरोसा करना आपके लिए मुश्किलें ला सकता है। मकर राशि किसी से न पैसे ले और ना देने की गलती करें इससे आपका रिश्ता खराब हो सकता है और लड़ाई काफी हद तक बढ़ सकती है। बिजनेस के लिहाज से बुधवार आपके लिए मेहरबानी ला सकती है और पैसों की कमी नहीं रहेगी।

राशिफल 10 जून 2026 में कहां कुंभ राशि को मिल सकता फायदा

कुंभ राशि के लिए किस्मत की बात करें तो बुधवार को आपकी जिंदगी शांत बीतेगी। अपनों से खुशखबरी मिल सकती है लेकिन आज सोच समझकर बोलने की सलाह दी जाती है। आत्मविश्वास की आज कोई कमी नहीं रहने वाली है और इसके साथ ही घर में मेहमान आने की वजह से व्यस्तता बनी रह सकती है।

मीन राशि के लिए कहां लकी है दिन


मीन राशिफल 10 जून 2026 में आज आमदनी से ज्यादा खर्च होने की संभावना दिखाई दे रही है। जीवन संघर्ष भरा हो सकता है लेकिन आप हिम्मत से सामना करेंगे। आय बढ़ने की संभावना प्रबल है। दुश्मनों से बचना जरूरी है नहीं तो नुकसान हो सकता है। स्ट्रेस लेने से बचने की सलाह दी जाती है और योग से फ़ायदा हो सकता है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 10 June 2026

जून 9, 2026

Anurag Dhanda

जून 9, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 9, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 9, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 9, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 9, 2026