---Advertisement---

Rashifal 12 April 2026: इस राशि को मिलेगा पार्टनर से सुख तो इनके लिए सेहत बन सकती मुसीबत, जानें 12 राशियों का रविवार का योग

Rashifal 12 April 2026: मेष राशि से मीन राशि के जातकों के लिए कैसी होने वाली है किस्मत और कहां भाग्य पलट सकती है। आइए जानते हैं कहां सावधान रहने में ही आपकी भलाई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 11, 2026 9:00 अपराह्न | Updated: अप्रैल 12, 2026 6:45 अपराह्न

Rashifal 12 April 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 12 April 2026: रविवार का दिन कहां आपके लिए लकी चार्म बनने वाला है और कहां मुसीबत के बादल घिरे रह सकते हैं। आइए जानते हैं आपके लिए क्या है इस दिन खास। मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन राशि के जातक आइए जानते हैं आपके सितारों की चाल कहां है और राशिफल 12 अप्रैल 2026 में किसके लिए यह हितकारी हो सकता है। प्यार से लेकर जॉब करियर के मामले में दिन कहां खुशियों का खजाना लेकर आई है यहां चंद्रमा वृश्चिक राशि की तरफ संचार करने वाला है।

Rashifal 12 April 2026 में मेष राशि की स्थिति


मेष राशि के जातक के लिए रविवार का दिन मिला-जुला रहने वाला है। स्टूडेंट की रुचि बढ़ने वाली है और आत्मविश्वास से भरपूर यह दिन आपके लिए खुशियों का खजाना ला सकती है। दांपत्य जीवन में खुशियां आ सकती है तो माता की तरफ से विशेष सहयोग आपको मिल सकता है।

वृष राशि के लिए क्या है राशिफल 12 अप्रैल 2026

वृष राशि के जातक की बात करें रविवार को आपके लिए पार्टनर का सपोर्ट सब कुछ होने वाला है और आप जिंदगी में हर मुकाम हासिल कर सकते हैं। यात्रा के लिहाज से भी आज का दिन खुशनुमा है और आप परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।

मिथुन राशि के लिए क्या है राशिफल

मिथुन राशि के लिए अगर राशिफल 12 अप्रैल 2026 की बात करें तो धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं और लाभ मिलने की संभावना है। हालांकि आपको फिजूल खर्ची पर ध्यान देने की पूरी तरह से जरूरत है। नौकरी में परिवर्तन के योग नजर आ रहे हैं और ऐसा संभव है कि आपको घर छोड़कर जाना पड़ सकता है।

राशिफल 12 अप्रैल 2026 में क्या है कर्क राशि का योग

कर्क राशि के लिए अगर रविवार की किस्मत की बात करें तो परिजनों के साथ आप क्वालिटी टाइम बिताएंगे।पिकनिक या धार्मिक स्थान पर भी जा सकते हैं। काम के लिहाज आज का दिन आपके लिए बेहतर होने वाला है। जॉब से लेकर बिजनेस तक में लाभ मिलने की संभावना है।

सिंह राशि के लिए क्या कहता है भाग्यफल

सिंह राशि के जातक के लिए रविवार दांपत्य जीवन के लिए खुशनुमा होने वाला है। रोमांटिक लाइफ में आज आप प्रसन्नचित रहने वाले हैं। सेहत को लेकर सावधानी बरतनी जरूरी है। हालांकि इस दौरान आपकी एक भी गलती भारी पड़ सकती है तो ऐसे में सामंजस्य बनाकर रखें।

कन्या राशि के लिए क्या है रविवार

कन्या राशि के जातक के लिए राशिफल 12 अप्रैल 2026 की बात करें तो पार्टनर के साथ आपका दिन रोमांटिक होने वाला है लेकिन सेहत को लेकर सावधानी बरतनी जरूरी है। खानपान पर विशेष ध्यान देना आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है।

कहां तुला राशि को रहना है सावधान

तुला राशि के जातक की किस्मत की बात करें तो सामाजिक कार्यों में आपकी भागीदारी आपके लिए कुछ मुकाम हासिल करवाने के लिए काफी है। मान सम्मान में वृद्धि के साथ-साथ परिवार में कलह होने की भी संभावना नजर आ रही है। इस दौरान वाणी पर कंट्रोल रखने की जरूरत है।

राशिफल 12 अप्रैल 2026 में वृश्चिक राशि कैसे बदलेगी किस्मत

वृश्चिक राशि के जातक की बात करें तो आज फिजूल खर्ची पर ध्यान देना आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है लेकिन धार्मिक कार्यों की तरफ आपकी रुचि बढ़ सकती है। ऐसे में आप अपनी किस्मत बदल सकते हैं।

धनु राशि के लिए क्यों खास है रविवार

धनु राशि के लिए राशिफल 12 अप्रैल 2026 में कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती है लेकिन कठिन परिश्रम की वजह से आपके प्रमोशन के भी चांस दिखाई दे रहे हैं। आय बढ़ने के स्रोत नजर आने वाले हैं तो इसके साथ ही आपका भविष्य उज्जवल हो सकता है।

लकी है मकर राशि के लिए रविवार का दिन

मकर राशि के जातक के लिए आज का दिन शुभ होने वाला है। बिजनेस में लाभ मिलने की संभावना है तो धन प्राप्ति के भी योग नजर आ रहे हैं। जहां से अपने पैसे आने की उम्मीद नहीं की थी वह आपके साथ हो सकता है। बिजनेस के लिए भी दिन खुशनुमा है।

कुंभ राशि को क्या दी जाती है सलाह

कुंभ राशि के लिए राशिफल 12 अप्रैल 2026 की बात करें तो जॉब में आज जिम्मेदारियां बढ़ने वाली है। भाग दौड़ की स्थिति बनी रह सकती है। थकान अनुभव करेंगे। ऐसे में सलाह दी जाती है कि आप ज्यादातर आराम करें ताकि आप मानसिक थकान महसूस ना कर सके।

मीन राशि के लिए क्या राशिफल 12 अप्रैल 2026 में भाग्यफल

परिवार के लिए मीन राशि के जातक आज आप सरप्राइज प्लान करेंगे और आपके बीच की दूरियां कम हो सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी है और इसके साथ ही सेहत के लिहाज से भी दिन आज मिला-जुला रहने वाला है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arvind Kejriwal

मई 29, 2026

Rashifal 30 May 2026

मई 29, 2026

Rain Alert 30 May 2026

मई 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 29, 2026

CM Mohan Yadav

मई 29, 2026

Anurag Dhanda

मई 29, 2026