---Advertisement---

Rashifal 12 August 2026: एक गलती बना सकती है कंगाल! इन राशि के जातकों को दुश्मनों से रहना होगा सावधान, बुधवार को जानें कहां है सितारों को खतरा

Rashifal 12 August 2026: मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक द्वारा क्या बताया गया है खास और किन चीजों से आपको सावधान रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं आपके लिए क्या है खास।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 11, 2026 9:00 अपराह्न

Rashifal 12 August 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 12 August 2026: जिंदगी में ग्रह-नक्षत्रों की चाल बदलने से आपकी लिए परिवर्तन के योग आते हैं लेकिन कभी-कभी यह आपके लिए कुछ ऐसी मुश्किलें लाती है जिसके बारे में आपने कल्पना भी नहीं की होती है। वहीं इस सबके बीच आपके लिए किस्मत कहां मेहरबानी दिखाने वाली है तो कहां शुभ संकेत देखने को मिलेंगे। इसे जानने के लिए लिए जानते हैं आपके ग्रहों की चाल क्या बता रही है और कहां सावधान रहने के लिए बताया गया है। आइए जानते हैं राशियों की दशा बदलने के साथ आपकी किस्मत क्या कह रही है।

Rashifal 12August 2026 में मेष राशि की क्या है किस्मत

मेष राशि के लिए धन लाभ संकेत दिखाई दे रहे हैं। काम की जिम्मेदारियां बढ़ने की वजह से आप स्ट्रेस में आ सकते हैं आज फिजूल खर्ची पर ध्यान देकर पैसे बचाने के बारे में सोचें यही आपके लिए भविष्य में फायदेमंद रहेगा। निवेश से दूर रहने भलाई है। कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेना दुर्लभ हो सकता है।

वृष राशि के लिए क्या है भाग्य का हाल


वृष राशि के जातक बिजनेस और नौकरी के लिए दिन मिला जुला रहने वाला है। दुश्मनों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है नहीं तो कुछ मुश्किलें आ सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही बरतना आपके लिए मुश्किल साबित होगी तो ध्यान रखना जरूरी है।

मिथुन राशि के लिए क्या है सलाह

राशिफल 12 अगस्त 2026 में कामकाज में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होने की संभावना है लेकिन कोई भी फैसला लेने से पहले बड़े बुजुर्गों की राय जरुर ले फायदा होगा। जाहिर तौर पर आज आपके लिए यही सलाह है कि सोच समझ कर फैसला ले।

कर्क राशि के लिए किस्मत की जानें दशा

कर्क राशि के जातक बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं तो ऐसे में भगवान शिव का ध्यान रखना जरूरी है रिश्तो में जल्दबाजी में कोई भी फैसला ना ले। बिना सोचे समझे बोलने और क्रोध करने से बचें नहीं तो हमेशा के लिए आप अपनों को खो सकते हैं। आर्थिक मामले में दिन हितकारी नहीं है तो निवेश करने से बचें।

राशिफल 12 अगस्त 2026 में सिंह राशि की जानें किस्मत

सिंह राशि के जातक के लिए अगर किस्मत की बात करें तो करियर के लिहाज से खर्च बढ़ने की पूरी संभावना नजर आ रही है। ऐसे में आपका बजट बिगड़ सकता है। फिजूल खर्ची पर ध्यान दें जहां तक हो सके क्रोध करने से बचें सूर्य मंत्र का जाप करने से लाभ मिल सकता है।

कन्या राशि के लिए क्या है भाग्य में खास

राशिफल 12 अगस्त 2026 बुधवार को करियर के लिहाज से दिन हितकारी है। रुके हुए सभी काम पूरे होंगे। मानसिक स्थिति पर ध्यान दें। योग करें और आध्यात्मिक की तरफ रुझान बढ़ सकता है लेकिन किसी से भी वाद विवाद करने से बचें।

तुला राशि के लिए जानें किस्मत की दशा

तुला राशि के जातक के लिए अगर किस्मत की बात करें तो जॉब में आपके लिए दिन लकी होने वाला है। लटके हुए सभी काम पूरे होंगे। धन लाभ के संकेत भी दिखाई दे रहे हैं तो ऐसे में प्रमोशन और आय में वृद्धि की संभावना है। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

वृश्चिक राशि के लिए जानें राशिफल 12 अगस्त 2026 में हाल

वृश्चिक राशि के जातक धन लाभ के योग नजर आ रहे हैं।करियर के लिहाज से दिन काफी अच्छा बताया गया है। बुजुर्गों की सलाह से कोई काम करें। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है। नई गाड़ी खरीद सकते हैं लेकिन तुलसी पौधे में पानी डालना ना भूले।

धनु राशि के लिए क्या है राशिफल

धनु राशि के लिए राशिफल 12 अगस्त 2026 करियर के लिहाज से काफी अच्छा है लेकिन अगर कोई भी गड़बड़ी आप करते हैं तो बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं। निवेश करने से बचें और पैसों को लेकर लेनदेन से सावधान रहें। कीमती सामान का ख्याल रखना और वाहन सावधानी से चलाना जरूरी है। विष्णु मंत्र का जाप करें।

मकर राशि के लिए कहां है खतरा

मकर राशि के जातक के लिए करियर में कुछ सावधानी बरतने की जरूरत है नहीं तो नुकसान होने के योग नजर आ रहे हैं। जहां तक हो सके पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को बैलेंस करें नहीं तो आप अपने रिश्ते खो सकते हैं। मानसिक दबाव की वजह से बिना सोचे समझे फैसले लेने से बचें।

राशिफल 12 अगस्त 2026 में कुंभ राशि की जानें किस्मत

कुंभ राशि के जातक बुधवार को शत्रुओं से सावधान रहने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपकी जिंदगी मुश्किलों में पड़ सकती है। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो अभी कुछ दिन रुकने में भलाई है। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहे। पेट संबंधी समस्याओं से पीड़ित हो सकते हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करना फायदेमंद है।

मीन राशि के लिए जानें किस्मत के इशारे

मीन राशि के लिए अगर राशिफल 12 अगस्त 2026 की बात करें तो आर्थिक दृष्टि से आपका लिए यह खास होने वाला है। अटके हुए पैसे वापस मिलेंगे लेकिन प्यार और परिवार के बीच सामंजस्य बना कर रखना जरूरी बताया गया है नहीं तो आप अपनों को खो सकते हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

jharkhand Students Protest

अगस्त 11, 2026

Noida International Airport

अगस्त 11, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 11, 2026

Rain Alert 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026