---Advertisement---

Rashifal 12 March 2026: बृहस्पति की दुर्दशा क्या आपके लिए है प्रभावी! दुर्घटना से बचें ये 2 राशि, जानें कहां आपको मिलेगी हार

Rashifal 12 March 2026: मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक तक के लिए जानते हैं आखिर आपकी किस्मत किस तरफ रुख करने वाली है और कहां आपको फायदे मिल सकते हैं। इसके साथ ही आज के लिए क्या है उपाय जो आपका दिन बना सकता है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 11, 2026 9:00 अपराह्न

Rashifal 12 March 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 12 March 2026: आपका राशिफल किस तरफ रुख करने वाला है और आज आपको कहां संभलकर रहने की जरूरत पड़ सकती है। निश्चित तौर पर राशिफल में भरोसा रखने वाले लोगों के लिए यह काफी मायने रखता है। आइए जानते हैं राशिफल 12 मार्च 2026 किस्मत में क्या खास लाने वाली है और कहां आपको मन मुताबिक चीज मिल सकती है। गुरुवार को किस उपाय करने से आपको लाभ मिल सकता है। जहां राशिफल 12 मार्च 2026 गुरुवार चैत्र कृष्ण पक्ष नवमी चंद्रमा धनु राशि की तरफ संचार करने वाला है तो ऐसे में क्या आपके लिए यह खास है।

Rashifal 12 March 2026 में जानें मेष राशि की किस्मत

मेष राशि के जातक के लिए अगर बात करें तो राशिफल 12 मार्च 2026 में लाल कपड़ा और सुहाग की सामग्री दान करने से आपको फायदा मिल सकता है। विरोधियों से सावधान रहने की बात की गई है। घर में किसी अपने के बीमार पड़ने से परेशान हो सकते हैं। प्रॉपर्टी खरीदने के योग नजर आ रहे हैं।

निवेश करने से बचें वृष राशि

गुरुवार के लिए राशिफल की बात करें तो वृष राशि के जातक को आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करने से लाभ मिल सकता है। बहस्पति से दूर रहने में ही आपकी भलाई है। जॉब के मामले में आपको प्रमोशन या फिर आज में वृद्धि होने के पूरे चांस है। बिजनेस के लिए दिन उत्तम है लेकिन निवेश में सावधान रहे।

कैसे मिथुन राशि को मिल सकता है लाभ

मिथुन राशि के जातक भाई की वजह से आपको बिजनेस में लाभ मिल सकता है। चोटिल हो सकते हैं ऐसे में सावधान होकर वाहन चलाएं। मांगलिक कार्यक्रम घर में होने की संभावना है तो घर से दूर पढ़ाई को लेकर जाना पड़ सकता है। हल्के रंग के पर्दे का इस्तेमाल करने से आपको लाभ मिलेगा।

क्या करने से बचकर रहे कर्क राशि

राशिफल 12 मार्च 2026 में कर्क राशि के जातक को सोने की ज्वेलरी खरीदने के योग नजर आ रहे हैं। श्री सूक्त का पाठ करने से आपको लाभ मिल सकता है। शांति या फिर मांगलिक कार्यक्रम में आप जा सकते हैं तो इसके अलावा किसी से कर्ज लेना आपके लिए परेशानी डाल सकता है।प्रमोशन के चांसेस हैं।

सिंह राशि के लिए क्या राशिफल 12 मार्च 2026 है खुशनुमा

सिंह राशि के जातक मंदिर जाए आज आपको फायदा होगा। नए मकान की नींव आप रख सकते हैं तो परीक्षा में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। बिजनेस के लिए दिन उत्तम है तो परिवार में खुशनुमा माहौल बना रह सकता है। हालांकि कुछ मामलों में चुनौती भरा यह दिन हो सकता है।

कन्या राशि किस चीज का रखें ध्यान

कन्या राशि के जातक के लिए राशिफल 12 मार्च 2026 की बात करें तो घरेलू खर्च बढ़ने की वजह से आपको परेशानी हो सकता है। नीले रंग का कपड़ा पहनने से आपको फायदा होगा। बच्चों को रोक-टोक ना करें क्योंकि आपके रिश्ते खराब कर सकते हैं। ऑफिस में दबदबा बना रहेगा नींद का ध्यान रखें।

कैसे तुला राशि बना सकते हैं अपनी किस्मत

तुला राशि के जातक शेयर मार्केट में निवेश करने से आज आपको लाभ मिल सकता है। लक्ष्मी पूजन करने से फायदा होगा तो वही लव लाइफ में आज आपका रोमांस अलग लेवल पर रहने वाला है। बिजनेस में पैसे मिलने की पूरी संभावना है और दोस्त का सपोर्ट मिलेगा।

कैसे बनाए वृश्चिक राशि दिन को खुशनुमा

केसर तिलक लगाने से वृश्चिक राशि के जातक को फायदा हो सकता है। वाद विवाद ना ही करने में आपकी भलाई है। अगर आप घर बना कर रखते हैं तो आपको फायदा हो सकता है बिजनेस में आप दिल लगाकर काम करें। यह आपके लिए खुशनुमा हो सकता है।

धनु राशि के लिए क्या है राशिफल 12 मार्च 2026

धनु राशि के जातक के बारे में अगर बात करें तो 7 कौड़ी मां लक्ष्मी के चढ़ाने से आपको लाभ मिल सकता है। वाहन दुर्घटना से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। बिजनेस में आज आप पैसे कमाने में पीछे नहीं रहेंगे। परिवार के साथ खुशनुमा जिंदगी बिताने से आपको लाभ मिल सकता है और स्ट्रेस कम होगा।

मकर राशि के स्टूडेंट्स के लिए क्या है खास

मकर राशि के जातक को राशिफल 12 मार्च 2026 में शेयर मार्केट में फायदा होने वाला है। पति-पत्नी का रिश्ता आज एक अलग मोड़ ले सकता है ऐसे में सामंजस्य बनाकर रखना जरूरी है। थकान की वजह से आपको परेशानी हो सकती है। नौकरी और पढ़ाई में अगर आप मेहनत करते हैं तो आज सफलता मिल सकती है।

कुंभ राशि के लिए गुरुवार बढ़ा सकती है परेशानी

गुरुवार के लिए अगर कुंभ राशि के जातक की बात करें तो पेट दर्द की वजह से आप परेशान रह सकते हैं। पिता के सहयोग से आज आप वह करेंगे जिसकी शायद आपने कल्पना भी नहीं की थी। मेहनत रंग लाने के लिए तैयार है। सफेद रंग पहने फायदा होगा। बिजनेस में लाभ मिलेगा और मन प्रसन्न रह सकता है। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा।

मीन राशि को कहां है नुकसान

चांदी का सिक्का अगर माता लक्ष्मी को आप चढ़ाते हैं तो इससे आपको लाभ मिल सकता है। जमीन से जुड़ी कुछ समस्याएं सुलझ सकती है। नौकरी में परेशानियां मिल सकती है तो बिजनेस में किसी और पर भरोसा करने से आपको नुकसान होगा। योग और आध्यात्म की तरफ आपका झुकाव बढ़ सकता है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 28 April 2026

अप्रैल 27, 2026

कल का मौसम 28 April 2026

अप्रैल 27, 2026

Heatwave Alert 28 April 2026

अप्रैल 27, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 27, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 27, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 27, 2026