---Advertisement---

Rashifal 13 June 2026: बहस और निवेश से बचें ये जातक! बीपी के मरीज को भी है खतरा, जानें कैसा है आपके लिए शनिवार

Rashifal 13 June 2026: मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक तक के लिए आखिर किस्मत कहां मेहरबानी दिखाने वाली है और कहां आपको मुंह की खानी पड़ सकती है। आइए जानते हैं आपके लिए क्या है भाग्य।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 12, 2026 9:00 अपराह्न

Rashifal 13 June 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 13 June 2026: जिंदगी में हर दिन हर समय परिवर्तन के योग नजर आते हैं और ऐसे में कभी अच्छे तो कभी बुरे समय आपको देखने पड़ते हैं। इस सब के बीच आपको वह उपाय जान लेना जरूरी होता है जिसकी वजह से आप अपनी किस्मत बदल सकते हैं। राशिफल 13 जून 2026 जहां आपके लिए किस मामले में अलग होने वाला है और कहां आपको हार मिल सकते हैं। आइए जानते हैं आपके भाग्य का हाल क्या कह रहा है और 12 राशियों की किस्मत किस तरह से बदल सकती है।

Rashifal 13 June 2026 में जानें क्या करें मेष राशि

मेष राशि के लिए अगर शनिवार को आज किसी को भी बुरी चीज कहने से बचें। वाणी पर संयम रखना बेहद जरूरी बताया गया है। वाद विवाद से दूर रहने के लिए कहा गया है। जॉइंट पेन की वजह से आप परेशान हो सकते हैं तो मंदिर के साफ-सफाई का ध्यान रखना जरूरी बताया गया है।

कहां वृष राशि के लिए सतर्क रहना है जरूरी


राशिफल 13 जून 2026 में वृष राशि के जातक के लिए अगर किस्मत की बात करें तो गाय को पालक खिलाने से बुध मजबूत होगा। उससे आपको फायदा हो सकता है। बीपी के मरीज को खास ख्याल रखने की सलाह दी गई है तो वहीं जॉब में आपको लाभ मिल सकता है। लापरवाही की वजह से आपको आज नुकसान हो सकता है।

क्या है मिथुन राशि के लिए भाग्यफल

मिथुन राशि के जातक परिवार में वाद विवाद की स्थिति आ सकती है। गणेश स्तुति करने से फायदा हो सकता है तो वहीं बिजनेस में सफलता मिलने की पूरी संभावना बताई गई है। योग करने से आपको फायदा हो सकता है तो विदेश से काम का ऑफर आपको मिल सकता है। वहीं जो भी करें लेकिन पार्टनर के साथ विवाद करने से बचें।

कहां सावधान रहें कर्क राशि के जातक

गणेश भगवान को दुर्वा चढ़ाने से लाभ मिल सकता है तो वहीं कोई ऐसी खबर मिल सकती है जिसकी शायद आपने कल्पना भी नहीं की होगी। नौकरी में आज कुछ आश्चर्यजनक चीज हो सकती है तो बिजनेस में सफलता मिलने के साथ-साथ प्यार के लिए भी आज दिन मुश्किलें ला सकती है। ऐसे में सावधान रहें।

सिंह राशि के लिए जानें क्या है किस्मत का योग

सिंह राशि के जातक आज तुलसी का पौधा आंगन में लगाए इससे आपको फायदा हो सकता है। राशिफल 13 जून 2026 में शादी के लिए रिश्ते आ सकते हैं तो ऑफिस में काम की जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। यहां पॉलिटिक्स से दूर रहने की सलाह दी जाती है तो रिश्तो में समय देना जरूरी बताया गया है।

क्या है कन्या राशि के लिए नुक्सानदेह

कन्या राशि के जातक दक्षिण कोने में दीप जलाए फायदा होगा। मांगलिक कार्यक्रम होने की संभावना नजर आ रही है तो वहीं आपका जिंदगी रोमांस से भरपूर होने वाला है। बिजनेस में लापरवाही करना आपके लिए मुश्किलें पैदा कर सकती है। वहीं तनाव से दूर रहे आपके लिए लाभदायक रहेगा।

तुला राशि के लिए जानें राशिफल 13 जून 2026

तुला राशि के जातक के लिए किस्मत की बात करें तो शनिवार को कमल का फूल लगाएंगे तो इससे लाभ मिलने की पूरी संभावना नजर आ रही है। प्यार में नजदीकियां बढ़ेगी लेकिन किसी दूसरे की वजह से आपको परेशानी हो सकती है। बिजनेस में आमदनी के साथ-साथ खर्च बढ़ने की भी संभावना बताई गई है।

क्या है वृश्चिक राशि के लिए किस्मत में

वृश्चिक राशि के लिए राशिफल 13 जून 2026 की बात करें तो आज कपूर जलाने से नकारात्मक ऊर्जा आपकी जिंदगी से खत्म हो सकता है। माता का सहयोग मिलेगा लेकिन भाई बहन के साथ किसी चीज पर नाराजगी हो सकती है। खानपान का ध्यान रखना जरूरी बताया गया है तो वही पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता पाएंगे।

धनु राशि को क्या करने से हो सकता है फायदा

बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए धनु राशि का दिन आज उत्तम बताया गया है। सेहत के लिए आज दिन काफी खुशनुमा बीतेगा तो नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ने की पूरी संभावना नजर आ रही है। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने की सलाह दी जाती है। घर में गंगाजल का छिड़काव करने से फायदा हो सकता है।

क्या है मकर राशि के लिए किस्मत का योग

मकर राशि के जातक आज हरे रंग के कपड़े पहने फायदा हो सकता है। वाहन खरीदने के योग दिखाई दे रहे हैं तो वहीं आज चोटिल हो सकते हैं। उधार लेने से जहां तक हो सके बचने की सलाह दी जाती है। पार्टनर के साथ आप क्वालिटी टाइम बिताएंगे। कुल मिलाकर शनिवार आपके लिए हितकारी है।

कुंभ राशि के लिए जानें योग


कुंभ राशि के लिए किस्मत की बात करें तो वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों की सेवा करने से फायदा हो सकता है। शनिवार को जमीन ज्यादा या शेयर मार्केट में लाभ मिलने की संभावना है। अगर आप निवेश करते हैं तो उससे भी फायदा हो सकता है। दोस्तों के साथ आप क्वालिटी टाइम बिताएंगे।

जानिए कहां मीन राशि को रहना होगा सतर्क

मीन राशि के जातक के लिए अगर राशिफल 13 जून 2026 की बात करें तो भगवान गणेश की पूजा करने से फायदा हो सकता है विवाह के लिए रिश्ते आ सकते हैं तो सेहत के लिए आज का दिन हितकारी नहीं है। बिजनेस में फायदे मिलने की संभावना दिखाई दे रही है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Abhijeet Dipke

जून 12, 2026

कल का मौसम 13 June 2026

जून 12, 2026

Anurag Dhanda

जून 12, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 12, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 12, 2026

Rahul Gandhi

जून 12, 2026