---Advertisement---

Rashifal 13 March 2026: शुक्रवार के वो उपाय जो 12 राशियों की बना सकती है रूठी किस्मत, जानें किसके लिए किस मायने में अशुभ है दिन

Rashifal 13 March 2026: मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक तक के लिए आखिर किस्मत कहां रुख करने वाली है और कहां भाग्य अपना साथ देने के लिए तैयार है। आइए जानते हैं शुक्रवार की किस्मत।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 12, 2026 9:00 अपराह्न

Rashifal 13 March 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 13 March 2026: शुक्रवार का दिन आखिर आपके लिए किन मामलों में खास हो सकता है और कहां भाग्य का उल्टा असर आप पर पड़ने वाला है। क्या राशिफल 13 मार्च 2026 में आपको फायदे होने वाले हैं या किस्मत कुछ ऐसा करने वाली है जिसकी शायद आपने कल्पना भी नहीं की थी। ग्रह और नक्षत्र के योग बदलने से आपकी जिंदगी में काफी परिवर्तन आते हैं और ऐसे में हिंदू धर्म में राशिफल का अपना एक अलग महत्व माना जाता है। इस सबके बीच आइए जानते हैं राशिफल 13 मार्च 2026 में किस्मत की दशा क्या है जब चैत्र कृष्ण पक्ष दशमी चंद्रमा धनु राशि की तरफ संचार करेगा।

Rashifal 13 March 2026 में जानें मेष राशि की क्या है किस्मत

मेष राशि के लिए राशिफल की बात करें तो शुक्रवार बिजनेस के मामले मेंआपके लिए बिल्कुल भी हितकारी नहीं है नुकसान होने वाले हैं तो किसी अपने की वजह से आप आज दुखी हो सकते हैं। प्रमोशन मिल सकते हैं लेकिन काम का दबाव बढ़ सकता है। शिव मंदिर में शिव तांडव का जाप करने से आपको लाभ मिलेगा। परिवार के साथ दूरियां बढ़ सकती है।

वृष राशि के लिए क्यों है शुक्रवार उत्तम

जरूरतमंद को पैसे दान करने से वृष राशि के जातक को लाभ मिल सकता है। आज कहीं दूर की यात्रा पर आपको जाना पड़ सकता है। पढ़ाई और नौकरी के लिहाज से आज का दिन उत्तम हो सकता है अगर आप मेहनत करते हैं। इसके साथ ही बिजनेस में नुकसान के योग दिखा रहे हैं। प्रियजनों के साथ मुलाकात काफी अहम साबित हो सकता है।

मिथुन राशि के लिए क्या है शुक्रवार का भाग्यफल

राशिफल 13 मार्च 2026 में मिथुन राशि के जातक को शनि की पूजा करने से आपको लाभ मिल सकता है। तिल का दान करें फायदा होगा म पढ़ाई और नौकरी के लिए उत्तम समय बताया गया है। ऐसे में मेहनत करें फायदा मिलेगा। बिजनेस के लिहाज से थोड़ा सावधान रहे और निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है।

कर्क राशि के लिए कहां है मुश्किल में दिन

जरूरतमंद को वस्त्र दान करने से आपको फायदा मिल सकता है। लव लाइफ में पार्टनर के साथ अलगाव की स्थिति आ सकती है। ऐसे में सामंजस्य से बनाकर रखना बहुत जरूरी है। मेहमानों की वजह से व्यस्तता बनी रहेगी। वहीं बिजनेस में लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। जॉब के सिलसिले में भी दिन फायदेमंद है

वाहन चलाने से पहले सिंह राशि हो जाए सावधान

सिंह राशि के जातक जरूरतमंदों को दान करने से आपको फायदा मिल सकता है। आज नौकरी में आपके प्रमोशन के चांसेस है तो पढ़ाई में भी आपको फायदे मिल सकते हैं किडनी की समस्या की वजह से परेशान लोगों को आज निजात मिल सकता है। बिजनेस के लिए दिन खुशनुमा होने वाला है लेकिन वाहन चलाते समय सावधान रहें।

कहां कन्या राशि के लिए नुकसान देने वाला है शुक्रवार

राशिफल 13 मार्च 2026 में धार्मिक स्थान पर सेवा करने से आपको फायदा मिलेगा। इसके अलावा पार्टनर के साथ दूरियां बढ़ सकती है तो ऐसे में बात करने से पीछे ना रहे। बिजनेस में दुश्मनी बढ़ सकती है तो सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है तो वहीं आज आप चोटिल हो सकते हैं।

तुला राशि के लिए क्या है राशिफल 13 मार्च 2026 का उपाय

वाद विवाद से बचकर रहने की तुला राशि के जातक को सलाह दी जाती है तो अविवाहित लोगों के लिए विवाह के रिश्ते आ सकते हैं। दूध से बनी हुई चीज दान करने से आपको फायदा हो सकता है। रोमांटिक जीवन काफी खुशनुमा होने लगा है। धन लाभ के संकेत दिखाई दे रहे हैं। वाणी और व्यवहार से आप दिल जीत सकते हैं।

वृश्चिक राशि के लिए क्या है शुक्रवार का भाग्यफल

वृश्चिक राशि के लिए राशिफल 13 मार्च 2026 की बात करें तो पशु पक्षियों को चारा देने से आपको लाभ मिल सकता है। नौकरी और बिजनेस के लिए आज का दिन फायदेमंद है तो पढ़ाई में भी आपको तरक्की मिल सकती है। घर परिवार में किसी अपने के सेहत बिगड़ने की वजह से परेशानी बढ़ सकती है।

धनु राशि के लिए कहां है मुश्किल शुक्रवार

लड्डू गोपाल को माखन मिश्री का भोग लगाने से लाभ मिल सकता है तो इसके अलावा संतान की वजह से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत के लिहाज से आप परेशान हो सकते हैं तो धन लाभ के चांस पूरे दिखाई दे रहे हैं। पार्टनर के सपोर्ट से आप मुश्किलों को कम कर पाएंगे।

राशिफल 13 मार्च 2026 में मकर राशि की जानें किस्मत

नीला और काला रंग से दूरी बनाकर रखने की सलाह दी जाती है। वहीं नौकरी के साथ-साथ शिक्षा के मामले में दिन उत्तम बताया गया है। नेगेटिव एनर्जी आपको परेशान कर सकती है तो ऐसे में सावधान रहे। बिजनेस के लिहाज से दिन उत्तम बताया गया है। आज आपके रिश्ते मजबूत होंगे लेकिन वाणी पर कंट्रोल रखना जरूरी है।

कहां कुंभ राशि को है नुकसान तय

भगवान शिव का रुद्राभिषेक करवाने से कुंभ राशि के जातक को लाभ मिल सकता है। नौकरी में फायदे मिलेंगे और मानसिक तनाव की वजह से आपको योग करने की सलाह दी जाती है। निवेश करने से बचें क्योंकि नुकसान मिलने की पूरी संभावना नजर आ रही है कम बोले लेकिन जरूरत पर अपनी बात रखने में पीछे ना रहे।

मीन राशि के लिए कहां शुक्रवार देने वाला है फायदा

मीन राशि के जातक के लिए राशिफल 13 मार्च 2026 में हनुमान जी की पूजा करने करने से फायदेमंद हो सकता है। शुक्रवार को आप अपने रिश्ते की वजह से काफी कुछ हासिल कर सकते हैं। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती है तो वहीं नौकरी से लेकर पढ़ाई तक में आत्मविश्वास काम आने वाला है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heat Alert 13 March 2026

मार्च 12, 2026

कल का मौसम 13 March 2026

मार्च 12, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

मार्च 12, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 12, 2026

Retail Inflation

मार्च 12, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 12, 2026