---Advertisement---

Rashifal 16 February 2026: किन राशियों को मिलेगा कष्ट और जिंदगी में आएगा भूचाल, जानिए सोमवार किसके लिए रहेगा भारी

Rashifal 16 February 2026: मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक तक आइए जानते हैं आखिर सोमवार आपके लिए किस्मत के कौन से दरवाजे खटखटाने वाले हैं और कहां आपको उपाय से बात बन सकती है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 15, 2026 9:00 अपराह्न

Rashifal 16 February 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 16 February 2026: राशिफल 16 फरवरी 2026 आखिर क्या लाया है आपके लिए खुशखबरी और कहां किस्मत आपके लिए मुसीबत का पहाड़ बनकर आई है। आइए जानते हैं 12 राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन कैसा होने वाला है और किस उपाय को करने से आपको लाभ मिल सकता है। 12 राशि के जातकों के लिए राशिफल 16 फरवरी 2026 किस्मत की कौन सी कृपा लाने के लिए तैयार है। आपका भाग्य क्या आपके साथ है। सोमवार फागुन कृष्ण पक्ष सप्तमी चंद्रमा मकर राशि की तरफ संचार करने वाला है।

मेष राशि किस उपाय को करने से मिलेगा फायदा

सोमवार को राशिफल 16 फरवरी 2026 में मेष राशि के जातक की बात करें तो विदेश से जॉब के ऑफर आ सकते हैं तो निवेश करने से आपको फायदा मिल सकता है। पार्टनर के साथ रिश्ते पर ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि आप दोनों के बीच दूरियां बढ़ने के संकेत नजर आ रहे हैं। ऐसे में उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है। बंदर को गुड और चना खिलाने से लाभ मिलेगा।

वृष राशि के लिए बदल सकती है सक्सेस की परिभाषा


पढ़ाई के लिहाज से राशिफल 16 फरवरी 2026 वृष राशि के जातक के लिए काफी हितकारी है। आप आज खुश रहेंगे और अपनी जिंदगी में सक्सेस की एक अलग परिभाषा लिख पाएंगे। बजरंगबली के मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करने से आपको लाभ मिल सकता है।

मिथुन राशि के लिए कैसा है राशिफल 16 फरवरी 2026

16 फरवरी के लिए मिथुन राशि की किस्मत की बात करें तो नौकरी पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। अगर आप अपने सीनियर से इस बारे में बात करें तो आपको लाभ मिल सकता है। वहीं संतान सुख मिलने की आशंका नजर आ रही है। इस वजह से आपको समाज में मान सम्मान की वृद्धि होगी। गणेश जी को दुर्वा अर्पित करें।

कर्क राशि के लिए कहां मिलने वाला है फायदा

कर्क राशि के लिए किस्मत की बात करें तो राजनीतिक, सामाजिक और चिकित्सा के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए सोमवार फायदेमंद होने वाला है। काम के सिलसिले में आपके घर से बाहर जाना पड़ सकता है तो ऐसे में कोई फैसला सोच समझ कर लेने की सलाह दी जाती है। शिवलिंग पर जल चढाए।

सिंह राशि के लिए क्या है किस्मत में

सिंह राशि के लिए सोमवार की किस्मत की बात करें तो आपको कई मामलों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं जिससे आप खुश होंगे और आपकी तरक्की भी हो सकती है। परिवार के लोगों के साथ तनाव की स्थिति बन सकती है लेकिन आप रिश्ते को संभाले। सूर्य को तांबे के बर्तन में जल अर्पित करें।

कन्या राशि के लिए क्या है उपाय

कन्या राशि के जातक के लिए राशिफल 16 फरवरी 2026 की बात करें तो फिल्म, खेल और कानून में काम कर रहे हैं तो लाभ मिलेगा। लोगों के लिए दिन हितकारी है। संतान से शुभ संदेश प्राप्त हो सकते हैं तो वहीं पर्सनल लाइफ में रोमांस की आज कोई कमी नहीं रहेगी। आप दोनों का रिश्ता पहले से ज्यादा मजबूत होगा। पक्षियों को दाना डालने से लाभ मिल सकता है।

राशिफल 16 फरवरी 2026 में क्या करें तुला राशि

तुला राशि के जातक आज आपके आय में बढ़ोतरी हो सकती है तो वही शॉपिंग पर आप अपने पार्टनर के साथ जा सकते हैं। कुछ नए सामान खरीदेंगे। वाहन खरीदने के भी योग नजर आ रहे हैं तो इसके साथ ही अपने परिवार के लिए खुशियों के पल आप बिताने की कोशिश करेंगे। माथे पर केसर का तिलक लगाए।

वृश्चिक राशि के लिए क्या है राशिफल 16 फरवरी 2026 की किस्मत

वृश्चिक राशि के जातक के लिए तनाव की स्थिति आज बनी रह सकती है। पार्टनर से वाद विवाद करने से जहां तक हो सके बचें नहीं तो आपके बीच दूरियां आ सकती है। संतान की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना है जो आपके लिए किस्मत में नए मोड़ देंगे। गरीबों को सफेद वस्त्र दान करें।

राशिफल 16 फरवरी 2026 में धनु राशि की स्थिति


धनु राशि के जातक की बात करें तो आज आपका व्यवहार आपको खुद ताज्जुब में डाल सकता है। लोगों पर विश्वास करना आपके लिए आज मुश्किल हो सकता है। इसके अलावा धन निवेश करने से आपको लाभ मिलने की संभावना है। विदेश से काम के ऑफर आ सकते हैं। पीपल के पेड़ में सरसों के तेल का दिया जलाने से लाभ मिलेगा।

मकर राशि के लिए क्या है भाग्य


मकर राशि के लिए राशिफल 16 फरवरी 2026 सोमवार की बात करें तो स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अनुकूल होने वाला है। नौकरी में पॉलिटिक्स से दूर रहने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपके खिलाफ साजिश रचने वालों की कमी नहीं है। ऐसे में कोई भी काम सतर्कता बरतने से ही पूरी कर सकते हैं। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

कुंभ राशि को किस उपाय से मिल सकता है फायदा

कुंभ राशि के लिए राशिफल 16 फरवरी 2026 की बात करें तो आत्मविश्वास की आज कोई कमी नहीं रहने वाली है। आज आपके आय में वृद्धि होगी और हर तरफ काम में सफलता मिलने की संभावना है। आपके मान सम्मान की भी प्रति होने वाली है और गृहणी के लिए भी आज हितकारी दिन हो सकता है। हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाने से लाभ मिल सकता है।

मीन राशि के लिए कहां है मुश्किलें

राशिफल 16 फरवरी 2026 में मीन राशि के जातक को सोमवार को सावधानी बरतने की जरूरत है नहीं तो आपको कुछ नुकसान मिल सकते हैं। सेहत के लिहाज से दिन मिलाजुला रहने वाला है लेकिन खान-पान पर ध्यान देने से बात बन सकती है। जॉब में भी कुछ मुश्किलें आने की संभावना है। केले के पेड़ की पूजा करें।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 4 April 2026

अप्रैल 3, 2026

कल का मौसम 4 April 2026

अप्रैल 3, 2026

Kerala Elections 2026

अप्रैल 3, 2026

Ganga Expressway

अप्रैल 3, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 3, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 3, 2026