---Advertisement---

Rashifal 16 March 2026: भगवान विष्णु सोमवार को 2 राशियों पर हैं मेहरबान, जरा सी गलती करने पर इन जातकों की जान पर आ सकती बात

Rashifal 16 March 2026: मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक तक के लिए आखिर सोमवार किस्मत की कौन सी दशा मोड़ने वाली है। आइए जानते हैं कहां मिल सकता है आपको लाभ।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 15, 2026 9:00 अपराह्न

Rashifal 16 March 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 16 March 2026: हिंदू धर्म में निश्चित तौर राशियों का अलग ही महत्व माना जाता है और यह सच है कि लोग हर एक उपाय को करके दिन को खास बनाने के लिए कोई भी भूल नहीं करना चाहते हैं। ऐसे में राशिफल 16 मार्च 2026 का दिन कैसा होने वाला है और किन राशि के जातकों को फायदा मिलने वाला है। आइए जानते हैं सोमवार चैत्र कृष्ण पक्ष द्वादशी चंद्रमा मकर राशि की तरफ संचार करने वाला है और ऐसे में आपके लिए कैसे किस्मत नए द्वार खोल सकते हैं। राशिफल 16 मार्च 2026 में किसे फायदा होने वाला है और किसकी लुटिया डूबने वाली है।

मेष राशि कैसे बना सकते हैं अपनी किस्मत

रुद्राभिषेक करवाने से मेष राशि के जातक को सोमवार को फायदा मिल सकता है। आज वाहन दुर्घटना होने की पूरी संभावना है तो ऐसे में सावधान रहने में ही आपकी भलाई है। बाहर जाने से पहले मां का आशीर्वाद जरूर ले। पढ़ाई के लिए अगर आप घर से दूर जा रहे हैं तो दिन हितकारी है। क्रोध से बचने की सलाह दी जाती है।

वृष राशि के लिए क्या है योग

राशिफल 16 मार्च 2026 में केले के पेड़ की पूजा करने से वृष राशि के जातकों को फायदा मिल सकता है। धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं तो संतान की वजह से आप मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस के लिए दिन अच्छा है लेकिन वाहन चलाने से पहले सावधानी बरतने की आपको सलाह दी जाती है।

मिथुन राशि के लिए कैसा है राशिफल 16 मार्च 2026

भगवान विष्णु की पूजा करने से मिथुन राशि के जातक को लाभ मिल सकता है। नौकरी के लिए अच्छे ऑफर आएंगे लेकिन सोच विचार के साथ ही फैसला लेने से बिजनेस में तरक्की मिलने की संभावना है। बच्चों की तबीयत की वजह से आप परेशान हो सकते हैं। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने से लाभ मिल सकता है।

कर्क राशि के लिए क्या है योग


कर्क राशि के लिए राशिफल 16 मार्च 2026 की बात करें तो केले का पौधा लगाए फायदा होगा। भाई बहन का सहयोग मिलेगा तो लव लाइफ में इमोशनल होने से आप परेशान हो सकते हैं। पार्टनर से धोखा मिलने की संभावना है तो बिजनेस में लाभ के संकेत है। वाणी में कंट्रोल रखना जरूरी है।

कहां सावधान रहे सिंह राशि के जातक

सोमवार को हनुमान चालीसा का पाठ करने से लाभ मिल सकता है। संतान की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना है। नौकरी में सहयोग मिलेगा और आप बिजनेस में खर्च ज्यादा करने वाले हैं। आय में कमी महसूस महसूस हो सकती है तो ऐसे में फिजूल खर्ची पर ध्यान दें।

कन्या राशि के लिए देखें राशिफल 16 मार्च 2026 में योग

कन्या राशि के जातक गणेश भगवान की पूजा करने से आपको लाभ मिल सकता है रिश्तो में दूरियां बढ़ सकती है तो ऐसे में सावधान रहें। बिजनेस में लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है तो विद्यार्थियों के लिए भी दिन उत्तम बताया जा रहा है। प्यार में धोखा और लड़ाई की संभावना नजर आ रही है।

स्वास्थ्य के लिहाज से कहां है मुश्किलें

तुला राशि के जातक के लिए सोमवार राशिफल 16 मार्च 2026 मिला जुला रहने वाला है। आपकी दोस्ती प्यार में तब्दील हो सकती है। इसके साथ ही गरीबों को भोजन करवाने से आपको फायदा मिल सकता है। जीवन साथी की वजह से आपको अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है।

वृश्चिक राशि के लिए कहां है प्रमोशन के योग

वृश्चिक राशि के जातक गायत्री मंत्र का 108 बार जाप करें इससे फायदा होगा। शादी के मामले में सोच समझकर ही फैसला ले। नौकरी में प्रमोशन के योग दिखाई दे रहे हैं तो माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। विदेश जाने के ऑफर भी दिखाई दे रहे हैं।

क्या है धनु राशि के लिए सोमवार का उपाय

धनु राशि के जातक वाणी और व्यवहार पर संयम करते हैं इससे आपको फायदा होगा। राम स्त्रोत का पाठ करने से लाभ मिलेगा। सेहत के लिए आज दिन हितकारी है। बिजनेस में आपकी दुश्मनी बढ़ सकती है तो सावधानी बरतें इसके अलावा राशिफल 16 मार्च 2026 में धैर्य रखना जरूरी है।

मकर राशि के लिए क्या है योग

मकर राशि के जातक सुंदरकांड का पाठ करें फायदा होगा। गरीबों को दान देने से आपको लाभ मिल सकता है। धन की प्राप्ति होने वाली है तो नौकरी में पॉलिटिक्स से बचने की सलाह दी जाती है। संतान की वजह से पैसे खर्च होने की संभावना है लेकिन रुके हुए धन की वापसी हो सकती है।

राशिफल 16 मार्च 2026 में कुंभ राशि क्या करें

कुंभ राशि के जातक तुलसी का पौधा लगाने से आपको लाभ मिल सकता है। आत्मविश्वास की कमी आ सकती है। पार्टनर की तलाश अगर आप कर रहे हैं तो सोच समझ कर फैसला लें। पेट दर्द की वजह से आपको परेशानी हो सकती है तो बिजनेस में जल्दबाजी न करें। अपने से बड़े बुजुर्ग की सलाह जरूर ले।

मीन राशि के लिए क्या है उपाय जो है लाभदायक

विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करने से आपको फायदा हो सकता है। घर में मेहमान के आने की वजह से व्यस्तता बनी रहेगी। ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी और परिवार के साथ आप क्वालिटी टाइम भी बिताएंगे। निवेश के लिए फायदेमंद दिन है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

US-Israel-Iran-War

मार्च 15, 2026

Rain Alert 16 March 2026

मार्च 15, 2026

कल का मौसम 16 March 2026

मार्च 15, 2026

Chaitra Navratri 2026

मार्च 15, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 15, 2026

CM Mohan Yadav

मार्च 15, 2026