---Advertisement---

Rashifal 17 February 2026: क्या सितारों की चाल रोक पाएगी मंगलवार की बदकिस्मती, भूलकर भगवान हनुमान को रुष्ट ना करें ये जातक

Rashifal 17 February 2026: मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक तक आखिर मंगलवार को किस्मत किस तरफ रुख करने वाली है और कहां सावधान रहने से ही बात बन सकती है। जानें आपके लिए उपाय।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 16, 2026 9:00 अपराह्न

Rashifal 17 February 2026
Follow Us
---Advertisement---

राशिफल 17 फरवरी 2026 मंगलवार का दिन किन मामलों में आपके लिए हितकारी साबित हो सकता है और कहां मुसीबत की वजह से आपका दिन खराब होने वाला है। पारिवारिक क्लेश की वजह से दिन किसके लिए मुश्किल है तो किसे जॉब में फायदा होगा। आय की संभावना बढ़ने वाली हैं और किसके खर्च बढ़ने की संभावना है। इस सब को जानने के लिए ग्रह नक्षत्र में भरोसा करने वाले लोग इस बात पर ध्यान देते हैं कि आखिर उनका राशिफल क्या है। राशिफल 17 फरवरी 2026 में जहां मंगलवार फाल्गुन कृष्ण पक्ष में चंद्रमा मकर पर संचार करने वाला है।

Rashifal 17 February 2026 को किस उपाय को करने से होगा मेष राशि का लाभ


मेष राशि के लिए राशिफल 17 फरवरी 2026 की बात करें तो चना का दान करने और सूर्य भगवान की पूजा करने से आपको लाभ मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में क्लेश की संभावना है। ऐसे में इमोशंस का ध्यान रखें। जॉब में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो सेहत के लिहाज से मौसमी बीमारियां मात दे सकती है। बिजनेस और लव के लिए उत्तम समय है।

वृष राशि के लिए क्या है किस्मत में

वृष राशि के लिए राशिफल 17 फरवरी 2026 की बात करें तो शिवलिंग के दर्शन करने से लाभ मिलेगा। मक्के का दान करें। जिम्मेदारियां की वजह से आप परेशान हो सकते हैं। लव लाइफ में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा तो वहीं दोस्त और पार्टनर से बिजनेस में धोखा मिलने की संभावना है।

मिथुन राशि के लिए कैसा है राशिफल 17 फरवरी 2026

मिथुन राशि के लिए किस्मत की बात करें लव लाइफ में आपके साथ धोखा हो सकता है। लोहा और तेल का दान करने से आपको लाभ मिलेगा। जमीन खरीदने के योग नजर आ रहे हैं। प्यार में मुश्किलों को झेल सकते हैं लेकिन किसी को धोखा देने के बारे में ना सोचे। शरीर में दर्द की वजह से परेशानी हो सकती है।

कर्क राशि क्या करें मंगलवार को

गेहूं और गुड़ का दान करने से कर्क राशि के लिए राशिफल 17 फरवरी 2026 हितकारी हो सकता है। एक्स से आपकी मुलाकात हो सकती है। दोस्त की वजह से आपका जॉब में मन लगेगा। शॉपिंग पर खर्च होने के संभावना है तो संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। बिजनेस में संभलकर कदम बढ़ाए।

सिंह राशि के लिए क्या है राशिफल 17 फरवरी 2026

सिंह राशि मंगलवार को पीली वस्तु या केले का दान करें इससे लाभ मिलेगा। गाड़ी खरीदने की नजर आ रहे हैं तो आर्थिक स्थिति में कुछ नुकसान कर सकते हैं। बिजनेस के लिए दिन उत्तम होने वाला है। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो कुछ समय के लिए रुके। प्यार के मामले में संभल कर रहे नहीं तो रिश्ता टूट सकता है।

प्यार से लेकर बिजनेस तक में कहां है कन्या राशि को फायदा

हरी वस्तुओं का दान करने से कन्या राशि के जातक को फायदा मिल सकता है। परिवार के साथ सामंजस्य बनाने की जरूरत है। लव लाइफ काफी खास होने वाला है तो वहीं जॉब के मामले में भी आपको सफलता मिल सकती है। बिजनेस में तरक्की और धन लाभ के योग नजर आ रहे हैं।

तुला राशि के लिए जानें राशिफल 17 फरवरी 2026

तुला राशि के जातक की किस्मत स्वास्थ्य को लेकर हितकारी नहीं है। हनुमान जी की पूजा करने से आपको लाभ मिल सकता है। नौकरी के सिलसिले में आप घर से दूर जाने की संभावना नजर आ रही है। आप अपने दिल की बात किसी और को करने में उस कदर सहज महसूस नहीं कर पाएंगे।

क्या निवेश करने से वृश्चिक राशि को मिल सकता फायदा


वृश्चिक राशि मिश्री का भोग लगाए और चंद्रमा की पूजा करने से आपको फायदा हो सकता है। गाड़ी खरीदने के योग नजर आ रहे हैं तो पार्टनर के साथ दूरियां बढ़ सकती है। करियर में कुछ मुश्किलें आने वाली है लेकिन आप मेहनत से इस समय पर विजय हासिल कर सकते हैं। आर्थिक नुकसान के योग दिखाई दे रहे हैं। नए निवेश करने से बचें।

आर्थिक स्थिति में कहां संभले धनु राशि

धनु राशि के जातक सुंदरकांड का पाठ मंगलवार को करें इससे लाभ मिलने की संभावना है। आप किसी के प्यार में पड़ सकते हैं। सेहत के लिए दिन उत्तम है। बिजनेस में आपको लाभ मिलने की संभावना है तो वाणी पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। फिजूल खर्ची से आप परेशान हो सकते हैं।

मकर राशि के लिए जानें कैसी है किस्मत

गाय की सेवा करने से मकर राशि के जातक के लिए राशिफल 17 फरवरी 2026 उत्तम हो सकता है। पार्टनर के साथ आप सामंजस्य बनाकर हर जीत को अपने नाम कर सकते हैं। क्वालिटी टाइम बिताने के योग नजर आ रहे हैं। सेहत के लिहाज से कुछ मुश्किलें आ सकती है तो नौकरी और पढ़ाई के लिए दिन उत्तम बताया जा रहा है।

कुंभ राशि के लिए कहां है राशिफल 17 फरवरी 2026 में परेशानी

कुंभ राशि के जातक कुत्ते को घी लगी हुई रोटी खिलाने से लाभ मिलेगा। प्यार के लिए आज का दिन काफी खुशनुमा होने वाला है लेकिन बिना सोचे समझे किसी के सामने इजहार करने से बचें। पिता की संपत्ति मिलने से आपको लाभ मिल सकता है। इसमें कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

क्या है मीन राशि के लिए किस्मत में

मीन राशि की जातक लड्डू गोपाल को भोग लगाने से आप पर किस्मत की कृपा बनी रहेगी। प्यार में मेहनत करने से सफलता हासिल होगी। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है लेकिन बिजनेस में बिना सोचे समझे कुछ भी करने से बचें। प्रमोशन के चांस नजर आ रहे हैं तो ऐसे में सोच समझ कर ही फैसला लें।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CBSE Class 10th Exams 2026

फ़रवरी 16, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 16, 2026

Ramadan 2026

फ़रवरी 16, 2026

UP Scholarship 2025-26

फ़रवरी 16, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 16, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 16, 2026