---Advertisement---

Rashifal 18 February 2026: इन राशियों के लिए बुधवार ला सकता है चमत्कारी बदलाव, जानें किसे मिलेगा लाभ और किन्हें खानी पड़ेगी मुंह की

Rashifal 18 February 2026: मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक तक के लिए बुधवार का दिन आखिर किस कदर लाभदायक होने वाला है। किस उपाय को करने से फायदा हो सकता है। आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 17, 2026 9:00 अपराह्न

Rashifal 18 February 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 18 February 2026: ग्रह नक्षत्र बदलने से आपकी जिंदगी में कई बड़े परिवर्तन हर दिन हो सकते हैं। किस्मत की चाल कभी आपकी हित में मोड़ लेती है तो कभी आपको बदकिस्मती की वजह से कुछ ऐसी चीज झेलनी पड़ती है जिसकी शायद आप कल्पना भी नहीं किए होते हैं। ग्रह और नक्षत्र के योग आखिर राशिफल 18 फरवरी 2026 में आपके लिए क्या कुछ लाने वाला है क्योंकि बुधवार फाल्गुन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा चंद्रमा मकर राशि की तरफ संचार करने वाला है। आइए जानते हैं ऐसे में राशिफल 18 फरवरी क्या है खास।

मेष राशि के लिए जानें Rashifal 18 February 2026

धार्मिक जगह पर जाकर सेवा करने से मेष राशि के जातक को राशिफल 18 फरवरी 2026 में फायदा मिल सकता है। किसी से भी बेवजह बात करने से जहां तक हो सके बच कर रहे। ऐसे में अपने वाणी पर कंट्रोल रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि किसी दुर्घटना के भी आप शिकार हो सकते हैं वाहन सावधानी से चलाएं।

वृष राशि को कहां सावधान रहने की जरूरत

दूध या सफेद चीज दान करने से किस्मत का रुख बदला जा सकता है। पढ़ाई को लेकर लापरवाही बरतने से आपको नुकसान हो सकता है। बिजनेस में धन लाभ की संभावना दिखाई दे रही है लेकिन सेहत का ध्यान रखना जरूरी है। फिजूलखर्ची पर ध्यान देने की जरूरत है और बिना सोचे समझे कोई भी फैसला ना ले।

राशिफल 18 फरवरी 2026 में मिथुन राशि की स्थिति

मिथुन राशि के जातक सेहत को लेकर परेशान रह सकते हैं पक्षी को दाना खिलाने से आपको लाभ मिलेगा। बिजनेस से लेकर जॉब और पढ़ाई में सफलता मिलने की संभावना नजर आ रही है। मेहनत से ही बात बन सकती है। पार्टनर के साथ सामंजस्य बनाकर रखने की जरूरत है नहीं तो आपके बीच दूरियां बढ़ सकती है।

कर्क राशि किस उपाय को करें आप


लड्डू गोपाल को राशिफल 18 फरवरी 2026 में कर्क राशि के जातकों को माखन मिश्री का भोग लगाने से लाभ मिल सकता है। संतान की वजह से आप परेशान रह सकते हैं। पार्टनर के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं लेकिन सेहत को लेकर दिन काफी नुकसानदायक है। बिना सोचे समझे कोई भी फैसला लेने से आप विवाद में पड़ सकते हैं।

आज किस काम को करने से बचें सिंह राशि

सिंह राशि के जातक के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। बिजनेस में आपके काम की तारीफ होगी और आपको धन लाभ होने के संकेत नजर आ रहे हैं।नेगेटिव एनर्जी आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। राशिफल 18 फरवरी 2026 में मेहनत करें क्योंकि फिजूलखर्ची की स्थिति बनी रह सकती है। काला रंग भूलकर भी ना पहने।

राशिफल 18 फरवरी 2026 में कन्या राशि की स्थिति

कन्या राशि के जातक के लिए अगर बुधवार के किस्मत की बात करें तो नौकरी में लाभ मिलने की संभावना है। सरकारी जॉब की तलाश में अगर आप थे तो आज आपकी जिंदगी में खुशखबरी आ सकती है। भगवान शिव का रुद्राभिषेक करवाने से लाभ मिल सकता है। घर खरीदने के भी योग नजर आ रहे हैं लेकिन प्यार के मामले में धोखा मिलने की संभावना है।

तुला राशि के लिए जानें राशिफल 18 फरवरी 2026 में योग

तुला राशि के जातक हनुमान जी की पूजा करें इससे आपको लाभ मिल सकता है। पार्टनर के साथ रिश्ता काफी रोमांटिक होगा और आपकी शादी में खुशखबरी मिल सकती है। गाड़ी खरीदने के योग नजर आ रहे हैं तो वही प्रमोशन के भी चांस दिख रहे हैं। मौसमी बीमारी से परेशान हो सकते हैं तो ऐसे में सावधान रहे।

वृश्चिक राशि के लिए कैसा है बुधवार का दिन

स्वास्थ्य के लिहाज से वृश्चिक राशि के लिए आज बुधवार काफी ज्यादा नुकसानदाई है। राशिफल 18 फरवरी 2026 में शिव मंदिर जाकर शिव तांडव का जाप करें फायदा होगा। विदेश से नौकरी के ऑफर आ सकते हैं तो वहीं बिजनेस में नुकसान झेलना पड़ सकते हैं। एक्स की वजह से आपका रिश्ता बिगड़ सकता है।

धनु राशि को राशिफल 18 फरवरी 2026 में कहां है खतरा

जरूरतमंदों को धनु राशि के जातक पैसे और कपड़े दान करें लाभ मिलेगा। आज घर से दूर कहीं धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत में आप खानपान पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है तो वहीं आपके काम की हर जगह पर तारीफ होगी। माता-पिता का ख्याल रखना आज जरूरी है क्योंकि उनकी वजह से बिजनेस में हो रहे नुकसान की भरपाई कर पाएंगे।

राशिफल 18 फरवरी 2026 में मकर राशि भूलकर भी ना करें ये गलती


मकर राशि के जातक शनि की पूजा करें इससे लाभ मिलने की संभावना है। लव लाइफ में रोमांस की कमी नहीं रहने वाली है। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा है। बिजनेस में कुछ मामलों में सतर्कता बरतें आपके लिए जरूरी है। हालांकि निवेश करने से जहां तक हो सके बचे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत है।

कुंभ राशि को कहां सतर्क रहने की जरूरत


कुंभ राशि के जातक राशिफल 18 फरवरी 2026 में बिजनेस के लिहाज से दिन उत्तम है। पारिवारिक बिजनेस में बढ़ोतरी होने वाली है। जरूरतमंदों को वस्त्र दान करने से लाभ मिलेगा। घर में सुख शांति की स्थिति है तो ऐसे में जो भी करें लेकिन परिवार आपका सपोर्ट करेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।

कहां मीन राशि के लिए है बुधवार को खतरा

गाड़ी चलाते समय मीन राशि के जातक सावधान रहे।जरूरतमंदों को दान दें लेकिन इस बात का ख्याल रखें कि इसका किसी को पता ना चले। प्यार में आज लड़ाई होने की संभावना है लेकिन प्रमोशन के योग नजर आ रहे हैं। पढ़ाई में मेहनत करने से बात बन सकती है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Iran-US Tension

फ़रवरी 17, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 17, 2026

Rain Alert 18 Feb 2025

फ़रवरी 17, 2026

Ajit Pawar

फ़रवरी 17, 2026

कल का मौसम 18 Feb 2026

फ़रवरी 17, 2026

Imran Khan

फ़रवरी 17, 2026