---Advertisement---

Rashifal 18 June 2026: गुरु की वजह से बदल रहा इन राशियों के सितारों की स्थिति, जानिए किन्हें मिलेगा गोल्डन चांस और किसे लग सकता है झटका

Rashifal 18 June 2026: मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक तक के लिए जानते हैं आखिर आपकी किस्मत में बताया गया है और कहां सावधान रहने की जरूरत पड़ सकती है। इसके अलावा आज जो भी करें सोच समझकर करें।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 17, 2026 9:00 अपराह्न

Rashifal 18 June 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 18 June 2026: आप भी राशियों में यकीन करते हैं और हर संभव इस बात का प्रयास करते हैं कि उसमें दिए गए उपाय को ही आप आजमाएं ताकि आपकी किस्मत बदल सके। अगर हां तो आखिर राशिफल 18 जून 2026 गुरुवार का दिन आपके लिए क्या लेकर आया है खास और इस दिन किन चीजों से आपको सावधान रहने की जरूरत है। कहां आपको किस्मत की विशेष कृपा मिलने वाली है और कहां अशुभ परिणाम आपको हिला कर रख देने के लिए तैयार है। आइए जानते हैं आपके लिए भाग्य का सितारा क्या कह रहा है।

Rashifal 18 June 2026 में जानें मेष राशि की किस्मत

गणेश चौथ की पूजा करने से मेष राशि के जातक को गुरुवार को फायदा होने की पूरी संभावना है। परिवार से बेवजह विवाद करने से जहां तक हो सके बचें नहीं तो परेशानी बढ़ सकती है। प्यार के लिए दिन काफी खुशनुमा होने वाला है तो नौकरी और पढ़ाई में सफलता मिलने की पूरी संभावना नजर आ रही है।

वृष राशि के लिए क्यों है गुरुवार खास


राशिफल 18 जून 2026 में वृष राशि के जातक के लिए बात करें तो गुरुवार की पूजा आपके लिए सफलता की सीढ़ी लेकर आई है। परिवार से भी बहस ना करें। व्यर्थ की चिंता करने से परेशानी बढ़ सकती है। आज बिजनेस में भी नुकसान संभव है। ऐसे में धैर्य बना कर रखें।

मिथुन राशि के लिए जानें राशिफल 18 जून 2026

मिथुन राशि के जातक केले की पूजा करने से गुरुवार को फायदा हो सकता है। गर्मी का असर आपके स्वास्थ्य पर बा पड़े इसका ध्यान रखें। नौकरी में आत्मविश्वास की आज कोई कमी नहीं रहने वाली है तो परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिल सकता है।

कर्क राशि के लिए जानें किस्मत का हाल

सरसों के तेल का दान करने से कर्क राशि के जातक को लाभ मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन के साथ-साथ पढ़ाई में सफलता की पूरी संभावना नजर आ रही है। बिजनेस के लिए आज का दिन काफी उत्तम बताया गया है तो अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना जरूरी है। प्यार के लिए आज समय ठीक नहीं है तो ऐसे में सावधान रहें।

सिंह राशि के लिए क्या गुरुवार है लकी

घर में अगर आप किसी जानवर को पाल रखे हैं तो उसका खास ख्याल रखें फायदा मिलेगा। सिंह राशि के जातक के लिए राशिफल 18 जून 2026 दोस्त की वजह से लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। स्वास्थ्य का ख्याल रखना जरूरी है तो वहीं दोस्ती प्यार में तब्दील करने के लिए उत्तम समय बताया गया है।

क्या करें कन्या राशि के जातक

काले तिल का दान करने से कन्या राशि के जातक को लाभ मिल सकता है तो उसके अलावा नई नौकरी की तलाश में है तो आपको आज सफलता मिल सकती है। माता-पिता और पार्टनर के साथ खुशियों का पल बिताएंगे तो आय में वृद्धि होने की पूरी संभावना नजर आ रही है। आपका दिन आपके लिए लकी साबित होने वाला है।

राशिफल 18 जून 2026 में क्या करें तुला राशि के जातक

तुला राशि के जातक आज एक रोटी गाय को खिलाने से लाभ मिल सकता है। प्यार में आज भरोसे के साथ-साथ दिल भी टूटने की संभावना नजर आ रही है तो वहीं नौकरी में सफलता के लिए आज मेहनत करने की जरूरत है। बिजनेस में फायदे होने की संभावना है तो स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना जरूरी बताया गया है।

क्या करने से मिल सकता है वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक पत्नी से मनमुटाव की स्थिति आ सकती है। वाणी पर संयम रखें नहीं तो नुकसान संभव है।वाहन खरीदने के योग दिखाई दे रहे हैं बिजनेस में फिजूल खर्ची आपके लिए मुश्किलें ला सकती है। ऐसे में जो भी करें सोच समझकर करें। धार्मिक ग्रंथ पढ़ने से फायदा हो सकता है।

धनु राशि के लिए कहां होगा फ़ायदा

धनु राशि के जातक के लिए किस्मत की बात करें तो साफ सफाई का ध्यान रखना जरूरी बताया गया है। गणेश चौथ का दान करने से लाभ मिल सकता है। अप्रत्याशित सफलता मिलने की कोई संभावना नजर आ रही है लेकिन मेहनत करने से जरा भी ना हिचके। बिजनेस में कामयाबी हासिल करेंगे

मकर राशि क्या करने से रहे बचकर

मकर राशि के जातक पक्षियों को दाने दे फायदा मिलेगा।राशिफल 18 जून 2026 में ऑफिस में काम में मन नहीं लगने की वजह से परेशान हो सकते हैं तो किसी से विवाद होने की भी पूरी संभावना नजर आ रही है। यात्रा करने के लिए आज बिल्कुल भी समय ठीक नहीं है तो ऐसे में वाहन चलाने से जहां तक हो सके बचें।

 

किस उपाय से कुंभ राशि की बदल सकती है किस्मत

कुंभ राशि के जातक नौकरी में विवाद की स्थिति आ सकती है और ऐसे में आपको नुकसान हो सकता है। शेयर मार्केट में ज्यादा पैसे इन्वेस्ट करने से बचने की सलाह दी जाती है। खान-पान में संयम बरतें और कमलगट्टे का फूल माता लक्ष्मी को चढ़ाने से फायदा हो सकता है। यह जरूरी बताया गया है।

मीन राशि के लिए कहां है खतरा ही खतरा

किसी भी ब्राह्मण को धोती दान करने से आप लाभ मिल सकता है। मान सम्मान में आज वृद्धि होने वाली है और मीन राशि के जातक पार्टनर के साथ अपने रिश्ते को मजबूत बनाएं क्योंकि शक आपके लिए काफी नुकसानदायक है। जोड़ों में दर्द की समस्या बनी रह सकती है तो ऐसे में सावधान रहें।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 18 June 2026

जून 17, 2026

Anurag Dhanda

जून 17, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 17, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 17, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 17, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 17, 2026