---Advertisement---

Rashifal 19 December 2025: किन 6 जातकों के लिए बुरी है किस्मत, शुक्रवार को नहीं मिलेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Rashifal 19 December 2025: मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक तक आइए जानते हैं राशिफल 19 दिसंबर 2025 आपके लिए क्या कुछ लेकर आया है खास और किस उपाय को करने से आप शुक्रवार की कृपा पा सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 18, 2025 9:00 अपराह्न

Rashifal 19 December 2025
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 19 December 2025: राशिफल 19 दिसंबर 2025 आखिर किन जातकों के लिए स्पेशल है। मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, वृषभ, धनु, तुला, मकर, कुंभ, मीन तक आखिर किन जातकों की किस्मत शुक्रवार को बदलने वाली है। किसे मां लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलेगी और धन वर्षा होगी तो किसे फिलहाल मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक मामले से लेकर लव लाइफ और जॉब से लेकर करियर तक कैसा होने वाला है शुक्रवार का दिन। आइए जानते हैं राशिफल 19 दिसंबर 2025 किन जातकों के लिए स्पेशल है और किस उपाय को करके आप किस्मत को बदल सकते हैं।

कहां मिल सकती है Rashifal 19 December 2025 में मेष राशि को कृपा

राशिफल 19 दिसंबर 2025 में मेष राशि के जातक के लिए सेहत के मामले में आज का दिन बेहतर है। वहीं पैसों की आज कोई कमी नहीं रहने वाली है जबकि आय के नए श्रोत खुलने वाले हैं। जीवन साथी के साथ आप शादीशुदा जिंदगी को खुशनुमा बिताएंगे तो इसके अलावा शनि देव की पूजा करने से आपको आज लाभ मिलने वाला है।

राशिफल 19 दिसंबर 2025 में वृषभ राशि रिश्ते पर दें ध्यान

शुक्रवार का राशिफल 19 दिसंबर 2025 में वृषभ राशि के जातक को नौकरी में प्रमोशन मिलेंगे तो इसके अलावा आपको आपके एक्स की याद सताएगी। इसकी वजह से आपका वर्तमान खराब हो सकता है। केले का पौधा लगाने से आपको फायदे मिलेंगे और उसकी पूजा करने से लाभ होगा। वृषभ राशि के जातक को आज के दिन अपने दिल की बात सुननी चाहिए।

मिथुन राशिफल 19 दिसंबर 2025 में क्या है खास

भगवान विष्णु की विशेष कृपा मिथुन राशिफल है और मां लक्ष्मी जी को प्रसाद चढ़कर आप शुक्रवार की कृपा पा सकते हैं। पैसों की कोई कमी नहीं रहने वाली है। नौकरी में संभल कर रहे क्योंकि आपके खिलाफ साजिश रची जा रही हैं। प्यार नए मोड लेने वाले हैं और हो सकता है आपका रिश्ता किसी के साथ नजदीक हो। परिवार के साथ अनबन होने की संभावना है।

राशिफल 19 दिसंबर 2025 में कर्क राशि की बदल सकती किस्मत

कर्क राशि को राशिफल 19 दिसंबर 2025 में विष्णु भगवान को प्रसाद चढ़ाएं इससे आपको फायदे होंगे। आज विदेश जाने के योग बन सकते हैं। करियर से लेकर पढ़ाई तक पर ध्यान लगाने की जरूरत है। मेहनत करने से आपको इसका मुनाफा मिलने वाला है। योग करें ताकि स्वास्थ के मामले में आपको मुंह की ना खानी पड़े।

राशिफल 19 दिसंबर 2025 में सिंह राशि के लिए कहां है फ़ायदा

सिंह राशि के जातक केले का पौधा अपने घर में लगाए। इससे आपको लाभ मिलने के संकेत है। खान-पान पर ध्यान देने के साथ-साथ जीवनसाथी के साथ समय बिताए। ऑफिस में आपका प्यार मुकम्मल होने वाला है तो इसके अलावा बॉस की नजर में आप अपना महत्व बना पाने में कामयाब होंगे। बिजनेस में मुनाफे मिलने के संकेत हैं।

राशिफल 19 दिसंबर 2025 में कन्या राशि के लिए क्या है स्पेशल

कन्या राशि के जातक आपको राशिफल 19 दिसंबर 2025 में अपने पार्टनर पर ध्यान देने की जरूरत है। शादीशुदा जिंदगी में समय दें नहीं तो आपकी भी दूरियां आ सकती हैं। मुख्य दरवाजे पर स्वास्तिक बनाने से आपको लाभ हो सकता है। घर के बिजनेस के प्रसार करने की जिम्मेदारी आपके कंधे पर आने वाली है। आज के दिन योग और वॉकिंग करें।

तुला राशि के लिए क्या है शुक्रवार की किस्मत

तुला राशि की जातक गाय के घी का दिया जलाकर मुख्य दरवाजे पर रखें। इससे आपको लाभ मिलेगा। आपको आपके एक्स की न सिर्फ याद आएगी बल्कि आप उनसे मुलाकात भी कर सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने की कोशिश करें क्योंकि स्वस्थ रहने की वजह से आपकी दूरियां बढ़ सकती है। तुला राशि के लिए आज का दिन सेहत के मामले में बेहतर है।

शुक्रवार को क्या करें वृश्चिक राशि के जातक

वृश्चिक राशि के जातक शुक्रवार के दिन आप व्रत करें इससे आपको लाभ मिलेगा तो अपने वाणी पर कंट्रोल करें क्योंकि इसकी वजह से आपके रिश्ते बिगड़ सकते हैं। जॉब में आपकी प्रशंसा होने वाली है तो आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर होगी। किसी अपने से बेशकीमती तोहफा मिल सकता है जो आपके लिए यादगार होने वाला है।

आर्थिक स्थिति कैसी रहने वाली है धनु राशि के लिए

धनु राशि के जातक के लिए आप तुलसी के पौधे में दिया जलाए। शॉपिंग पर आप जा सकते हैं। इसके साथ ही रोमांटिक लाइफ में आज प्यार की कोई कमी नहीं रहने वाली है। आर्थिक स्थिति बेहतर होने वाली है तो इसके अलावा परिवार के साथ आप क्वालिटी टाइम बिता पाएंगे। दिसंबर 2025 आपके लिए हितकारी है।

मकर राशि को कहां मिल सकती है किस्मत की कृपा

मकर राशि के जातक गरीबों को भोजन बनाएं और गर्म कपड़े दान करें। इससे आपको फायदे मिलेंगे। नौकरी में प्रमोशन और बदलाव के चांस भी दिखाई दे रहे हैं तो पार्टनर के साथ आपका रोमांटिक लाइफ होने वाला है। इन्वेस्ट करने से पहले सोचने की जरूरत है क्योंकि नुकसान के योग नजर आ रहे हैं।

कुंभ राशि के लिए क्या है शुक्रवार को खास

कुंभ राशि के जातक आज पीपल के पेड़ के नीचे पंचमुखी दिया जलाएं इससे लाभ मिलेगा। अगर आप किसी से नाजायज संबंध बना रहे हैं तो इससे आपको दूर होने की सलाह दी जाती है क्योंकि इसकी वजह से आपके वैवाहिक जीवन में क्लेश होने की पूरी संभावना है। मौसमी बीमारियां आपको सता सकती है तो इसके साथ ही धन लाभ के भी योग नजर आ रहे हैं।

व्यस्त होने की वजह से क्या होगी मीन राशि की कृपा

राशिफल 19 दिसंबर 2025 में मीन राशि के जातक कौवे को मीठे चावल खिलाएं इससे फायदा होगा। इसके साथ ही किसी से भी पैसे लेने से बचें। पार्टनर के साथ आपका रिश्ता मजबूत होने वाला है तो ऑफिस में भी आपके काम की हर जगह तारीफ होने वाली है। व्यस्त होने की वजह से आपको थकान का अनुभव हो सकता है ऐसे में आराम करने की सलाह दी जाती है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Annamalai

फ़रवरी 4, 2026

Fixed Deposit vs Mutual Fund

फ़रवरी 4, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 4, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 4, 2026

Delhi Dehradun Expressway

फ़रवरी 4, 2026

Mamata Banerjee

फ़रवरी 4, 2026