---Advertisement---

Rashifal 19 February 2026: वाणी और क्रोध बिगाड़ सकता है बृहस्पति की शुभ दशा, जानें किनके लिए चौतरफा घिरी मुसीबत

Rashifal 19 February 2026: मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक तक आइए जानते हैं आखिर किस्मत आप पर किस कदर मेहरबानी दिखाने वाली है। किस उपाय को करने से गुरुवार आपके लिए हितकारी हो सकता है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 18, 2026 9:00 अपराह्न

Rashifal 19 February 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 19 February 2026: राशिफल 19 फरवरी 2026 आखिर आपके लिए किस्मत के कौन से द्वारा खटखटाने के लिए तैयार है और कहां अभी आपको संभलने से ही बात बनने वाली है। क्या आपको किस्मत की मेहरबानी मिल सकती है और कहां फिलहाल के लिए रास्ते बंद मिलेंगे। इस सब को जानने के लिए राशिफल में भरोसा करने वाले लोग अपने ग्रह और नक्षत्र के चाल के हिसाब से उपाय को करते हैं। आइएजानते हैं मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक तक के लिए राशिफल 19 फरवरी 2026 फाल्गुन शुक्ल पक्ष द्वितीया चंद्रमा कुंभ राशि की तरफ संचार करेगा।

Rashifal 19 February 2026 में कहां रहें मेष राशि अलर्ट

राशिफल 19 फरवरी 2026 में मेष राशि के जातक के लिए पार्टनर से मनमुटाव की स्थिति बनी रह सकती है। वाणी पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। धार्मिक ग्रंथो की तरफ रुझान बनेगा तो वाहन खरीदने के योग नजर आ रहे हैं। सेहत के लिहाज से मानसिक तनाव बना रह सकता है। बेकार खर्चे से जहां तक हो सके बचें।

कहां राशिफल 19 फरवरी 2026 में वृष राशि को खतरा

वाहन संभाल कर चलाने की सलाह वृष राशि के जातक को गुरुवार को दी जाती है। एक रोटी गाय को खिलाने से लाभ मिल सकता है। किसी भी काम में आप फोकस नहीं पाएंगे। स्वास्थ्य के लिए आज से दिन हितकारी नहीं है। ऐसे बिजनेस में धन मुनाफे के चांसेस दिखाई दे रहे हैं। कोई भी काम करने से पहले बुजुर्ग का आशीर्वाद ले।

कहां किस्मत मिथुन राशि पर है मेहरबान

काले तिल का दान करने से मिथुन राशि के जातक को फायदा होगा तो वही फिजूल खर्ची से बचने की सलाह दी जाती है। नई नौकरी की तलाश में जुटे लोगों को आज सफलता मिल सकती है। आय में वृद्धि होने के साथ-साथ विदेश जाने के लिए योग दिखाई दे रहे हैं हो सकता है आपको आज प्यार मिले।

राशिफल 19 फरवरी 2026 में कर्क राशि की जानें किस्मत


तुलसी में जल चढ़ाने से कर्क राशि के जातक को लाभ मिल सकता है। सुख समाचार मिलेगा अगर आप मेहनत करते हैं। बिजनेस में किसी अपनों की वजह से आपको लाभ मिल सकता है तो संतान की वजह से खुशखबरी मिलने की संभावना है और मान सम्मान में वृद्धि होगी।

कहां राशिफल 19 फरवरी 2026 में सिंह राशि रहे अलर्ट

सरसों तेल का दान करने से आपको लाभ मिल सकता है। प्यार में पड़ने की वजह से सिंह राशि के जातक का दिन खराब हो सकता है। सेहत का ख्याल रखने के साथ-साथ नौकरी में पदोन्नति और पढ़ाई में मेहनत से सफलता मिलने के चांस नजर आ रहे हैं। बिजनेस के लिए भी दिन हितकारी है लेकिन संभाल कर रहे।

निवेश से लेकर बिजनेस में कन्या राशि की स्थिति

गुरुवार को राशिफल 19 फरवरी 2026 के बाद करें तो कन्या राशि के जातक पांच पत्ते पीपल का लेकर पीला चंदन लगाए और उसे नदी में प्रवाहित करें फायदा मिलेगा। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने से लाभ मिलेगा।नौकरी में आत्मविश्वास से काम लेना बेहतर होगा तो वहीं निवेश के लिए आज उत्तम समय बताया जा रहा है।

तुला राशि के लिए कैसा है गुरुवार का हाल

राशिफल 19 फरवरी 2026 में गुरुवार को तुला राशि के जातक भगवान विष्णु को ध्यान करें लाभ मिलेगा। परिवार में विवाद होने की संभावना है। ऐसे में वाणी पर कंट्रोल रखें और उतना ही बोल जितना जरूरत हो। संतान की तरफ से सुख मिलने की संभावना है। चिंता की वजह से आप परेशान रह सकते हैं लेकिन ज्यादा सोचने से बचें।

वृश्चिक राशि की किस्मत में क्या है खास

गुरुवार को पंचमुखी दिया जलाने से आपको लाभ मिलेगा।परिवार के साथ विवाद से जहां तक हो सके बचने की सलाह दी जाती है। नौकरी और पढ़ाई में विदेश जाने के योग नजर आ रहे हैं। मेहनत करें सफलता हाथ लगेगी। शिक्षा से जुड़े क्षेत्र में आज सफलता मिलने की पूरी संभावना है तो ऐसे में वृश्चिक राशि के जातक सावधान रहें।।

धनु राशि के लिए कहां है राशिफल 19 फरवरी 2026 में परेशानी

जॉइंट पेन की वजह से धनु राशि के जातक परेशान हो सकते हैं। नए बिजनेस की शुरुआत के बारे में अगर आप सोच रहे हैं तो आज सावधान रहने में ही भलाई है। मान सम्मान में वृद्धि होने वाली है। ब्राह्मण को धोती का दान करने से लाभ मिल सकता है। शादीशुदा जिंदगी खुशनुमा रहने वाली है।

कहां मकर राशि को परेशान कर सकती है किस्मत

मकर राशि के जातक कमलगट्टे का फूल माता लक्ष्मी को चढ़ाने से आपको लाभ मिलेगा। परिवार और संतान की वजह से चिंता सताएगी और आपका दिन स्ट्रेस में बीत सकता है लेकिन ज्यादा सोचने से बचें। शेयर मार्केट और बिजनेस में इन्वेस्ट करने से पहले 100 बार सोचने की जरूरत है। फिजूलखर्ची से बचने की सलाह दी जाती है।

राशिफल 19 फरवरी 2026 में कुंभ राशि की हालत


पक्षियों को दान करने से आपको लाभ मिल सकता है।परिवार में पत्नी से धोखा मिलने की पूरी संभावना है। ऐसे में उन पर ध्यान दें नहीं तो नुकसान आपका ही होने वाला है। किसी और को अपने रिश्ते में ना आने दे। अनावश्यक खर्च की वजह से आप परेशान हो सकते हैं। मान सम्मान में वृद्धि होने की संभावना है।

मीन राशि को क्या मिलेगी राशिफल 19 फरवरी 2026 में सफलता


मीन राशि के जातक के लिए सफलता हाथ लग सकती है जिसकी शायद आपने कल्पना भी नहीं की होगी। आज गरीबों को दान करने से लाभ मिलेगा। बिजनेस में कामयाबी मिलेगी और धन लाभ के संकेत नजर आ रहे हैं। पार्टनर का सपोर्ट मिलने की वजह से आपका दिन आज उत्तम हो सकता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 19 Feb 2026

फ़रवरी 18, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 18, 2026

Rain Alert 19 Feb 2026

फ़रवरी 18, 2026

Mohan Bhagwat

फ़रवरी 18, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 18, 2026

Galgotias University

फ़रवरी 18, 2026