---Advertisement---

Rashifal 23 April 2026: गुरुवार को इन राशियों के जीवन में आ सकता है तूफान, जानें प्यार से लेकर परिवार तक कहां है रिस्क

Rashifal 23 April 2026: आखिर किन जातकों के लिए गुरुवार का दिन कैसा रहने वाला है। प्यार से लेकर करियर और जॉब के मामले में क्या है खास और कहां हो सकता है नुकसान। आइए जानते हैं ग्रहों का योग।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 22, 2026 9:00 अपराह्न

Rashifal 23 April 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 23 April 2026: क्या आप भी अपनी राशिफल को लेकर उत्साहित होते हैं और उसी के हिसाब से अपना काम करते हैं। अगर हां तो आपके लिए आइए जानते हैं गुरुवार का दिन कैसा होने वाला है। जहां राशिफल 23 अप्रैल 2026 में गुरुवार चंद्रमा मिथुन राशि की तरफ संचार करने के लिए तैयार है। ऐसे में कई राशि के जातकों के लिए फेरबदल देखने को मिल सकता है। आपके लिए यह बृहस्पतिवार कैसा रहने वाला है आइए जानते जानते हैं लव लाइफ से लेकर बिजनेस और करियर तक का हाल क्या है।

Rashifal 23 April 2026 में जानें कहां हो सकता है नुकसान

मेष राशि के जातक के लिए राशिफल 23 अप्रैल 2026 की बात करें तो पैसे के मामले में आज आपको कोई परेशानी नहीं होने वाली है। ऐसी जगह से आपको काम मिलने की संभावना है जिसकी शायद आपने उम्मीद नहीं की थी। इसके अलावा पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ काफी अच्छा रहने वाला है।

वृष राशि के स्टूडेंट्स को मिल सकता ये तोहफा

वृष राशि के जातक के लिए गुरुवार काफी लकी साबित हो सकता है। आप पार्टनर और परिवार के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। वही स्टूडेंट के लिए यह दिन काफी सफलता प्रदान करने वाली है। समाज में आपकी मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है।

कहां सावधान रहे मिथुन राशि के जातक

मिथुन राशि के जातक आर्थिक स्थिति काफी अच्छी हो सकती है लेकिन फिजूल खर्ची पर ध्यान देने की जरूरत है। जॉब के मामले में जिम्मेदारियां बढ़ सकती है लेकिन खुद को काम पर हावी न होने दे नहीं तो गुरुवार आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

कर्क राशि के लिए क्या है राशिफल 23 अप्रैल 2026 में खास

कर्क राशि के जातक की बात करें तो आज पुरानी बीमारियों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। वाहन सावधानी से चलाएं और किसी भी काम को करने के लिए फोकस और धेर्य की जरूरत है ताकि आपको सफलता मिल सके। इसके अलावा निवेश करने से पहले ज्यादा सोचने समझने की जरूरत है।

कहां सिंह राशि को है फायदा तो कहां होगा नुकसान

सिंह राशि के जातक की राशिफल 23 अप्रैल 2026 की बात करें तो आपकी पुरानी प्रॉपर्टी से आपको फायदे मिलेंगे। शिक्षा के मामले में मेहनत करने से ही बात बन सकती है नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। वहीं प्यार के लिए गुरुवार खुशनुमा साबित हो सकता है।

पैसे को लेकर कन्या राशि हो जाए सतर्क

कन्या राशि के जातक के लिए अगर गुरुवार की किस्मत की बात करें तो खर्चे में आज कोई भी कमी नहीं होने वाली है तो इससे आपको आर्थिक नुकसा उठाना पड़ सकता है। ऐसे में इस बात का खास ख्याल रखें कि फिजूल खर्ची करने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

क्या तुला राशि के लिए गुरुवार है खास

गुरुवार राशिफल 23 अप्रैल 2026 की बात करें तो तुला राशि के जातक के लिए जॉब में सीनियर्स का सपोर्ट मिलने वाला है। इसकी वजह से आपको सफलता मिलेगी तो वही आप दोस्तों के साथ बाहर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं सेहत के लिहाज से भी दिन खुशनुमा है।

वृश्चिक राशि के लिए क्या है किस्मत में

वृश्चिक राशि के जातक परिवार के साथ आज क्वालिटी टाइम बिताने की प्लानिंग कर सकते हैं। वहीं दोस्तों के साथ आप समय बिताएंगे जिसकी आपको जरूरत है। स्ट्रेस ना ले। जहां तक हो सके योग करने की सलाह दी जाती है। बिजनेस में आप नाम कमा पाएंगे लेकिन जल्दबाजी में कोई भी फैसला कर रहे हैं तो बचें।

धनु राशि के लिए क्या है राशिफल 23 अप्रैल 2026

बड़े बुजुर्ग का आशीर्वाद पाने से धनु राशि के जातक की किस्मत बदल सकती है। स्टूडेंट के लिए यह दिन काफी खास होने वाला है क्योंकि आप अपने सपने को हकीकत में तब्दील कर सकते हैं। परिवार में आपके मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है तो वहीं अपनी बात रखने में पीछे ना रहे।

मकर राशि के लिए क्या है किस्मत की दशा

मकर राशि के जातक के लिए प्यार के लिहाज से गुरुवार काफी खुशनुमा साबित होने वाला है। आपको जिंदगी का प्यार मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सफलता मिलने की संभावना है तो वहीं पारिवारिक सपोर्ट से आपकी जिंदगी खुशियों से भर जाएगी।

राशिफल 23 अप्रैल 2026 में कुंभ राशि की किस्मत

कुंभ राशि के जातक की बात करें तो आज निवेश के लिए दिन उत्तम है। पुरानी की गई इन्वेस्टमेंट से आपको फायदा होने वाला है तो वहीं बिजनेस में भी सफलता मिलने की पूरी संभावना है। इसके अलावा आपका प्यार आपसे दूर हो सकता है तो ऐसे में उन्हें धोखा देने से बचें।

मीन राशि के लिए जानें क्या है भाग्यफल

राशिफल 23 अप्रैल 2026 में मीन राशि के अनुसार व्यायाम करने से आप एनर्जेटिक महसूस करेंगे। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने की जरूरत है नहीं तो सब आपसे दूर हो सकता है। काम और परिवार को बैलेंस रखना जरूरी है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

PM Modi

अगस्त 2, 2026

Rashifal 2 August 2026

अगस्त 1, 2026

Rain Alert 2 Aug 2026

अगस्त 1, 2026

कल का मौसम 2 Aug 2026

अगस्त 1, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 1, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 1, 2026