---Advertisement---

Rashifal 23 March 2026: चैत्र नवरात्रि के 5वें दिन पर जानें कौन सा उपाय है चमत्कारी, किन जातकों के लिए ग्रहण से कम नहीं है सोमवार

Rashifal 23 March 2026: चैत्र नवरात्रि के बीच आखिर सोमवार का दिन आपके लिए कैसा होने वाला है और कहां आपको नुकसान झेलने पड़ सकते हैं। आइए जानते हैं 12 राशियों की किस्मत क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 22, 2026 9:00 अपराह्न

Rashifal 23 March 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 23 March 2026: जहां एक तरफ चैत्र नवरात्रि का जश्न जारी है तो वहीं दूसरी तरफ राशिफल की बात करें तो ग्रह और नक्षत्र बदलने से हर दिन आपकी जिंदगी में परिवर्तन दिखाई दे रहे हैं। हालांकि चैत्र नवरात्रि के 5वें दिन पर आखिर राशिफल 23 मार्च 2026 क्या है आपके लिए और कहां आपको संभलकर रहने की जरूरत है। किस उपाय को करने से सोमवार को आप अपने लिए फायदेमंद बना सकते हैं और कहां खतरा आपके लिए कम नहीं होने वाली है। आइए जानते हैं मेष वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, वृश्चिक, धनु, तुला, मकर, कुंभ मीन राशि तक के लिए क्या है राशिफल।

पैसे के मामले में Rashifal 23 March 2026 कैसा रहेगा


मेष राशि के जातक के लिए फायदा हो सकता है अगर आप तुलसी के पौधे में जल देते हैं। मुश्किल परिस्थितियों में भी आत्मविश्वास की वजह से आप जीत हासिल कर सकते हैं। धन संपत्ति को लेकर भी आज सरप्राइज मिल सकता है। पार्टनर से उपहार मिलने की संभावना है और अचानक धन लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं।

वृष राशि के लिए क्या है भाग्य में


वृष राशि के जातक के लिए सोमवार राशिफल 23 मार्च 2026 में नई गाड़ी खरीदने के योग देख रहे हैं। सरसों का तेल पीपल के पेड़ में चढ़ाने से आपको लाभ मिल सकता है नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ने के साथ-साथ आय में वृद्धि भी संभावना है। सावधानी बरतें क्योंकि आपको धोखा मिल सकता है।

प्यार को लेकर क्यों सावधान रहे मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए सोमवार की मेहरबानी देखने को मिल सकती है अगर आप अपने शिक्षकों से आशीर्वाद लेते हैं। सफेद आपके लिए शुभ रंग है। उच्च शिक्षा के लिए आप घर से दूर विदेशी भी जा सकते हैं। किसी से प्यार करने से पहले सावधान रहे क्योंकि यह आपके लिए मुसीबत की घंटी बन सकती है।

कर्क राशि राशिफल 23 मार्च 2026 में क्यों रहे सावधान

कर्क राशि के जातक गुरु मंत्र का 108 बार जाप करने से आपको लाभ मिलेगा। जॉब करने वाले लोगों के साथ-साथ स्टूडेंट्स के लिए मेहनत आज जरूरी है। निवेश करने से फायदे होंगे और इसके साथ ही पैसों की कमी महसूस हो सकती है। धार्मिक कार्यों की तरफ रुझान बढ़ सकता है तो ऐसे में आपको संभलकर रहने की जरूरत है।

सिंह राशि के लिए क्या है सोमवार का उपाय

शिवलिंग पर काला तिल चढ़ाने से सिंह राशि के जातक को राशिफल 23 मार्च 2026 में लाभ मिल सकता है। अगर आप नौकरी बदलने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज आपको इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकता है। बिजनेस में लाभ मिलने के साथ-साथ सेहत के लिहाज से दिन हितकारी नहीं है। प्यार करने से पहले 100 बार सोच लें।

कहां अलर्ट रहे कन्या राशि के जातक

घर में मेहमान आने की वजह से गृहणी को आज थकान महसूस हो सकता हैं। एक्स की याद आ सकती है तो ऐसे में अपने मन पर कंट्रोल रखें। खान-पान पर ध्यान रखना जरूरी है तो कम पैसे में मैनेज करना सीखे। लक्ष्मी जी के सामने घी का दिया जलाने से आपको फायदा हो सकता है। इसके साथ ही वाहन संभाल कर चलाएं।

चैत्र नवरात्रि पर तुला राशि क्या करें उपाय

नवरात्रि का पांचवा दिन तुला राशि के जातक को तुलसी का पौधा लगाने की सलाह दी जाती है। अगर छत्र आज मेहनत करते हैं तो उसका फायदा भी आपको मिलेगा। इसके अलावा आर्थिक तंगी की वजह से आप परेशानी का सामना कर सकते हैं। किसी से भी सपोर्ट की उम्मीद ना करें क्योंकि इससे आपको दुख हो सकता है।

वृश्चिक राशि के लिए कहां हितकारी है सोमवार

राशिफल 23 मार्च 2026 यानी नवरात्रि के पांचवें दिन पर वृश्चिक राशि के जातक को किसी अपनों से सरप्राइज मिलने की उम्मीद है। बिजनेस में लाभ मिलने के साथ-साथ परिवार के साथ आप क्वालिटी टाइम बिताएंगे। गाय को पालक खिलाने से आपको फायदा हो सकता है। जॉब में सीनियर्स का सपोर्ट हितकारी रहने वाला है।

इस उपाय से चैत्र नवरात्रि पर किस्मत बदले धनु राशि

कानूनी मामलों में धनु राशि के जातक के लिए आज फायदेमंद दिन रहने वाला है। प्यार में अनबन की संभावना आ सकती है लेकिन भरोसा बरकरार रखें। धोखा देने से बचें। नौकरी में प्रमोशन के साथ-साथ आय बढ़ोतरी की संभावना नजर आ रही है। गुड़ की मिठाई गरीबों को बांटने से लाभ मिल सकता है।

चैत्र नवरात्रि के बीच मकर राशि की जानें किस्मत

चैत्र नवरात्रि पर मकर राशि के जातक जहां तक कोशिश करें कि सोमवार को हनुमान जी को गुलाब का फूल चढ़ाएं इससे आपको फायदे हो सकते हैं। सेहत के साथ-साथ बिजनेस के लिए दिन फायदेमंद होने वाला है। शादीशुदा जिंदगी में अनबन होने की संभावना नजर आ रही है तो ऐसे में सावधान रहे।

कुंभ राशि के लिए कहां है खतरा


कुंभ राशि के जातक के लिए सोमवार का दिन हितकारी हो सकता है अगर आप सुंदरकांड का पाठ करते हैं। वहीं चैत्र नवरात्रि के इस दिन पर आपको थका हुआ महसूस होगा और आप आलस की वजह से परेशान रहेंगे। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे और शादीशुदा जिंदगी काफी खुशनुमा रहने वाला है।

मीन राशि के लिए क्यों बढ़ सकती मुसीबत

मीन राशि के जातक राशिफल 23 मार्च 2026 में तांबे के बर्तन में पानी पीने से आपको लाभ मिल सकता है। धेर्य से काम करें क्योंकि जिंदगी में उतार चढ़ाव तो हर किसी के लिए आता है। धन लाभ की संभावना दिखाई दे रही है। इसके साथ ही गुस्से पर कंट्रोल रखना बेहद जरूरी है नहीं तो नुकसान हो सकता है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

मार्च 22, 2026

Mohan Yadav

मार्च 22, 2026

Rain Alert 23 March 2026

मार्च 22, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 22, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 22, 2026

Bihar Diwas 2026

मार्च 22, 2026