---Advertisement---

Rashifal 23 September 2026: बुधवार को किसे मिलेगा किस्मत का साथ तो कहां अर्श से फर्श पर आएगी जिंदगी, जानें सितारों का हाल

Rashifal 23 September 2026: 12 राशियों के लिए भाग्य की दशा क्या बता रही है और आपकी किस्मत के तारे किस तरफ रुख करने के लिए तैयार है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है और कहां सावधान रहना जरूरी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 22, 2026 9:00 अपराह्न

Rashifal 23 September 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 23 September 2026: बुधवार का दिन और प्रदोष शुक्ल पक्ष चंद्रमा मकर राशि की तरफ संचार करने के लिए तैयार है। हर किसी की जिंदगी में परिवर्तन आ सकते हैं लेकिन आपके लिए राशिफल 23 सितंबर 2026 का योग क्या बताया गया है। क्या यह फायदा देने बाला बुधवार होगा तो किसे नुकसान देखने पड़ सकते हैं। हर किसी की जिंदगी की स्थिति अलग-अलग होती है और आपके सितारों की दशा बताती है कि आपके लिए परिवर्तन किस तरफ देखा जा सकता है। जानिए किसे कहां सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

Rashifal 23 September 2026 में मेष राशि क्या करें

मेष राशि के लिए अगर भाग्यफल की बात करें तो बिजनेस में नए अवसर की प्राप्ति होने की संभावना है। वहीं परिश्रम करने से सफलता हाथ लगेगी। काम पर पूरा फोकस होना जरूरी है अगर आप किसी चीज को शिद्दत से चाहते हैं तो वह आपका हो सकता है।

वृष राशि के लिए क्या बतलाया गया है खास

वृष राशि के लिए अगर राशिफल 23 सितंबर 2026 की बात करें तो अत्यधिक काम के दवाब वजह से परेशानी हो सकती है। तनाव से बचने की सलाह दी जाती है तो वहीं अत्यधिक मेहनत और लगन करने से आपको फायदा हो सकता है।

मिथुन राशि के लिए भाग्य का हाल जानें

मिथुन राशि के लिए अगर किस्मत की बात करें तो आज जॉब में सीनियर्स के सपोर्ट मिलने से आपको लाभ मिल सकता है। वहीं अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखना जरूरी है। धेर्य बनाकर रखने से फायदा हो सकता है तो वहीं ऑफिस पॉलिटिक्स से बचने की सलाह दी जाती है।

कर्क राशि के क्या है राशिफल 23 सितंबर 2026

बुधवार का दिन कर्क राशि के जातक के लिए अगर किस्मत की बात करें तो विद्यार्थियों के लिए काफी खास समय बताया गया है। अगर आप लंबे समय से मेहनत कर रहे हैं तो आपकी मेहनत रंग लाएगी और प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने की संभावना है। जॉब में अच्छे अवसर मिलने के संकेत नजर आ रहे हैं।

सिंह राशि के लिए क्या है राशिफल 23 सितंबर 2026 का हाल

सिंह राशि के लिए अगर भाग्यफल की बात करें तो बिजनेस में यात्रा के योग दिखाई दे रहे हैं। वहीं कामयाबी मिलने से कोई नहीं रोक सकता है। बड़े बुजुर्ग के मार्गदर्शन से आपको जिंदगी में कई मौक मिलने वाले हैं। वहीं संतान से सुखद समाचार मिलने की संभावना दिखाई दे रही है।

कन्या राशि के लिए क्या है भाग्य का हाल जानें

राशिफल 23 सितंबर 2026 में कन्या राशि के जातक क्रोध पर नियंत्रण रखने से बात बन सकती है। समाज में मान सम्मान में वृद्धि होने के साथ ही वाणी पर कंट्रोल रखें।सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यों में संलिप्तता बढ़ने की संभावना है। आज जो भी करें सोच समझकर करें।

तुला राशि के लिए क्या होने वाला है गुरुवार को खास

तुला राशि के लिए अगर भाग्यफल की बात करें तो वैचारिक मतभेद होने की वजह से पार्टनर के साथ मनमुटाव हो सकता है। पारिवारिक क्लेश होने की संभावना है तो माता-पिता का आशीर्वाद मिल सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से थोड़ी सावधानी बरतनी जरूरी है और खानपान का ध्यान रखने से फायदा हो सकता है

वृश्चिक राशि के लिए कहां है बल्ले बल्ले की राशिफल 23 सितंबर 2026 में संभावना

वृश्चिक राशि के जातक के लिए आज का दिन काफी खास होने वाला है। बिजनेस में फायदे मिलेंगे तो नए प्रोजेक्ट और डील मिलने की भी संभावना है। जिस चीज का आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे वह आपके लिए हितकारी होने वाला है। ऐसे में जो भी करें सोच समझकर करें।

धनु राशि को कहां मिल सकता है लाभ

धनु राशि के लिए अगर गुरुवार की बात करें तो बिजनेस में अपनों का सपोर्ट उन्नति के मार्ग को प्रशस्त करने के लिए तैयार है। कारोबार में प्रमोशन और आप अपने घर से दूर भी जा सकते हैं। अगर घर से दूर जाना पड़ रहा है तो यह आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

मकर राशि के लिए क्या है राशिफल 23 सितंबर 2026

मकर राशि के लिए बहादुरी भरा हुआ दिन होने वाला है और लाभ मिलने की पूरी संभावना नजर आ रही है। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। सोच समझ कर ही कोई भी फैसला लेना आपके लिए फायदेमंद होगा।

कहां कुंभ राशि को मिल सकता है लाभ

कुंभ राशि के लिए अगर किस्मत की बात करें तो प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने की प्लानिंग अगर आप कर रहे हैं तो आपको फायदा हो सकता है। धार्मिक स्तर पर लाभ मिल सकता है। परिवार और व्यापार में सुख समृद्धि बढ़ाने की संभावना नजर आ रही है।

मीन राशि के लिए कहां है खुशी तो कहां है दुख

मीन राशि के लिए राशिफल 23 सितंबर 2026 की बात करें तो उम्मीद और खुशियों को लेकर आज का दिन आपके लिए आने वाला है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है तो परिवार में सुख समृद्धि बढ़ाने की संभावना नजर आ रही है। आपने जो उम्मीद किया था आज वह पूरा होगा।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

सितम्बर 22, 2026

Punjab News

सितम्बर 22, 2026

Rain Alert 23 September 2026

सितम्बर 22, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 22, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 22, 2026

Anurag Dhanda

सितम्बर 22, 2026