---Advertisement---

‘हिम्मत है तो सामने से…’ क्या पंजाब पुलिस से रास्ते में वर्दी पहनने का छीना गया अधिकार, विरोधियों की अफवाह पर Anurag Dhanda ने दी चुनौती

Anurag Dhanda: सोशल मीडिया पर तमाम तरह की ऐसी अफवाहें उड़ाई जा रही थी कि मान सरकार की तरफ से पंजाब में सुरक्षा कारणों से पुलिस प्रमुख और पुलिस कर्मियों को ड्यूटी आते जाते समय वर्दी ना पहनने का आदेश दिया गया है। अब इस पर आप नेता ने प्रतिक्रिया दी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 22, 2026 3:31 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: पंजाब पुलिस की वजह से सीएम भगवंत मान का राज्य जाहिर तौर पर अपराध और नशा मुक्ति की तरफ अक्सर है। ऐसे में इस पर जब सवाल उठाया जाए तो आप नेता का भड़कना तो तय ही है। दरअसल कांग्रेस नेता की तरफ से पंजाब की पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाया गया जिसे अनुराग ढांडा बर्दाश्त नहीं कर सके। उन्होंने इस पर निशाना साधा है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है और ऐसे में कैसे मान सरकार जब सवालों के घेरे में आए तब आप नेता ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। जानिए क्या है पूरा माजरा।

क्यों अनुराग ढांडा विरोधियों पर भड़के

अनुराग ढांडा से हटकर एक वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए पवन खेड़ा ने कहा कि “पंजाब की यह हालत हो गई है कि पुलिस प्रमुख और पुलिस वालों को सुरक्षित रखने के लिए सड़कों या सार्वजनिक- निजी वाहनों पर वर्दी ना पहनने का हुक्म जारी करना पड़ा मान है तो मुमकिन है।” इस खबर पर रिएक्ट करते हुए पंजाब पुलिस ने प्रतिक्रिया दी और इसकी सच्चाई बताई है। दरअसल इस वीडियो में पंजाब पुलिस से जुड़े एक फेक न्यूज़ को शेयर किया गया था जिस पर पुलिस ने कहा, “ऐसा कोई भी आदेश या एडवाइजरी जारी नहीं की गई है। पुलिस मुख्यालय या किसी भी पंजाब पुलिस ऑफिसर को इस तरह का कोई फैसला नहीं दिया गया है।

Anurag Dhanda ने अफवाह फैलाने वालों से क्या कहा

इसके साथ ही पंजाब पुलिस ने यह भी कहा कि “इस तरह के मैसेज जो सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे हैं वह पूरी तरह से निराधार है। इससे सावधान रहे और इसे जहां तक हो सके इग्नोर करें।” इसके साथ ही सीएम भगवंत मान की पुलिस ने यह भी कहा कि आधिकारिक अकाउंट से शेयर किए गए जानकारी को ही सही समझे। अनुराग ढांडा ने भी प्रतिक्रिया दी और कहा, “यह सब फेक ऑडियो वीडियो बनवाने बंद करो और हिम्मत है तो सामने से चुनाव लड़ो।” जिस तरह से झूठी खबरों को हवा देने वाले लोगों पर आप नेता ने कटाक्ष किया वह विरोधियों का मुंह बंद करने के लिए काफी है।

 

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 14, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 14, 2026

Bihar Boat Tragedy

अक्टूबर 14, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 14, 2026

Punjab News

अक्टूबर 13, 2026

Punjab News

अक्टूबर 13, 2026