---Advertisement---

Rashifal 25 August 2026: मंगलवार को किसकी भरेगी तिजौरी तो कौन फिजूलखर्ची पर दें ध्यान! सिंह और कन्या राशि के लिए है खतरा

Rashifal 25 August 2026: 12 राशि के जातकों के लिए मंगलवार को किस्मत किस तरफ रुख करने के लिए तैयार है और क्या करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आइए जानते हैं भाग्य का हाल क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 24, 2026 9:00 अपराह्न

Rashifal 25 August 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 25 August 2026: सावन का महीना शुक्ल पक्ष त्रयोदशी चंद्रमा धनु राशि की तरफ संचार करने वाला है। ऐसे में मंगलवार को कई राशियों के लिए दुर्दशा से कम नहीं है। कुछ ऐसी चीज होगी जो आपके लिए लकी साबित होने वाला है तो कई लोगों की किस्मत भी चमकने वाली है 12 राशियों की दशा निश्चित तौर पर अलग-अलग है लेकिन अगर आप भाग्यफल में यकीन करते हैं तो राशिफल 25 अगस्त 2026 आपके लिए कैसा होने वाला है। आइए जानते हैं मंगलवार को क्या योग बन रहे हैं।

Rashifal 25 August 2026 में मेष राशि की जानें किस्मत

मेष राशि के जातक अगर आप आज मेहनत करते हैं भी सफलता मिलने की आशंका काफी कम है। परिवार के किसी अपनों के साथ नाराजगी होने की संभावना है तो ऐसे में वाणी पर कंट्रोल रखें। जहां तक हो सके स्ट्रेस लेने से बचें।

वृष राशि कहां रहे बचकर

वृष राशि के जातक के लिए अगर किस्मत की बात करें तो गुस्से पर कंट्रोल रखना जरूरी बताया गया है। अगर आपके अंदर नेगेटिविटी है तो इससे आपको बचकर रहने की सलाह दी जाती है। आज जो भी करें लेकिन मेहनत करने में जरा भी ना हिचके क्योंकि यही आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

मिथुन राशि कहां रहे सतर्क

राशिफल 25 अगस्त 2026 मिथुन राशि की किस्मत की बात करें तो आज जो आय की कोई कमी नहीं रहने वाली है। परिवार का साथ मिलेगा और आप वह सभी चीज करेंगे जो आपने सोच रखा था जॉब के क्षेत्र में फायदा मिलने की पूरी संभावना नजर आ रही है और आज आशातीत सफलता भी मिलेगी। एनर्जी की कोई कमी नहीं रहेगी।

जानिए किनकी वजह से कर्क राशि को मुसीबत

कर्क राशि के जातक के लिए अगर भाग्यफल की बात करें तो आपके द्वारा लिए गए फैसले गलत साबित हो सकते हैं तो ऐसे में जो भी करें सोच समझकर करें। भाइयों से मतभेद संभव है और दोस्तों की वजह से परेशानी देखनी पड़ सकती है।

सिंह राशि के लिए भाग्य का जानें हाल

सिंह राशि के जातक के लिए राशिफल 25 अगस्त 2026 की बात करें तो धन हानि के संकेत नजर आ रहे हैं। अगर आपके मन में व्यर्थ की चिंता बनी हुई है तो आपको काफी हद तक नुकसान झेलने पड़ सकते हैं। जहां तक हो सके आज अपनों से बातचीत करें जिसका फायदा आपको मिल सकता है।

क्या है कन्या राशि के लिए किस्मत में

कन्या राशि के जातक के लिए अगर किस्मत की बात करें तो पेट संबंधी परेशानी की वजह से डॉक्टर के चक्कर लगाने पर सकते हैं स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहना जरूरी बताया गया है। जॉब में भी पॉलिटिक्स से बचकर रहने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपके पीछे साजिश हो सकती है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

तुला राशि के लिए राशिफल 25 अगस्त 2026

तुला राशि के लिए भाग्य के हाल की बात करें तो मंगलवार का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। मस्ती माहौल बना रहेगा जीवनसाथी का सपोर्ट मिलने वाला है और कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। जहां बच्चों से मतभेद की भी संभावना दिखाई दे रही है।

वृश्चिक राशि के लिए किस्मत की दशा जानें

वृश्चिक राशि के जातक घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। रिश्तेदारों की आवाजाही बनी रहेगी। परिवार के लोगों के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे लेकिन धेर्य बनाए रखना जरूरी है नहीं तो आप अपनों से भी दूर हो सकते हैं। आज के लिए तुलसी के पौधे में जल डालना फायदेमंद बताया गया है।

धनु राशि के लिए जानें राशिफल 25 अगस्त 2026

धनु राशि के जातक के लिए किस्मत की बात करें तो घर में मेहमानों के आने जाने की वजह से व्यस्तता बनी रहेगी। व्यर्थ की चिंता आपको परेशान कर सकती है तो ऐसे में मेडिटेशन करने की सलाह दी जाती है। कोई भी फैसला लेने से पहले घर के बड़े बुजुर्ग से सलाह जरूर लें।

मकर राशि के लिए क्या है भाग्य

राशिफल 25 अगस्त 2026 में अगर मकर राशि की किस्मत की बात करें तो स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मन में बेचैनी रहेगी। कोई भी गलत काम करने से बचें। शारीरिक कमजोरी की वजह से आप परेशान हो सकते हैं।

कुंभ राशि के लिए क्या है योग

कुंभ राशि के जातक के लिए अगर मंगलवार की किस्मत की बात करें तो परिवार के लोगों के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। कार्य क्षेत्र में भी सफलता मिलने की पूरी संभावना नजर आ रही है। मेहनत करने से जरा भी ना इसके क्योंकि आपके लिए फायदेमंद बताया गया है।

मीन राशि के लिए मंगलवार का योग जानें

मंगलवार राशिफल 25 अगस्त 2026 में किस्मत की बात करें तो लोगों के साथ मिलना जुलना आपके लिए लकी रहने वाला है। वहीं रोमांटिक रिश्ता भी काफी मजबूत रहेगा। पार्टनर का सपोर्ट मिलेगा और लोन से मुक्ति के साथ-साथ आर्थिक स्थिति काफी फायदेमंद बताई गई है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 25 August 2026

अगस्त 24, 2026

Jharkhand News

अगस्त 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 24, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 24, 2026