---Advertisement---

Rashifal 25 March 2026: बुधवार को किसे मिलेगा लाभ और किनकी होगी तरक्की, 12 राशियों के लिए जानें चैत्र नवरात्रि का 7वां दिन क्यों है खास

Rashifal 25 March 2026: मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक तक के लिए कैसा रहने वाला है बुधवार का दिन और कहां आपको सावधान रहने से बात बन सकती है। आइए जानते हैं कहां मिलेगा फायदा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 24, 2026 9:00 अपराह्न

Rashifal 25 March 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 25 March 2026: चैत्र नवरात्रि के 7वें दिन राशिफल 25 मार्च 2026 बुधवार को चैत्र शुक्ल पक्ष षष्ठी चंद्रमा वृष राशि की तरफ संचार करने वाला है। ऐसे में कई राशियों के लिए अलग-अलग चीज किस्मत हो सकती है लेकिन आपके लिए बुधवार कैसा होने वाला है। कहां आपको अलर्ट रहने से बात बन सकती है। आइए जानते हैं नक्षत्र के बदलने से आपके जीवन में क्या परिवर्तन के योग दिखाई दे रहे हैं। मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, वृश्चिक, तुला, धनु, मकर, कुंभ, मीन 12 राशि के जातक आखिर आपके लिए बुधवार राशिफल 25 मार्च 2026 क्या है जाने यहां।

Rashifal 25 March 2026 में क्या है आपको फायदा

मेष राशि के लिए बुधवार खास रहने वाला है अगर आप किसी अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन लेकर कोई काम करें। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां खत्म हो सकती है अगर आप विवेक से काम लेते हैं। इस दौरान धेर्य बरतने की सलाह दी जाती है। चैत्र नवरात्रि पर आप मां दुर्गा की पूजा करें।

वृष राशि के लिए कहां है मुश्किलें

वृष राशि के जातक के लिए बुधवार को आपको सावधान रहने की सलाह दी जाती है। अगर आप सतर्क नहीं रहते तो लाभ आपके हाथ से निकल जाएगी और आपको कानों कान खबर नहीं होगी। मित्रों के सपोर्ट की वजह से आपको फायदे मिलने की संभावना है तो भाइयों के साथ चली आ रही है अनबन ठीक हो सकता है। बिजनेस फायदेमंद है।

निवेश करने के लिए क्या मिथुन राशि के लिए उत्तम है दिन

मिथुन राशि के जातक खुद की वाणी पर कंट्रोल करके आज आप जंग जीत सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर दिन हितकारी नहीं है। राशिफल 25 मार्च 2026 में विवेक से काम लेने से ही आपको फायदा मिल सकता है तो शेयर मार्केट में अगर आप धन लगाते हैं तो इससे आपको फायदे होंगे।

कर्क राशि को कहां होगा फायदा

आज किसी यात्रा पर जाने के संकेत कर्क राशि के लिए दिखाई दे रही है। बुधवार आपके लिए फायदेमंद होगा अगर आप अपने संपत्ति का इस्तेमाल म्युचुअल फंड यानी किसी इन्वेस्टमेंट में करते हैं। रोजगार की तलाश में जुटे लोगों को आज सफलता मिल सकती है।

सिंह राशि को कहां आ सकती है मुसीबत

सिंह राशि के जातक के लिए राशिफल 25 मार्च 2026 मिला जिला रहने वाला है हालांकि कुछ लाभ मिलने की संभावना भी दिखाई दे रही है। दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे तो परिवार से ऐसी खबर मिल सकती है जो आपके लिए शॉकिंग होगा। इस दौरान व्यस्तता बनी रहेगी।

कन्या राशि के लिए कैसा है बुधवार का दिन

कन्या राशि के जातक अपना अस्तित्व दिखाने के लिए आत्मविश्वास दिखाने की जरूरत है। वाणी पर कंट्रोल रखना जरूरी है। कीमती वस्तुओं को संभाल कर रखने की सलाह दी जाती है। बाहर जाने के प्लानिंग आप कर सकते हैं ऐसे में आप अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे।

राशिफल 25 मार्च 2026 में कैसे मिल सकता है आपको फायदा

परिवार के साथ मनोरंजन करेंगे तुला राशि के जातक के आय में वृद्धि होने वाली है। बिजनेस में लाभ मिलने की पूरी संभावना नजर आ रही है। बुधवार राशिफल 25 मार्च 2026 आपके लिए फायदेमंद होने वाला है जहां मित्रों का सपोर्ट आपके लिए लाभदायक है।

राशिफल 25 मार्च 2026 में वृश्चिक राशि को कैसे होगा लाभ

वृश्चिक राशि के जातक कार्य क्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ने की वजह से आप स्ट्रेस में आ सकते हैं लेकिन परेशान ना हो क्योंकि इसका फायदा आपको मिलेगा। कड़ी मेहनत करने की वजह से आपकी आय में वृद्धि और प्रमोशन के लिए आसार नजर आ रहे हैं।

कहां धनु राशि में आपके लिए है लाभ ही लाभ

बुधवार के लिए धनु राशि के जातक पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है विवाद और अपने रिश्ते पर ध्यान दें क्योंकि यह आपके लिए जरूरी है। हंसी मजाक करते समय अपने वाणी पर कंट्रोल रखें। आत्मसम्मान में कोई कमी नहीं हो सकती है और आपकी हर जगह चर्चा होने वाली है।

क्यों राशिफल 25 मार्च 2026 में मकर राशि को रहना होगा अलर्ट

मकर राशि के जातक के लिए अजनबी लोगों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। आज कुछ चीजों में पार्टनर से अनबन भी हो सकती है। नए मित्र बनेंगे लेकिन इस दौरान आपको सावधान रहने की सलाह दी जाती है। नए काम में इन्वेस्ट करने की प्लानिंग आप कर सकते हैं और ऐसे में बिजनेस ठीक भी रहेगा।

कहां कुंभ राशि के लिए क्या है खास

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज स्वास्थ्य के लिहाज से दिन हितकारी नहीं है। विवाद को बढ़ावा देने से बक्जें तो वहीं बन रहे काम भी बिगड़ सकते हैं अगर आप सावधान नहीं रहते हैं। तनाव की स्थिति बनी रहेगी लेकिन बिजनेस फायदेमंद है।

मीन राशि के लिए क्या है बुधवार को परेशानी

मीन राशि के जातक जहां तक हो सके यात्रा करने से बचें। किसी की बात में जल्दबाजी में आने से आपको नुकसान हो सकता है। मनोरंजन कार्यक्रम में आप शामिल हो सकते हैं जो आपके लिए फायदेमंद होगा। आज शादीशुदा जिंदगी में भी मुश्किलें आ सकती है अगर आप दोनों के बीच सामंजस्य नहीं रहता है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

जून 18, 2026

Ramdas Athawale

जून 18, 2026

Donald Trump

जून 18, 2026

Rashifal 18 June 2026

जून 17, 2026

Rain Alert 18 June 2026

जून 17, 2026

Anurag Dhanda

जून 17, 2026