---Advertisement---

Rashifal 26 March 2026: चैत्र नवरात्रि महाअष्टमी पर सूर्य के प्रकोप से किस्मत संवार सकते हैं आप, बृहस्पति किसके लिए है खतरा

Rashifal 26 March 2026: गुरुवार के दिन जहां एक तरफ चैत्र नवरात्रि का अष्टमी का त्यौहार है तो जश्न मनाया जा रहा है लेकिन इस सब के बीच आइए जानते हैं आपके राशिफल में क्या कहा गया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 25, 2026 9:00 अपराह्न

Rashifal 26 March 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 26 March 2026:  चैत्र नवरात्रि की अष्टमी का त्यौहार गुरुवार को मनाया जा रहा है। ऐसे में यह दिन वाकई हिंदू धर्म में काफी खास है जहां ग्रह और नक्षत्र के योग बदलने वाले हैं। आपकी जिंदगी में राशिफल 26 मार्च 2026 क्या है गुरुवार चैत्र शुक्ल पक्ष अष्टमी चंद्रमा मिथुन राशि की तरफ संचार करने वाला है और ऐसे में नवरात्रि की अष्टमी का दिन आपके लिए कैसा होने वाला है। आइए जानते हैं क्या कहता है आपका राशिफल 26 मार्च 2026। इसके साथ उपाय जान ले जो किस्मत के लिए है फायदेमंद है।

Rashifal 26 March 2026 में जानें मेष राशि की किस्मत

मेष राशि के लिए गुरुवार को मेहमान आने की वजह से आपकी व्यस्तता बनी रहेगी लेकिन परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने की सलाह दी जाती है। सूर्य और हनुमान जी की पूजा करने से आपको आर्थिक लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। सेहत को लेकर सतर्कता बरतें और बाहर जाने से बचने की सलाह दी जाती है।आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है।

वृष राशि के लिए कैसा है गुरुवार का दिन

वृष राशि के जातक की किस्मत व्यायाम करने से बदल सकती है। नौकरी में सीनियर्स का सपोर्ट मिलने वाला है तो वहीं निवेश करने से फायदा हो सकता है। पारिवारिक आयोजन के आसार नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही गरीबों को भोजन कराने से आपको फायदा मिल सकता है।

मिथुन राशि के लिए क्यों भाग्यशाली है दिन

राशिफल 26 मार्च 2026 मिथुन राशि के जातक पितरों को याद करके उन्हें जल चढ़ाएं इससे फायदा मिलेगा। आज का दिन आपके लिए काफी भाग्यशाली होने वाला है। कारोबार में दोस्तों की मदद से आपको सफलता मिलेगी लेकिन सेहत को लेकर सावधान रहें। पढ़ाई में मेहनत करने की जरूरत है लेकिन सफलता मिलेगी।

कहां कर्क राशि को खतरा तो कहां मिलेगा फायदा

कर्क राशि के जातक सूर्य को अर्थ देने से आपको फायदा हो सकता है। गुरुवार को दोस्तों की वजह से आप अपने परिवार से दूर जा सकते हैं तो ऐसे में उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताने की कोशिश करें। मां की सेहत का ख्याल रखना जरूरी है तो बिजनेस में अपनों के साथ की वजह से आपको लाभ मिल सकता है।

कहां सावधान होने से बच सकते हैं सिंह राशि

चैत्र नवरात्रि की अष्टमी के त्यौहार पर आप सूर्य नमस्कार करें इससे आपको फायदा होगा। परिवार के खिलाफ जाकर आप अपने प्यार को चुन सकते हैं लेकिन सोच समझकर ही फैसला ले। बिजनेस में नुकसान तय है। ऐसे में किसी भी डील को करने से पहले सावधान रहें।

कन्या राशि के लिए क्या है चैत्र नवरात्रि का यह दिन

धार्मिक कार्यों की तरफ कन्या राशि के जातक का झुकाव हो सकता है। राशिफल 26 मार्च 2026 में गुरुवार को आपको सूर्य की पूजा करने की सलाह दी जाती है। नई जगह से नौकरी के लिए ऑफर आ सकते हैं जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। इसके साथ ही आपका लव लाइफ काफी रोमांटिक होने वाला है।

तुला राशि के लिए क्या है राशिफल 26 मार्च 2026 में अलर्ट

महागौरी मंत्र का जाप करने से तुला राशि के जातक की किस्मत बदल सकती है। परिवार के साथ आप अपने पार्टनर के लिए सरप्राइस प्लान कर सकते हैं जो आपके बीच दूरियां कम कर सकती है। जॉइंट पेन की वजह से आज आप परेशान रह सकते हैं। बिजनेस में अगर आप कुछ इन्वेस्ट करने की सोच रहे हैं तो आज फायदा होगा। दुश्मनों से बचकर रहने की सलाह दी जाती है।

वृश्चिक राशि के लिए क्या है किस्मत में आज

धार्मिक स्थान पर अगर आज आप दान करते हैं तो आपको फायदा हो सकता है। लव लाइफ में प्यार और शादी को लेकर आपको फैसला लेने की जरूरत है। संतान की सेहत को लेकर तनाव भरा दिन रह सकता है। अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। ऐसे में मुश्किलों से घबराने की जरूरत नहीं है।

कहां धनु राशि के लिए गुरुवार नहीं है हितकारी

अविवाहित लोगों के लिए गुरुवार को शादी के रिश्ते आ सकते हैं। धनु राशि के जातक को लाल फूल और रोली से सूर्य देव की पूजा करने की सलाह दी जाती है। लव लाइफ आपके पढ़ाई और करियर में सफलता मिल सकती है। बिजनेस और निवेश के लिए दिन हितकारी नहीं है।

राशिफल 26 मार्च 2026 में मकर राशि के लिए क्या है योग

मकर राशि के जातक को लाभ मिल सकता है अगर आप गुरुवार का व्रत करते हैं। कल करे सो आज कर आपके लिए आज हितकारी होने वाला है। रुके हुए काम पूरे होंगे और आकस्मिक धन लाभ की भी संभावना नजर आ रही है। आध्यात्म की तरह आपका झुकाव बढ़ सकता है। खान-पान और नींद की वजह से परेशानी हो सकती है।

कुंभ राशि के लिए क्या है उपाय

कुंभ राशि के जातक घर के बुजुर्गों की सेहत को लेकर ध्यान रखें। आज नमक खाने से बचें आपको फायदा मिलेगा। खुशखबरी मिलने की संभावना है और बिजनेस में दुश्मनों की निगाहों से बचने की सलाह दी जाती है। प्यार को लेकर सीरियस होने से पहले आपको संभलना जरूरी है।

मीन राशि के लिए कहां है मुसीबत के बादल

मीन राशि के लिए राशिफल 26 मार्च 2026 की बात करें तो कानूनी तौर पर सफलता मिलने की संभावना है। भगवान सूर्य की पूजा कर गुरुवार का व्रत रखें इससे आपको फायदा होगा। किसी को पैसे देते समय सावधान रहे क्योंकि आपको वापस नहीं मिल पाएगा। इसके अलावा बिजनेस में सफलता मिलने की संभावना है। दोस्तों और परिवारों के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे लेकिन वाहन चलते समय सावधान रहे।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 26 March 2026

मार्च 25, 2026

कल का मौसम 26 March 2026

मार्च 25, 2026

AI Tools

मार्च 25, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 25, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 25, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 25, 2026