---Advertisement---

Rashifal 27 June 2026: शनि प्रदोष का खास दिन आपके लिए लकी है या अनलकी, जानिए किस उपाय से बदल सकते हैं भाग्यफल

Rashifal 27 June 2026: मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक के लिए शनि प्रदोष आखिर क्या खास पैगाम लेकर आया है। किसके लिए यह दिन लकी होने वाला है और किस मुसीबत को झेलने के लिए तैयार रहने की जरूरत है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 26, 2026 9:00 अपराह्न

Rashifal 27 June 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 27 June 2026: यह शनिवार काफी खास होने वाला है क्योंकि साल का आपकी शनि प्रदोष व्रत होने वाला है। ऐसे में इस खास दिन पर कई राशि के जातकों पर किस्मत की विशेष कृपा देखने को मिल सकती है। आपके लिए यह दिन कैसा होने वाला है क्योंकि 12 राशि के जातकों पर इसका प्रभाव पड़ने वाला है। शनि प्रदोष की वजह से राशिफल 27 जून 2026 आपके लिए किस्मत के कौन से दरवाजे खुद बता रहे हैं और किस उपाय से को से फायदा होगा। आइए जानते हैं।

राशिफल 27 जून 2026 में मेष राशि के लिए भाग्यफल

शनि प्रदोष पर लड्डू का दान करने से मेष राशि के जातक की किस्मत खुल सकती है। नौकरी में सफलता मिलने वाली है और आप मेहनत करने में पीछे नहीं रहेंगे। प्यार के लिए आज का दिन काफी रोमांटिक होने वाला है। वहीं परिवार का साथ मिलेगा बच्चों के साथ सरप्राइज प्लान करने के लिए तैयार रहे।

जानिए वृष राशि के लिए खतरा


किसी को भी आवेश में आकर पैसे देने से बचने की सलाह दी जाती है। बिजनेस में भी जहां तक हो सके इन्वेस्टमेंट से बचें सेहत का ध्यान रखें। इसके साथ ही आपके लिए प्यार के मामले में जिंदगी धोखेबाज है। चना का दान करने से फायदा होगा। ऐसे में जब तक जरूरी ना हो घर से बाहर कदम न रखें।

मिथुन राशि के लिए शनिवार की क्या है किस्मत

राशिफल 27 जून 2026 में मिथुन राशि के जातक के लिए किस्मत की बात करें तो हरे रंग का वस्त्र पहनना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। प्यार के मामले में दिन लकी रहने वाला है तो सेहत को लेकर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस में निवेश करने से आपको फायदा होगा। हर किसी से दिल लगाने से बचें।

कर्क राशि के लिए जानें शनि प्रदोष का योग

शनि प्रदोष पर पार्टनर की तबीयत को लेकर कर्क राशि के जातक को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बंदर को केला खिलाने से फायदा होगा। इस दिन में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है तो विवाह के बाद एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स से आज बचने की सलाह दी जाती है।

कहां किसे होगा सिंह राशि को राशिफल 27 जून 2026 में नुकसान


9 साल तक की कन्याओं को खीर खिलाने से सिंह राशि के जातक की किस्मत मेहरबानी दिखा सकती हैं। आज प्यार के मामले में दिल टूटने के लिए तैयार हो जाए। बिजनेस में पॉलिटिक्स से बचने की सलाह दी जाती है। योग और ध्यान करने से सेहत आपका फायदेमंद रहने वाला है। शॉपिंग में पैसे खर्च हो सकते हैं।

कन्या राशि के लिए जानें शनिवार क्यों है खास

अगर नई बिजनेस की प्लानिंग के बारे में कन्या राशि के जातक सोच रहे हैं तो राशिफल 27 जून 2026 आपके लिए उत्तम है। हरी चीजों का दान करने और विरोधियों से बचने की सलाह दी जाती है। इसके साथ ही प्रतियोगी परीक्षा में स्टूडेंट्स के लिए फायदा ही फायदा दिखाई देने वाला है।

जानिए तुला राशि के लिए किस्मत का हाल

तुला राशि के जातक के लिए किस्मत की बात करें तो लाल चीजों का दान करना आपके लिए लाभदायक बताया गया है। जिंदगी में नए लोग आ सकते हैं जिससे आपको फायदा हो सकता है। बिजनेस बढ़िया रहेगा और सेहत के लिए भी दिन लकी है। नौकरी में सीनियर का सपोर्ट मिलने वाला है तो परिवार में खुशियां ही खुशियां होगी।

Rashifal 27 June 2026 में वृश्चिक राशि के लिए भाग्य का हाल

वृश्चिक राशि के जातक के लिए किस्मत की बात करें तो दांपत्य जीवन काफी खुशनुमा रहने वाला है। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। सफेद चीजों का दान करना फायदेमंद रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से भी कोई परेशानी नहीं है तो बिजनेस के क्षेत्र में फायदे मिलने की पूरी संभावना दिखाई दे रही है।

धनु राशि के लिए जानें शनिवार का दिन


धनु राशि के जातक आपके रिश्ते खराब हो सकते हैं। राशिफल 27 जून 2026 में जल और मिट्टी का दान करने से फायदा हो सकता है। मां बाप की बातें सुन क्योंकि यह आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। शुगर बीपी के मरीज को सावधान रहने के लिए कहा गया है नहीं तो मुसीबतें बढ़ सकती है।

क्या करने से मकर राशि की खुलेगी किस्मत

मकर राशि के जातक के लिए किस्मत की बात करें तो आज के दिन आप जो भी करें लेकिन किसी से बहस और गुस्सा करने से बचें। स्वास्थ्य के लिए आज दिन अच्छा है। मनपसंद चीजें मिलेगी। सामाजिक कार्यों में शिरकत कर सकते हैं। जरूरतमंदों को दान करने से लाभ मिल सकता है।

क्या करने से कुंभ राशि को मिल सकता है फायदा

कुंभ राशि के जातक गुड़ और केले का दान करने से लाभ मिल सकता है। घर की महिलाओं के लिए आज का दिन उत्तम बताया गया है। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन काफी खास है। घर में विवाद होने की संभावना है तो ऐसे में ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। प्रमोशन के योग नजर आ रहे हैं।

 

मीन राशि के लिए क्या है किस्मत का हाल


मीन राशि के जातक के लिए राशिफल 27 जून 2026 की बात करें तो गुड़ चना का दान करने से फायदा हो सकता है। नौकरी में कुछ मुश्किलों का स्थान करना पड़ सकता है। सेहत का ख्याल रखना जरूरी है तो आपके लिए आपकी जिंदगी में परेशानी आपका गुस्सा बनने वाला है तो ऐसे में सावधान रहें।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 19 August 2026

अगस्त 18, 2026

कल का मौसम 19 August 2026

अगस्त 18, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 18, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 18, 2026

Rain Alert 19 August 2026

अगस्त 18, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 18, 2026