---Advertisement---

Rashifal 28 January 2026: क्या बदलेगी किस्मत या मिलेगा धोखा, इन 3 जातकों के लिए बुधवार है अशुभ

Rashifal 28 January 2026: मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक तक के लिए आखिर कैसा होने वाला है बुधवार और क्या करने से आपको मिल सकता है फायदा। आइए जानते हैं क्या कहता है आपका भाग्य।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 27, 2026 9:00 अपराह्न

Rashifal 28 January 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 28 January 2026: बुधवार का दिन और राशिफल 28 जनवरी 2026 आपके लिए किस्मत बदलने वाली है या मुसीबत का पहाड़ आपकी जिंदगी पर टूटने के लिए तैयार है लव लाइफ से लेकर आर्थिक स्थिति पढ़ाई से लेकर जॉब और करियर के मामले में बुधवार राशिफल 28 जनवरी 2026 क्या है आपके लिए। क्या आपको तरक्की मिलेगी या किस्मत से धोखा मिलने वाली है। इस सब को जानने के लिए आइए जानते हैं 12 सितारों के लिए भाग्यफल क्या कह रहा है और किसे फिलहाल समय की प्रतीक्षा करने पड़ सकती है। आइए जानते हैं आपका भाग्यफल।

मेष राशि के लिए जाने भाग्यफल


मेष राशि के लिए राशिफल 28 जनवरी 2026 की बात करें तो आज के दिन उपवास करें इससे आपको फायदा हो सकता है तो बुधवार को बहन के साथ विवाद होने की पूरी संभावना है तो ऐसे में रिश्ते को मजबूत करने के बारे में सोचें स्वास्थ्य को लेकर ध्यान देने की जरूरत है तो बिजनेस के लिए भी आज उत्तम समय है।

वृष राशि को कहां मिलेगा नुकसान

वृष राशि की किस्मत आज काफी हद तक मिला-जुला रहने वाला है जहां राशिफल 28 जनवरी 2026 में बिजनेस में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। पीले रंग के कपड़े पहनने से आपको फायदा हो सकता है। शॉपिंग में ज्यादा से ज्यादा खर्च होने की संभावना है

क्या है मिथुन राशि के लिए राशिफल 28 जनवरी 2026 में

जमीन जायदाद को लेकर मिथुन राशि के जातक को परिवार में विवादों का सामना करना पड़ सकता है। दो कपूर बेडरूम में जलाने से लाभ मिल सकता है। आज के दिन बच्चों की सेहत को लेकर परेशान रह सकते हैं। अगर आप नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं तो यह आपके लिए हितकारी है।

क्या होने वाली है आपकी किस्मत में कर्क राशि

काले कुत्ते को तेल लगी हुई रोटी खिलाने से राशिफल 28 जनवरी 2026 में कर्क राशि के जातक को लाभ मिल सकता है। आप चोटिल हो सकते हैं तो वहीं ऐसी जगह से धन लाभ के संकेत दिखाई दे रहे हैं जहां से आपने सोचा भी नहीं होगा। जो भी फैसला करें सोच समझकर करें क्योंकि यह आपके लिए उल्टा भी पड़ सकता है।

सिंह राशि के लिए क्या है Rashifal 28 January 2026 में


सिंह राशि के जातक चांदी का कछुआ घर में लाने से आपको लाभ मिल सकता है। मां की तरफ से कुछ ऐसा मिलेगा जो आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है। थकान महसूस करेंगे इसलिए रेस्ट करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा बुधवार को भाई की तबीयत की वजह से आप परेशान हो सकते हैं। प्रमोशन के आसार नजर आ रहे हैं।

कन्या राशि के लिए क्यों है बुधवार मिला जुला

कन्या राशि के जातक के लिए राशिफल 28 जनवरी 2026 का हाल देखे तो पीला रंग पहनना आपके लिए फायदेमंद है। सफेद रंग भी आपके काम को बना सकता है। एक्स को लेकर आपका प्यार बढ़ सकता है तो खान पान पर ध्यान देने की जरूरत है। बिजनेस में लाभ के संकेत साफ नजर आ रहे हैं।

तुला राशि के लिए क्या है भाग्योदय का समय

तुला राशि के जातक विदेश से जॉब के ऑफर आ सकते हैं। शादीशुदा जिंदगी में रोमांस की कोई कमी नहीं रहने वाली है। शिवाष्टक का पाठ करें और दोस्त के सहयोग से बिजनेस में भी फायदे होंगे मान सम्मान में बढ़ोतरी की संभावना नजर आ रही है।

क्या है वृश्चिक राशि के लिए किस्मत में


वृश्चिक राशि के जातक के लिए बुधवार मांगलिक हो सकता है क्योंकि धार्मिक कार्यों में आपका मन लगा रहेगा। घर में हवन करने से आपको फायदा होगा। आप बेरोजगारी की वजह से स्ट्रेस में रह सकते हैं। पैसे की कमी की वजह से आप आपको कुछ परेशानियां हो सकती है लेकिन इसे अपने दिल पर हावी न होने दें।

प्यार में धनु राशि को मिल सकता है झटका

धनु राशि के लिए राशिफल 28 जनवरी 2026 लाभ प्राप्त होगा। अगर आप हल्दी मिलाकर दूध का सेवन करते हैं तो फायदा होगा। प्यार में धोखा मिलने की संभावना है लेकिन नौकरी से लेकर बिजनेस और स्वास्थ्य को लेकर आज का दिन उत्तम बताया जा रहा है। ऐसे में भगवान पर भरोसा रखें।

राशिफल 28 जनवरी 2026 में मकर राशि की क्या है किस्मत

यूं कहें कि बुधवार को मकर राशि के जातक को लॉटरी मिल सकती है तो यह कहना गलत नहीं होगा। खीर बनाकर गरीबों को बांटे इससे लाभ मिलेगा। जॉब के सिलसिले में आपकी हर कोशिश कामयाब होंगे और प्रमोशन के रास्ते भी खुलेंगे। प्यार के लिए भी आज का दिन काफी उत्तम है। आग और बिजली से दूर रहने की सलाह दी जाती है।

कुंभ राशि के लिए क्या है किस्मत में आज

कुंभ राशि के जातक शेयर मार्केट में पैसे लगाने से पहले सोचे समझे। शादी को लेकर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है तो इसके अलावा सरकारी नौकरी में ट्रांसफर के योग भी नजर आ रहे हैं। बीमारी की वजह से भी मुश्किलें आएंगी। आप किसी से उधर भी मांग सकते हैं।

मीन राशि के लिए कहां है नुकसान

मीन राशि के जातक की किस्मत राशिफल 28 जनवरी 2026 में काफी हितकारी है। तुलसी और बेलपत्र का पूजा करने से फायदा मिलेगा। पति पत्नी के बीच रिश्तों में सामंजस्य रखना जरूरी है नहीं तो आप दोनों के बीच दूरियां आ सकती है। निवेश के लिए उत्तम समय बताया जा रहा है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 23 March 2026

मार्च 22, 2026

मार्च 22, 2026

Mohan Yadav

मार्च 22, 2026

Rain Alert 23 March 2026

मार्च 22, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 22, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 22, 2026