---Advertisement---

Rashifal 29 July 2026: बुधवार को मेष राशि को धन लाभ तो सावधान हो जाए मिथुन जातक, जानें आपके लिए सितारे लकी हैं या अनलकी

Rashifal 29 July 2026: मेष राशि से लेकर मीन राशि के लिए बुधवार का समय आखिर क्यों खास बताया गया है। किन के लिए किस्मत मेहरबानी दिखाने वाली है। जानिए आपका भाग्यफल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 28, 2026 9:00 अपराह्न

Rashifal 29 July 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 29 July 2026: सितारों की चाल बदलने के साथ ही आपकी जिंदगी में फेरबदल भी देखे जाते हैं और ऐसे में राशिफल 29 जुलाई 2026 बुधवार शुक्ल पक्ष चतुर्दशी चंद्रमा मकर राशि की तरफ संचार करने वाला है। ऐसे में आपके लिए किस्मत क्या कह रही है। आइए जानते हैं सितारों की स्थिति क्या आपके लिए हितकारी है या फिर आपकी किस्मत पलटने से आपको नुकसान भी हो सकता है। बुधवार को कई राशियों की सोई हुई किस्मत बदलने वाली है लेकिन क्या आप उसमें शामिल हैं इसके लिए जानते हैं बुधवार का राशिफल।

Rashifal 29 July 2026 में मेष राशि की जानें किस्मत

मेष राशि के लिए अगर किस्मत की बात करें तो बुधवार आपके लिए काफी फायदेमंद रह सकता है क्योंकि आप अपनी जिंदगी के कई महत्वपूर्ण फैसले लेने वाले हैं। आत्मनिर्भर बनेंगे और संतान के लिए खुशखबरी आ सकती है। धन लाभ के संकेत नजर आ रहे हैं।

वृष राशि के लिए जानें बुधवार की किस्मत है कैसी

समाज में मान सम्मान में बढ़ोतरी होने की वजह से वृष राशि के जातक के लिए भाग्य उदय का समय बताया जा रहा है। शत्रु से बचकर रहने की सलाह दी जाती है तो वहीं हिम्मत और आत्मविश्वास की आज कोई कमी नहीं रहने वाली है।जॉब में प्रमोशन के संभावना है और आपके काम की तारीफ होने वाली है।

कहां सावधान हो जाए मिथुन राशि के जातक


राशिफल 29 जुलाई 2026 में मिथुन राशि के जातक अगर बिजनेस के बारे में आप प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए फायदा होने वाला है। दोस्तों का सपोर्ट मिलने वाला है और आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहने वाली है। कोई काम करें लेकिन नशे से दूर रहने की सलाह दी जाती है।

 

कर्क राशि के लिए जानें राशिफल 29 जुलाई 2026

कर्क राशि के जातक नौकरी में प्रमोशन के योग दिखाई दे रहे हैं। बुजुर्ग के स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी बताया गया है तो संतान पक्ष से खुशखबरी मिलने की भी पूरी संभावना नजर आ रही है। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है।

सिंह राशि के लिए जानें किस्मत की कृपा

सिंह राशि के जातक के लिए अगर किस्मत की बात करें तो लापरवाही में कोई भी लिया गया फैसला आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। आप अपनों से दूर हो सकते हैं तो बेरोजगार लोगों के लिए आज किस्मत राशिफल 28 जुलाई 2026 में मेहरबान रहने वाली है।

कन्या राशि के लिए भाग्य का हाल जानें

कन्या राशि के जातक के लिए अगर किस्मत की बात करें तो बुधवार को पैसे मिलने की पूरी संभावना दिखाई दे रही है। आपको फायदा हो सकता है तो वहीं शिक्षा के क्षेत्र में आपकी तरक्की संभव है तो जो भी करें मेहनत करना बिल्कुल भी ना भूलें।

 

तुला राशि के लिए भाग्य का क्या है कमाल

तुला राशि के जातक के लिए अगर किस्मत की बात करें तो स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की जरूरत है। मौसमी बीमारी की वजह से आप परेशान हो सकते हैं। तरक्की के रास्ते खुलने वाले हैं तो ऐसे में करियर पर ध्यान देना जरूरी बताया गया है।

राशिफल 29 जुलाई 2026 में लकी है वृश्चिक राशि के लिए दिन

वृश्चिक राशि के जातक आज पढ़ाई में मन लगाए। स्टूडेंट के लिए आज का दिन काफी फायदेमंद होने वाला है। नौकरी में परिवर्तन के योग दिखाई दे रहे हैं। धन वापसी के भी संकेत नजर आ रहे हैं। जहां तक आपने इसके बारे में सोचा भी नहीं है। अगर आप इन्वेस्ट करते हैं तो फायदा हो सकता है।

धनु राशि के लिए बुधवार क्यों है खास

धनु राशि परिवार और काम के बीच सामंजस्य बनाकर रखना जरूरी बताया गया है नहीं तो आपके रिश्ते बिगड़ सकते हैं। पार्टनर की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। राशिफल 29 जुलाई 2026 में किसी से विवाद करने से बचें नहीं तो आपके बीच हमेशा के लिए दूरियां आ सकती है।

मकर राशि के लिए जानें भाग्य का खेल

मकर राशि के जातक की किस्मत की बात करें तो आपका दिन आज मिला-जुला रहने वाला है। बड़े बुजुर्ग के आशीर्वाद से आपको फायदा हो सकता है लेकिन किसी भी काम को जल्दबाजी में करने से नुकसान तय है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी बताया गया है।

कुंभ राशि कहां हो जाए सतर्क

बुधवार के लिए कुंभ राशि के जातक मिला-जुला किस्मत की कृपा रहने वाली है। मन खुश रहेगा लेकिन कभी-कभी बेचैनी हो सकती है तो ऐसे में योग और मेडिटेशन करने की सलाह दी जाती है। भाई बहन के साथ संपत्ति को लेकर बहस होने की संभावना है।

राशिफल 29 जुलाई 2026 में क्या है मीन राशि की किस्मत

मीन राशि के जातक के लिए किस्मत की बात करें तो खर्च बढ़ने की संभावना दिखाई दे रही है तो आर्थिक परेशानी की वजह से आपको नुकसान तय है। स्वास्थ्य को लेकर कुछ नुकसान हो सकते हैं लेकिन करियर के लिहाज से आज आपको काफी मौके भी मिल सकते हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 29 July 2026

जुलाई 28, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 28, 2026

कल का मौसम 29 July 2026

जुलाई 28, 2026

Income Tax News

जुलाई 28, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 28, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 28, 2026