---Advertisement---

Rashifal 30 December 2025: साल के अंतिम मंगल शनिदेव का दिख सकता प्रकोप, जानें क्या आपके लिए है यह लकी

Rashifal 30 December 2025: मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक तक आइए जानते हैं आखिर आपकी किस्मत के कौन से दरवाजे खटखटाना के लिए तैयार है। कौन सा उपाय करना आज मंगलवार को आपके लिए लाभदायक है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 29, 2025 9:00 अपराह्न

Rashifal 30 December 2025
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 30 December 2025: राशिफल 30 दिसंबर 2025 आखिर आपके लिए क्या खुशकिस्मती लेकर आई है और कहां आपको किस्मत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। मंगलवार को किन राशि के जातकों पर ग्रह और नक्षत्र की चाल बेहतर है तो किसे आज नुकसान के योग दिखाई दे रहे हैं। मंगलवार को किस उपाय को करने से आपकी जिंदगी में खुशखबरी आ सकती है। किन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं राशिफल 30 दिसंबर 2025, जहां पौष शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि चंद्रमा मेष राशि की तरफ संचार करने वाला है। ऐसे में किसकी किस्मत बनेगी और किसकी बिगड़ने वाली है।

राशिफल 30 दिसंबर 2025 में जानें मेष राशि की स्थिति

मेष राशि के जातक तुलसी के पौधे में दिया जलाने से आपको आज लाभ मिलना वाला है। अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है तो काम की जिम्मेदारी बढ़ने की वजह से आप स्ट्रेस में रहेंगे। बिजनेस से लेकर जॉब तक में आपको संभल का रहने की जरूरत है। वैसे लाभ मिलने के ही संकेत नजर आ रहे हैं। बेवजह परेशानी हो सकती है।

मंगलवार को सचेत रहें वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक सूर्य को जल चढ़ाने से आपको लाभ मिलने वाला है। इसके साथ ही परिवार में विवाद की स्थिति आ सकती है। ऐसे में गुस्से और वाणी पर कंट्रोल रखें। अपनी नींद पूरी करें क्योंकि इसकी वजह से आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। रिश्तो में भी मर्यादा रखने की जरूरत है।

राशिफल 30 दिसंबर 2025 में मिथुन राशि का जानें का हाल

मिथुन राशि के जातक को एक्स की याद सताएगी। वहीं पार्टनर के साथ झगड़ा होने की भी पूरी संभावना है। परिवार के सहयोग से आप कुछ अच्छा कर पाएंगे। बिजनेस में लाभ मिलने की पूरी संभावना है। योगा करने से अच्छा होगा। शिव पुराण का पाठ करने से फायदे मिल सकते हैं।

राशिफल 30 दिसंबर 2025 में कैसा है कर्क राशि का हाल

पीपल के पौधे में दिया जलाने से आपको लाभ मिलेगा। कर्क राशिफल 30 दिसंबर 2025 की बात करें तो स्टूडेंट्स को सफलता मिल सकती है। प्यार के मामले में मंगलवार के दिन आपके लिए बदकिस्मत साबित हो सकता है। आज थकान महसूस होगी और संभल कर कोई भी काम करने की सलाह दी जाती है।

सेहत के मामले में कैसा है मंगलवार का दिन

सिंह राशि के लिए राशिफल 30 दिसंबर 2025 की बात करें तो कुआं के पास दिया जलाने से आपको लाभ मिलेगा। सेहत के मामले में मिला जुला आज का दिन रहने वाला है। सिंह राशि को अपने एक्स की याद सताएगी और इसकी वजह से आपका वर्तमान बदतर हो सकता है। बच्चों के साथ आप क्वालिटी टाइम बिताएंगे।

राशिफल 30 दिसंबर 2025 में कन्या राशि का जानें हाल

कन्या राशि के जातक लोहे का छल्ला पहनने से आपको लाभ मिलेगा। दांपत्य जीवन में रोमांस की कोई कमी नहीं रहने वाली है तो स्वास्थ्य को लेकर भी लापरवाही बरतें। इससे आपको परेशानी हो सकती है। धन लाभ के संकेत नजर आ रहे हैं लेकिन मेहनत करने से जरा भी ना हिचकें। वाहन चलने से जहां तक हो सके परहेज करें।

तिल का दान करें तुला राशिफल 30 दिसंबर 2025

तिल का दान करने से तुला राशिफल 30 दिसंबर 2025 आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। मौसमी बीमारियों की वजह से आपको परेशानी हो सकती है। नौकरी में काम का प्रेशर बढ़ने वाला है लेकिन यह कुछ समय के लिए है। इसका फल भी आपको मिलेगा। बिजनेस में फायदे मिलने के पूरे संभावना है।

वृश्चिक राशि के लिए कैसी है किस्मत

वृश्चिक राशिफल को आज प्यार का एहसास होगा और आपके पार्टनर के साथ रिश्ता रोमांटिक होने वाला है। वाहन चलाने से पहले सावधानी बरतें। हनुमान चालीसा का पाठ करना आपके लिए उत्तम है। करियर के लिए भी मंगलवार का दिन मिला-जुला रहने वाला है। वही आज किसी भी दुर्घटना का आप शिकार हो सकते हैं। संभल कर रहने की सलाह दी जाती है।

राशिफल 30 दिसंबर 2025 में धनु राशि के लिए खतरे में लव लाइफ

धनु राशि के जातक आज गरीबों को खाना खिलाने से लाभ मिलने वाला है। आपके पार्टनर के साथ दूरियां बढ़ सकती है। ऐसे में उनके साथ सामंजस्य बनाकर रखें। भाई बहन का सहयोग मिलने वाला है तो इसके अलावा सेहत के मामले में भी आज का दिन आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। धैर्य से कोई भी काम अगर आप करते हैं तो इससे लाभ मिलेंगे।

मकर राशि क्या करें राशिफल 30 दिसंबर 2025

मकर राशि के जातक शनि देव की पूजा करने से आपको लाभ मिलने की पूरी संभावना है। परिवार का साथ मिलने वाला है। आज के दिन स्ट्रेस ना ले। पार्टी करने के चक्कर में आप अपने तबीयत का ख्याल रखना बिल्कुल ना भूले। खान-पान की वजह से आपकी सेहत बिगड़ सकती है और इसका खामियाजा आपको भुगतना पड़ेगा।

राशिफल 30 दिसंबर 2025 में क्या करें कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक दूध का दान करने से आज आपको लाभ मिलने वाला है सेहत के मामले में भी मंगलवार का दिन मिला-जुला रहेगा। सोच समझ ही कहीं भी निवेश करें क्योंकि इसकी वजह से आपको नुकसान उठाने पड़ सकते हैं। बेवजह किसी की बातों में ना आए।

राशिफल 30 दिसंबर 2025 में मीन राशि को कहां है खतरा

मीन राशि के जातक आज पशु को खाना खिलाने से आपको लाभ मिलने वाला है। शादीशुदा जिंदगी मजबूत होने वाला है और आप दोनों के बीच रोमांस की कोई कमी नहीं रहने वाली है। काफी हद तक संभव है कि आप अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर सकते हैं। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है धन लाभ के भी योग नजर आ रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Israel-Iran War

फ़रवरी 28, 2026

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026