---Advertisement---

Rashifal 30 June 2026: महीने के आखिरी दिन ग्रहों का होगा महाबदलाव! मंगलवार को किन राशियों की जिंदगी में भूचाल का खतरा

Rashifal 30 June 2026: मंगलवार को आखिर कौन सा उपाय करने से आपको फायदा होगा और इस दिन कहां आपको इन्वेस्ट करने की जरूरत है। कहां आपको सावधान रहने के लिए कहा गया है। आइए जानते हैं आपके सितारे क्या कह रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 29, 2026 9:00 अपराह्न

Rashifal 30 June 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 30 June 2026: मंगलवार को किसकी नैया पार होने वाली है और किसे मुसीबत के लिए तैयार रहना जरूरी है। कहां आपके लिए खुशखबरी मिलेगी और कौन से उपाय से आपको लाभ मिल सकता है। यह जानने के लिए आपको यह जान लेना जरूरी है कि आखिर राशिफल 30 जून 2026 12 राशि के जातकों के लिए कैसा होने वाला है। वहीं आपके लिए आज क्या उपाय बताया गया है। यह सच है कि हिंदू धर्म में इसका काफी महत्त्व होता है। जानिए आपकी क्या है किस्मत

कहां Rashifal 30 June 2026 में मेष राशि के लिए है अलर्ट

मेष राशि के लिए किस्मत की बात करें तो घर बनाने की प्लानिंग कर सकते हैं या किसी प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट कर सकते हैं। बड़ी बिजनेस डील क्रैक करने की संभावना है। ऐसे में बिजनेस के लिहाज से दिन लकी रहने वाला है। सेहत भी हितकारी है। बिना वजह खर्च करने से बचें।

वृष राशि के लिए कहां खास है मंगलवार

वृष राशि के जातक पुराने अटके हुए ऑफिस के सभी काम पूरे होंगे। आर्थिक मामलों में पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। वहीं परिवार का सपोर्ट मिलने वाला है। किसी सामाजिक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए जा सकते हैं। समाज में मान सम्मान में वृद्धि होगी। तुलसी पौधा मंदिर में लगाने से फायदा हो सकता है।

मिथुन राशि के लिए राशिफल 30 जून 2026 की क्या है स्थिति


वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखना रखना जरूरी है। बिजनेस में सीनियर्स के साथ तालमेल बिठाकर रखें नहीं तो ऑफिस पॉलिटिक्स के शिकार हो सकते हैं। बिजनेस में पार्टनर पर आंख बंद करके भरोसा ना करें। रोमांस के लिए आज का दिन मिला-जुला देने वाला है तो ऐसे में बिना सोचे समझे कोई भी फैसला ना ले।

कर्क राशि के जातक के लिए जानें क्या है खास

कर्क राशि के जातक भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है राशिफल 30 जून 2026 में नौकरी में आपके काम की तारीफ होने वाली है। भविष्य के लिए आप किसी प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट कर सकते हैं। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे जिससे आपका रिश्ता खूबसूरत हो सकता है। आज के दिन शिव जी को जल चढ़ाने से फायदा हो सकता है।

सिंह राशि के लिए क्या लकी है मंगलवार

ऑफिस में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती है लेकिन आप उसे बखूबी निभाएंगे। वाद विवाद से खुद को दूर रखने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने वाली है तो वहीं बिजनेस में बिना सोचे समझे खर्च करने से दूर रहे। सूर्य को प्रणाम करें लाभ मिलेगा।

कन्या राशि के लिए क्या है राशिफल 30 जून 2026

स्टूडेंट के साथ जॉब करने वाले लोगों को मेहनत करने की जरूरत है लेकिन आज के दिन कन्या राशि के जातक के लिए कुछ मामलों में दिन काफी अच्छा है। शादीशुदा जिंदगी में पार्टनर के सपोर्ट से आप खुशियों का खजाना ढूंढ सकते हैं। ऐसे में आप उनके साथ घूमने जाने की भी प्लानिंग कर सकते हैं।

तुला राशि को कहां मिलने वाला है फायदा

तुला राशि के जातक के लिए किस्मत की बात करें तो ऑफिस में काम का दवाब आपको परेशान कर सकता है लेकिन ऐसे में कोई भी फैसला बिना सोचे समझे ना ले। समय का खास ख्याल रखना जरूरी बताया गया है। वहीं मानसिक शांति के लिए योग और मेडिटेशन करने का सलाह दिया जाता है।

वृश्चिक राशि को कहां मिल सकती है खुशखबरी

वृश्चिक राशि के जातक आपके साहस की वजह से सभी अटके हुए पुराने काम पूरे होंगे। बिजनेस में नई डील क्रैक करने की संभावना है तो भाई का सपोर्ट मिलेगा। आप अपनी जिंदगी के लिए कुछ ऐसा करेंगे जिसके बारे में शायद आपने सोचा भी नहीं होगा।

धनु राशि की क्या चमक रही है किस्मत

धनु राशि के जातक के लिए अगर सोमवार राशिफल 30 जून 2026 की बात करें तो लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। निवेश किए हुए पैसे आपके भविष्य के लिए काफी उत्तम हो सकते है। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है और आज के लिए मस्ती का माहौल सेट है।

मकर राशि के लिए क्या है स्थिति

मकर राशि के जातक आज आप भावुक होकर कोई भी फैसला ना लें। बिना सोचे समझे कोई भी फैसला करने से आज आपकी परेशानी बढ़ सकती है। गलतफहमी आपके रिश्ते की बुनियाद हिला देने के लिए काफी है तो कन्फ्यूजन की स्थिति पैदा हो सकती है।

कुंभ राशि के लिए क्या है सोमवार का योग

कुंभ राशि के जातक के लिए राशिफल 30 जून 2026 की बात करें तो खर्चे में बढ़ोतरी की संभावना है जिसकी वजह से बजट बिगड़ सकता है। शत्रुओं से सावधान रहने की सलाह दी जाती है तो यात्रा करते समय खास ख्याल रखना जरूरी है।

मीन राशि के लिए क्या है भाग्य में

मीन राशि के जातक की किस्मत की बात करें तो आय में बढ़ोतरी होने की संभावना है तो निवेश करने से आज फायदा मिल सकता है। प्यार के लिए आज आपका दिन लकी रहने वाला है लेकिन इस सबके लिए जरूरी है कि आप अपने पार्टनर का खास ख्याल रखें तभी लाभ मिलेगा।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 30 June 2026

जून 29, 2026

Bullet Train

जून 29, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 29, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 29, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 29, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 29, 2026