---Advertisement---

Rashifal 31 July 2026: महीने के आखिरी दिन पर किस्मत के तारों ने कैसे पलट दी बाजी, जानें पैसे-जॉब और प्यार के लिए शुक्रवार का हाल

Rashifal 31 July 2026:

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 30, 2026 9:00 अपराह्न

Rashifal 31 July 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 31 July 2026: आपकी राशि का हाल बताता है कि आपके लिए दिन कैसा होने वाला है और ऐसे में शुक्रवार को किसकी किस्मत बदलने वाली है और किसे फायदा होने वाला है। यह जानने के लिए आपको राशिफल 31 जुलाई 2026 का हाल जान लेना जरूरी है। शुक्रवार को आखिर क्या करने से आपको फायदा हो सकता है और कहां आपको खुशियों का खजाना मिल सकता है। आइए जानते हैं पैसे की स्थिति से लेकर प्यार और करियर तक में आपके लिए कैसा है शुक्रवार का हाल।

मेष राशि के लिए जानें Rashifal 31 July 2026 की किस्मत

राशियों में भरोसा करने वाले लोग अगर मेष राशि के जातक के लिए किस्मत की बात करें तो संतान से खुशियां मिलने की संभावना दिखाई दे रही है। कुछ मुसीबत आज आपकी जिंदगी में बनी रहेगी। हनुमान जी के मंदिर में जाने से फायदा हो सकता है और बजरंगबली के चालीसा का पाठ करें।

वृष राशि के लिए जानें भाग्य का हाल


वृष राशि के जातक के लिए अगर किस्मत की बात करें तो बिजनेस और नौकरी पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। अधिकारियों के साथ सलाह लें। कोई इंवेस्टमेंट ना करें नहीं तो नुकसान तय है। दुश्मनों से सावधान रहने में आपकी भलाई है।

मिथुन राशि को कहां होगा नुकसान

राशिफल 31 जुलाई 2026 में मिथुन राशि के जातक का दिन आज मिलाजुला रहने वाला है। कई परिणाम अच्छे होंगे तो कुछ नुकसान भी संभव है। घर के लोगों के साथ तालमेल बिठाकर रखना जरूरी बताया गया है और ऐसे में आप वही करें जो आपका दिल कहता है।

क्या है कर्क राशि के लिए किस्मत की दशा

कर्क राशि के जातक के लिए अगर किस्मत की बात करें तो राजनीति के क्षेत्र में आपको फायदा हो सकता है। मेडिकल के क्षेत्र में भी तरक्की के रास्ते खुलने वाले हैं। घर से दूर काम के लिए जाना पड़ सकता है लेकिन यह आपकी किस्मत के लिए अच्छा है। जिम्मेदारियां भी बढ़ने वाली है।

सिंह राशि के लिए जानें राशिफल 31 जुलाई 2026

सिंह राशि के जातक के लिए अगर किस्मत की बात करें तो 31 जुलाई को नई वस्तुओं को खरीदने से आपका भाग्य बदल सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर होने वाली है तो आपके लिए खुशियों का खजाना खुलने वाला है। ऐसे में जो भी करें सोच समझकर करने की सलाह दी जाती है।

कन्या राशि के लिए जानें शुक्रवार की किस्मत

कन्या राशि के जातक के लिए शुक्रवार राशिफल 31 जुलाई 2026 की बात करें तो शॉपिंग पर खर्च होने की संभावना है। लेकिन आय में भी बढ़ोतरी होगी। आज आपका मन खुश रहेगा और पार्टनर के साथ भी रोमांटिक लाइफ बिताएंगे। कहीं बाहर जाने में आपके रिश्ते मजबूत हो सकते हैं।

किन मामलों में तुला राशि को है लाभ

शुक्रवार के लिए अगर तुला राशि की किस्मत की बात करें तो आपके बेबाकी की वजह से आपकी दूरियां अपनों से बढ़ सकती है।लोगों का विश्वास आप पर नहीं होगा। इंवेस्ट करने के लिए उत्तम समय बताया गया है और विदेश से भी अच्छे मौके मिलने की संभावना दिखाई दे रही है।

क्यों सावधान रहे वृश्चिक राशि के जातक

वृश्चिक राशि के जातक के लिए बिना सोचे समझे कोई भी निर्णय लेने से परेशानी हो सकती है। भगवान शिव को जल अर्पित करने से लाभ मिल सकता है। व्यायाम करने की सलाह दी जाती है। नौकरी में कुछ चीज आपके अनुकूल नहीं होने वाली है तो सावधान रहे।

धनु राशि के लिए जानें भाग्य का हाल

अगर धनु राशि के जातक के लिए किस्मत की बात करें तो आपके काम की सब तारीफ करेंगे। आत्मविश्वास की आज कोई कमी नहीं रहने वाली है जो भी मौका मिलता है उसका फायदा उठाना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। कुल मिलाकर आपका दिन सही रहने वाला है।

मकर राशि के लिए शुक्रवार को किस्मत की दशा

राशिफल 31 जुलाई 2026 में मकर राशि के जातक के लिए किस्मत की बात करें तो नौकरी में विरोधी आपके काम में खतरा बन सकते हैं। ऐसे में आपको ध्यान देने की जरूरत है। स्वास्थ्य के लिए दिन उत्तम बताया गया है। काम की जिम्मेदारी सही से लेने की सलाह दी जाती है ताकि आपको फायदा हो सके।

क्यों लकी है शुक्रवार कुंभ राशि के लिए

कुंभ राशि के जातक के लिए अगर किस्मत की बात करें तो व्यर्थ के भाग दौड़ की वजह से आप परेशान हो सकते हैं। सावधानी से वाहन चलाने की सलाह दी जाती है। नुकसान हो सकता है। आज बिना वजह मेहनत करने से बचने की सलाह दी जाती है। स्टूडेंट के लिए दिन लकी बताया गया है।

राशिफल 31 जुलाई 2026 में मीन राशि के लिए क्यों लकी है दिन

शुक्रवार की किस्मत की बात करें तो मीन राशि के लिए आज मिलाजुला दिन रहने वाला है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने से आपको फायदा हो सकता है तो उसके अलावा नौकरी के लिए भी कुल मिलाकर दिन दिन सही बताया गया है। जो भी करें सोच समझकर ही करने की सलाह दी गई है।

कैसा रहने वाला है मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक के लिए शुक्रवार का दिन और कहां खुशियां तो कहां गम मिल सकते हैं। आइए जानते हैं क्या कहते हैं भाग्य के तारे।

शुक्रवार मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक कैसा रहने वाला है आइए जानते हैं किस्मत के तारे क्या कह रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 19 August 2026

अगस्त 18, 2026

कल का मौसम 19 August 2026

अगस्त 18, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 18, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 18, 2026

Rain Alert 19 August 2026

अगस्त 18, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 18, 2026