---Advertisement---

Rashifal 4 December 2025: कैसे बदलें साल की आखिरी पूर्णिमा पर किस्मत, जानिए मेष राशि से लेकर मीन जातक तक का भाग्यफल का योग

Rashifal 4 December 2025: 2025 का अंतिम पूर्णिमा आपके लिए क्या खुशकिस्मत लेकर आया है आखिर कैसे आप गुरुवार के दिन को और भी खास बना सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में राशिफल 4 दिसंबर 2025 जो वाकई प्यार से लेकर करियर और रोजगार के मामले में अलग है। आज के दिन क्या उपाय करें।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 3, 2025 9:00 अपराह्न

Rashifal 4 December 2025
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 4 December 2025: गुरुवार का दिन इस बार कई मायनों में खास होने वाला है।राशिफल 4 दिसंबर 2025 की बात करें तो यह हर राशि के लिए अलग किस्मत ला सकती है। ऐसे में मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक तक के लिए आइए जानते हैं आखिर क्या होने वाला है आपका आज का भाग्यफल और आज किस उपाय को करने से आपको फायदा हो सकता है।गुरुवार का दिन हर राशि के लिए काफी अलग होने वाला है। वहीं इस सबसे हटके अगर अरुण कुमार व्यास एस्ट्रोलॉजर की माने तो 4 दिसंबर को साल का अंतिम पूर्णिमा का चांद है। ऐसे में एक ग्लास पानी लेकर चंद्रमा के सामने दिखाएं और फिर उसे ग्रहण करें।

पूर्णिमा के दिन Rashifal 4 December 2025 में क्या करें मेष जातक

जहां तक बात करें मेष राशि की किस्मत की तो आज आपको बाहर गाड़ी चलाने से पहले सोच समझने की जरूरत है क्योंकि यह आपके लिए खतरे की घंटी है। बच्चों के लिए आज आप चिंतित रह सकते हैं। ऐसे में उनका खास ख्याल रखें। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल बना रहेगा तो रोमांस में आज कोई कमी नहीं रहने वाली है। शिव मंत्र का जाप करें और हरा रंग पहने।

राशिफल 4 दिसंबर 2025 में जानें वृष राशि का हाल

वृष राशिफल 4 दिसंबर 2025 की बात करें तो आप अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए आज जी तोड़ मेहनत करेंगे और इसका आपको फायदा भी मिल सकता है। जिम्मेदारी बढ़ सकती है लेकिन मेहनत से सब हासिल कर सकते हैं। चंद्र मंत्र का जाप करने से आपको आज कोई मुश्किल नहीं होगी। गुलाबी रंग पहने।

क्या है मिथुन राशि की किस्मत

मिथुन राशि आज 9 बार लक्ष्मी जी की मंत्र जाप करें इससे धन लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। लाल रंग पहनने से आपको फायदा होगा तो इसके अलावा सेहत के मामले में भी आज कोई परेशानी नहीं है। कुछ ऐसा मिलेगा जिसकी लंबे समय से आप चाहत रख रहे थे।

कर्क राशि के लिए क्या है आज किस्मत में

कर्क राशिफल 4 दिसंबर 2025 में आपको भगवान शिव की पूजा करने से फायदा मिलेगा। सफेद रंग पहने क्योंकि यह आपके लिए शुभ है। आज के दिन बेवजह किसी से भी बहस ना करें क्योंकि इसकी वजह से आप खुद परेशान हो सकते हैं। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और रोमांस में आपको कोई कमी नहीं रहने वाली है।

बहस करने से बचें राशिफल 4 दिसंबर 2025 में सिंह राशि

सिंह राशि के जातक की बात करें तो सूर्य मंत्र का जाप करने से आज आपको फायदा होगा। इसके अलावा क्रीम रंग पहने। किसी की बातें बुरी लग सकती है लेकिन इसे दिल पर ना ले। काम में व्यस्तता बनी रहेगी लेकिन अपने वाणी पर कंट्रोल रखें और बड़ों से बहस करने से बचें।

इस मामले में सचेत रहे राशिफल 4 दिसंबर 2025 में कन्या जातक

कन्या राशि के जातक विष्णु मंत्र का जाप करें और आसमानी रंग पहने। सफलता आपके कदम चूमने के लिए तैयार है। आज रोमांस आपकी जिंदगी में रहेगी लेकिन यह लंबे समय तक नहीं है तो ऐसे में अपने प्यार को कहीं भी जाने ना दे। धोखा भी मिल सकता है लेकिन एक तरफा मोहब्बत की जीत होने वाली है। स्वास्थ्य के लिए लिहाज से आज खानपान पर ध्यान रखें।

कहां तुला राशि को सावधान रहने की है जरूरत

राशिफल 4 दिसंबर 2025 में तुला राशि की बात करें तो लाल रंग आज आपके लिए बेहद शुभ है। इसके साथ ही अगर राम स्त्रोत का जाप करते हैं तो आपको फायदा होगा। आप अपने पार्टनर के साथ बेवजह बहस ना करें और उनके साथ दें। किसी से लेनदेन में सावधानी बरतें। चोट लग सकती है। ऐसे में सावधान रहे।

राशिफल 4 दिसंबर 2025 में क्या है वृश्चिक का हाल

वृश्चिक राशिफल की बात करें तो सोने चांदी के बिजनेस में आपको नुकसान होने के योग हैं। आज हरा रंग पहने और विष्णु भगवान की पूजा करें। पार्टनर से बिल्कुल भी झूठ ना बोले। पूर्णिमा की वजह से आपको मेहनत की जरूरत है लेकिन सफलता आपके कदम चूमने वाली है।

धनु राशि को कहां मिलेगा फायदा

धनु राशि के जातक आपको अपने प्यार पर भरोसा करने की जरूरत है। राशिफल 4 दिसंबर 2025 में शिव तांडव स्त्रोत पढ़ने से आपको फायदे मिलेंगे और लाल रंग आपके लिए शुभ है। नौकरी में प्रमोशन के योग दिखाई दे रहे हैं तो स्वास्थ्य के मामले में भी दिन आपके हित में है। बच्चों के साथ आप घूमने जा सकते हैं।

नौकरी में मकर राशि को खतरा

मकर राशिफल 4 दिसंबर 2025 में आप नीला रंग धारण करें और तुलसी को दीप दान करें। पूर्णिमा आप पर मेहरबानी दिखाएंगी। शादीशुदा जिंदगी में संभल कर रहे और बेवजह गुस्सा होने से बचें। नौकरी के मामले में आपको धोखा मिल सकता है तो ऐसे में बिना सोचे समझे किसी पर भी भरोसा ना करें।

कुंभ राशि क्या करें आज

पूर्णिमा के दिन कुंभ राशिफल 4 दिसंबर की बात करें तो आज गुलाबी रंग पहने और स्नान करने के बाद गरीबों को दान करें। आज समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आर्थिक समस्याएं भी खत्म होने वाली है। प्रमोशन के योग बन रहे हैं तो पैसों की आज कोई कमी नहीं रहने वाली है।

मीन राशि क्रोध के मसले में राशिफल 4 दिसंबर में रहे सावधान

मीन राशि के जातक पीला रंग पहने और हनुमान चालीसा का पाठ करें। इससे आपको फायदा मिलेगा। जॉब के मामले में थोड़ा सचेत रहने की जरूरत है क्योंकि कुछ लोग आपके पीछे पड़ सकते हैं। पैसे निवेश करने के मामले में आज आपका दिन काफी बेहतर है। क्रोध पर संयम रखने की जरूरत है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 10 March 2026

मार्च 9, 2026

कल का मौसम 10 March 2026

मार्च 9, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 9, 2026

Heat Alert 10 March 2026

मार्च 9, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 9, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 9, 2026