---Advertisement---

Rashifal 5 August 2026: बुधवार को त्रिगही योग की वजह से किन राशियों की बदलेगी किस्मत, देखें किसे मिलेगी मंजिल और किसकी डूबेगी किस्मत

Rashifal 5 August 2026: बुधवार के दिन क्या आपके लिए लकी होने वाला है। आइए जानते हैं त्रिगही योग बनने से किसके लिए क्या फायदा हो सकता है और कहां नुकसान हो सकता है। आज का दिन कुछ राशियों के लिए मिलाजुला रहने वाला है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 4, 2026 9:00 अपराह्न

Rashifal 5 August 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 5 August 2026: ग्रहों की चाल बदलने के साथ श्रावण कृष्ण सप्तमी बुध ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। जहां पहले से ही सूर्य और गुरु बृहस्पति की मौजूदगी है वहीं बताया जा रहा है कि यहां त्रिग्रही योग बन रहा है जिसकी वजह से कई राशियों की किस्मत बदल सकती है। राशिफल 5 अगस्त 2026 में आपको कहां सावधान रहना होगा तो कहां मंजिलें करीब नज़र आने वाली है। इसके लिए आइए जानते हैं आपके भाग्य के तारे क्या बता रहे हैं। आर्थिक स्थिति से लेकर जॉब और करियर तक में कहां क्या होने वाला है खास।

मेष राशि के लिए जानें Rashifal 5 August 2026 की किस्मत

5 अगस्त को कर्क राशि में त्रिग्रही योग बन रहा है और इसकी वजह से मेष राशि पर इसका असर दिखने वाला है। आज के दिन सुविधाओं की कोई भी कमी नहीं रहने वाली है। जमीन या फिर वाहन खरीदने के योग नजर आ रहे हैं। जॉब में आपके काम की हर तरफ तारीफ होने वाली है लेकिन लेनदेन से सावधान रहना जरूरी बताया गया है।

 

वृष राशि के लिए भाग्य का जानें हाल

वृषभ राशि के लिए राशिफल 5 अगस्त 2026 की बात करें तो आर्थिक मामलों में आपके लिए आज का दिन काफी फायदेमंद है। बिजनेस में लाभ मिलने के साथ-साथ परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। भाई बहन का सपोर्ट मिल सकता है लेकिन बातचीत करने के स्टाइल पर थोड़ा कंट्रोल रखना जरूरी है नहीं तो विवाद संभव है।

 

मिथुन राशि के लिए क्या है भाग्य में

मिथुन राशि के लिए अगर किस्मत की बात करें तो बुधवार को आपके काम की तारीफ होने वाली है। जॉब के लिहाज से काफी अच्छा समय है। प्रमोशन के योग में नजर आ रहे हैं तो धन लाभ के संकेत दिखाई दे रहे हैं। हालांकि कहीं भी खर्च करते हैं तो इसे लेकर सावधानी बरतनी जरूरी बताई गई है।

राशिफल 5 अगस्त 2026 में जानें कर्क राशि की किस्मत

कर्क राशि के लिए अगर किस्मत की बात करें तो बुधवार को गुरु और सूर्य की युति होने जा रही है इसी वजह से आपका दिन काफी भाग्यशाली साबित होने वाला है। मान सम्मान में वृद्धि है और समाज में आपके नाम की चर्चा होने वाली है। करियर से लेकर बिजनेस में फायदे होंगे लेकिन इमोशनल होकर कोई भी फैसला लेने से बचें।

सिंह राशि कहां रहे सावधान

सिंह राशि के जातक मीडिया से जुड़े हुए लोगों को लिए आज का समय उत्तम बताया गया है। आपके टैलेंट को हर जगह पहचान मिलेगी। कानूनी समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है। खान-पान को लेकर सावधान रहे। खर्च की बढ़ोतरी हो सकती है लेकिन आपको बैलेंस रखना जरूरी है।

कन्या राशि के लिए क्या है किस्मत की दशा

राशिफल 5 अगस्त 2026 में अगर कन्या राशि के जातक के लिए किस्मत की बात करें तो आपके लिए बड़े अवसर मिलने वाले हैं। आर्थिक स्थिति फायदेमंद है तो वहीं लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने वाले हैं। दोस्तों का सहयोग प्राप्त होगा और आपका मन आज काफी खुश होने वाला है।

क्या है तुला राशि के लिए राशिफल 5 अगस्त 2026

तुला राशि के लिए अगर किस्मत की बात करें तो नौकरी में बदलाव के योग नजर आ रहे हैं लेकिन यह आपकी तरक्की के लिए बेहतर साबित होने वाला है। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना दिखाई दे रही है। परिवार में सामंजस्य बनाकर रखें और पार्टनर से पूछ कर ही कोई फैसला ले फायदा होगा।

वृश्चिक राशि के लिए जानें बुधवार के योग

वृश्चिक राशि के जातक के लिए आज का दिन काफी लकी साबित होने वाला है। बुधवार को धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत कर सकते हैं तो वहीं घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। विदेश जाने के योग दिखाई दे रहे हैं तो कोर्ट के मामले में सफलता मिलने की पूरी संभावना दिखाई दे रही है।

धनु राशि को कहां रहना है सावधान

धनु राशि के लिए अगर राशिफल 5 अगस्त 2026 की बात करें तो रिसर्च से जुड़े लोगों को आज फायदा हो सकता है।स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतनी जरूरी है। धन लाभ के संकेत दिखाई दे रहे हैं लेकिन वाहन चलाते समय अगर आप सावधान नहीं रहते हैं तो दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं।

 

मकर राशि के लिए जानें भाग्य का खेल

मकर राशि के लिए अगर किस्मत की बात करें तो वैवाहिक जीवन में खुशियों का माहौल बना रहेगा। बिजनेस में फायदे होने की संभावना है तो पार्टनर के साथ संबंध मजबूत होगा। समाज में मान सम्मान में वृद्धि होने के साथ-साथ बिजनेस में नई डील मिल सकते हैं जो आपके लिए फायदेमंद है।

कुंभ राशि के लिए क्या है खतरा


कुंभ राशि के जातक बुधवार को दुश्मनों को मात दे सकते हैं। नौकरी में मेहनत करने से आपको इसका फायदा मिलेगा। प्रमोशन के चांस है। किसी से कर्ज लेने से बचें। सेहत को लेकर सावधान रहे। तनाव लेने से बचने की सलाह दी जाती है। योग करने से फायदा हो सकता है।

मीन राशि के लिए कैसा रहने वाला है बुधवार

मीन राशि के लिए अगर राशिफल 5 अगस्त 2026 की बात करें तो विद्यार्थियों के लिए आज का समय काफी उत्तम बताया गया है। सफलता मिलने की संभावना है तो प्यार में भी आपका रिश्ता काफी खूबसूरत होने वाला है। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलने की पूरी संभावना है। आज का दिन एनर्जेटिक रहने वाला है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arvind Kejriwal

अगस्त 4, 2026

Rain Alert 5 August 2026

अगस्त 4, 2026

कल का मौसम 5 August 2026

अगस्त 4, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 4, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 4, 2026

Namo Bharat Train

अगस्त 4, 2026