---Advertisement---

Rashifal 5 February 2026: बृहस्पति की वजह से किनका दिन होगा खराब और किसे मिलेंगे नए राह, जानें कैसे बदलें भाग्यफल

Rashifal 5 February 2026: मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक तक आइए जानते हैं किस्मत आज किस तरफ रुख करने के लिए तैयार है। आखिर आपके लिए कौन सा उपाय गुरुवार के प्रकोप को कम कर पाएगा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 4, 2026 9:00 अपराह्न

Rashifal 5 February 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 5 February 2026: ग्रहों की चाल क्या गुरुवार को आपकी किस्मत बदल रही है। राशिफल फरवरी 2026 में फाल्गुन कृष्ण पक्ष चतुर्थी चंद्रमा कन्या राशि की तरफ संचार करने के लिए तैयार है और ऐसे में 12 राशियों के लिए किस्मत कौन से दरवाजे खटखटाने वाली है। कहां आपको सचेत रहने की जरूरत है और कहां किस्मत की नैया आपको डूबने वाली है। आइए जानते हैं इस सबके बीच आखिर आपकी किस्मत किस तरह से फलदाई होने वाली है और कहां आप पर प्यार की बरसात होगी। आर्थिक स्थिति से लेकर प्यार और जॉब के मामले में कैसा होने वाला है राशिफल 5 फरवरी 2026।

मेष राशि के लिए जानें भाग्यफल

मेष राशि के लिए राशिफल 5 फरवरी 2026 की बात करें तो सूर्य और भगवान शिव की पूजा करने से आपको लाभ मिल सकता है। इसके अलावा शादीशुदा जिंदगी में आपको संभल कर रहने की जरूरत है। आपसी अनबन दूरियां भी ला सकती है। मनचाही नौकरी मिलेगी और आपकी जिम्मेदारियां बढ़ने के साथ-साथ मौसमी बीमारी परेशान कर सकती है।

वृष राशि के लिए क्या है राशिफल 5 फरवरी 2026 को उपाय

घी का दिया जलाने से वृष राशि की किस्मत बदल सकती है हालांकि इस दौरान आज आप कहीं यात्रा करने से बचें और परिवार में कोई भी मांगलिक कार्यक्रम करने से बचने की सलाह दी जाती है। धैर्य और संयम के साथ ही कोई भी काम करें।

क्या करें मिथुन राशि के जातक गुरुवार को


मिथुन राशि राशिफल 5 फरवरी 2026 में गाय को चारा खिलाने से लाभ मिल सकता है। सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी है तो इसके अलावा प्यार में धोखा खाने की वजह से आप स्ट्रेस में हो सकते हैं। मन की उलझने आपके लिए सफलता में मुसीबत बनकर खड़ी हो सकती है।

कहां कर्क राशि के लिए संभल सकती है किस्मत

कर्क राशि की किस्मत आज चमकने वाली है ऐसे में आज आप सफेद रंग पहने। बिजनेस में लाभ मिलने की पूरी संभावना है। बच्चों और परिवार के साथ आप खुशियों का पल बिताएंगे। स्टूडेंट के लिए काफी खास है क्योंकि आपको तरक्की मिलने वाली है।

कहां है राशिफल 5 फरवरी 2026 में सिंह राशि को खतरा

सिंह राशि की किस्मत की बात करें तो आप सूर्य को जल दें इससे लाभ मिल सकता है। नौकरी में आपके काम की तारीफ होने वाली है तो बिजनेस में भी फायदे होने से अच्छी किस्मत आ रही है। पार्टनर के साथ वाद विवाद से करने से बच्चे नहीं तो लड़ाई तक की नौबत आ सकती है।

कन्या राशि के लिए क्या बन सकती है मुसीबत

कन्या राशि के जातक पीपल के पेड़ में धागा बांधने से आपको लाभ मिल सकता है। साथी की हर बातों को सुनकर उस पर ध्यान दें यह आपके रिश्ते को मजबूत बनाएगा। बिजनेस में लाभ मिलने की संभावना है। जॉब में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे वाणी पर कंट्रोल रखें और गुस्से पर काबू करें।

तुला राशि के लिए कहां है खतरा

तुला राशि आज गरीबों को दान देने से ही आपकी किस्मत खुल सकती है। प्यार में पार्टनर की बातें सुनी और सामंजस्य बनाकर रखें ताकि आपके बीच रिश्ता मजबूत हो सके। बिजनेस के साथ-साथ जॉब में तरक्की के चांसेस हैं। आय में बढ़ोतरी होगी और निवेश के फायदे मिलने वाले हैं।

वृश्चिक राशि क्या करें राशिफल 5 फरवरी 2026 में

तिल और शक्कर गुरुवार को वृश्चिक राशि बहते हुए पानी में प्रवाहित करें इससे आपको लाभ मिल सकता है गुलाबी रंग पहनने से फायदा होगा। रुके हुए काम पूरे होंगे तो बच्चों के स्वास्थ्य का ख्याल रखना जरूरी है। प्रमोशन बिजनेस के साथ-साथ सेहत के लिहाज से आज का दिन काफी खुशनुमा रहने वाला है।

धनु राशि के लिए क्या है किस्मत में राशिफल 5 फरवरी 2026 को


धनु राशि के जातक घर के बुजुर्ग से जहां तक हो सके वाद विवाद करने से बचकर रहे। तांबे के लोटे पानी भरकर मुख्य द्वार पर रखें लाभ मिलेगा। लक्ष्मी का आगमन हो सकता है तो इसके अलावा निवेश करने के जरा भी पीछे ना रहे। यह आपके भविष्य के लिए बेहतर है। शादीशुदा जिंदगी में मुसीबत आने की संभावना है। तलाक तक की नौबत आ सकती हैं।

मकर राशि की किस्मत हो सकती है खराब

मकर राशि के लिए आज बिजनेस में नुकसान के योग नजर आ रहे हैं। गरीबों को खाना खिलाए फायदा होगा। साथी से अलगाव तक की स्थिति आ सकती है। पुराने दोस्तों से बात करना आपके लिए आज फायदेमंद रहेगा। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट से बात बन सकती है।

कैसा होने वाला है कुंभ राशि के लिए राशिफल 5 फरवरी 2026

गाय को रोटी खिलाने से कुंभ राशि के जातक को लाभ मिल सकता है। आत्म विश्वास की आज कोई कमी नहीं रहने वाली है तो परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं अगर आप किसी से प्यार का इजहार करते हैं तो आज वह आपको मना नहीं कर पाएंगे। आर्थिक लाभ के योग नजर आ रहे हैं।

मीन राशि के लिए क्या है गुरुवार को खास

मीन राशि की किस्मत बदल सकती है अगर आप हरा या लाल रुमाल अपने पास रखें। शादीशुदा जिंदगी काफी खुशनुमा रहने वाली है और बिजनेस के लिए गुरुवार का दिन उत्तम है। राशिफल 5 फरवरी 2026 में जॉब के सिलसिले में चली आ रही मुश्किलों को आप हरा देंगे लेकिन सेहत के लिहाज से जरूरी है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rahu Kaal February 2026

फ़रवरी 4, 2026

Manglik Dosha 2026

फ़रवरी 4, 2026

कल का मौसम 5 Feb 2026

फ़रवरी 4, 2026

Annamalai

फ़रवरी 4, 2026

Fixed Deposit vs Mutual Fund

फ़रवरी 4, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 4, 2026