---Advertisement---

Rashifal 9 May 2026: शनिवार को इन राशियों पर मंडरा रहा है चारों तरफ से खतरा, भूलकर भी आप ना करें ये काम

Rashifal 9 May 2026: मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक तक के लिए क्या कहती है आपकी किस्मत और कहां आपको लाभ मिलने की पूरी संभावना नजर आ रही है। आइए जानते हैं आपका भाग्यफल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 8, 2026 9:00 अपराह्न

Rashifal 9 May 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 9 May 2026: अगर जिंदगी में कोई भी चीज मुश्किल होती है तो राशिफल में यकीन करने वाले लोग यही कहते हैं कि राशि में ही दोष है। क्या आपको पता है कि इस दोष को उपाय के जरिए खत्म किया जा सकता है। अगर राशिफल 9 मई 2026 की बात करें तो जहां कुछ राशि के जातकों के लिए यह लाभदायक होने वाला है तो कुछ को मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। ग्रह और नक्षत्र की चाल हर दिन बदलती है और यह एक जैसी नहीं होती है। आपके लिए यह दिन कैसा होने वाला है क्योंकि राशिफल 9 मई 2026 शनिवार को चंद्रमा धनु राशि की तरफ संचार करने के लिए तैयार है।

Rashifal 9 May 2026 में किस उपाय से मिलेगा मेष राशि को लाभ

गाय को मीठी रोटी खिलाने से मेष राशि के जातक को फायदा हो सकता है। पार्टनर के साथ घूमने जाने की प्लानिंग करेंगे और बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे।सेहत का ख्याल रखना जरूरी है तो बिजनेस में धन इन्वेस्ट करें फायदा होगा। नौकरी में भी लाभ मिलने की संभावना है।

वृष राशि को कहां सावधान रहने की है जरूरत

मंदिर में ध्वज दान करने से वृष राशि के जातक को फायदा हो सकता है। अनैतिक संबंध आपके रिश्ते को तार तार कर देने के लिए काफी है। धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। नौकरी में दिन मिला-जुला रहने वाला है। ऐसे में किसी से भी बेवजह पंगे लेने से बचें।

मिथुन राशि के लिए क्या है शुभ और अशुभ का योग

गाय की सेवा करना शनिवार को मिथुन राशि के जातक के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। प्यार के लिए शनिवार बिल्कुल भी हितकारी नहीं है तो वहीं करियर में आपको कुछ लाभ मिल सकते हैं। नौकरी की तलाश में थे तो प्रमोशन के चांसेस नजर आ रहे हैं तो बिजनेस में दो गुना फायदा हो सकता है।

कर्क राशि के लिए क्या है खास

कर्क राशि के जातक के लिए राशिफल 9 मई 2026 की बात करें तो दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से आपको लाभ मिल सकता है। शनिवार को किसी की बात में जल्दबाजी करने से बचें क्योंकि यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। निवेश के साथ-साथ शेयर मार्केट में फायदे होने के चांस हैं।

सिंह राशि के लिए क्या है राशिफल 9 मई 2026

सिंह राशि के जातक के लिए अगर शनिवार में किस्मत की बात करें तो धर्म के कामों में मन लगा रहेगा और योग करने से मेंटल स्ट्रेस कम हो सकता है। बिजनेस में लाभ के लिए मेहनत करने की जरूरत पड़ सकती है। इसके अलावा ऑफिस में भी विवाद का सामना करना पड़ सकता है।

शनिवार के लिए क्या है कन्या राशि का योग

कन्या राशि के जातक के लिए अगर शनिवार राशिफल 9 मई 2026 की बात करें तो पार्टनरशिप से फायदा होने के चांस हैं। सूर्य को नमस्कार करें फायदा होगा। आर्थिक स्थिति में आज का दिन खुशनुमा है लेकिन धेर्य से काम करें क्योंकि जल्दबाजी आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

तुला राशि के लिए क्या है अलर्ट

तुला राशि के जातक के लिए अगर किस्मत की बात करें तो भगवान कृष्ण की पूजा करने से आज आपको लाभ मिल सकता है। इसके अलावा प्यार में धोखा मिलने की पूरी उम्मीद है। फिटनेस को लेकर आप खानपान का ध्यान रखें बिजनेस में लाभ तो मिलेगा लेकिन दुश्मनों से सावधान रहे।

किस्मत में जानें वृश्चिक राशि की क्या है किस्मत

बजरंगबली को चोला चढ़ाने से शनिवार को आपकी किस्मत आप पर मेहरबानी दिखा सकती है। राशिफल 9 मई 2026 में वृश्चिक राशि का भाग्योदय होने से कोई नहीं रोक सकता है। पढ़ाई से लेकर करियर पर ध्यान दें क्योंकि मेहनत से हर जगह आपकी तरक्की होगी।

धनु राशि के लिए क्या है शनिवार को किस्मत में

धनु राशि के जातक आर्थिक स्थिति आज आपके लिए हितकारी नहीं है। गुस्सा, चिडचिडाहट आपके लिए मुसीबत बन सकती है। प्यार में विवाद संभव है तो ऐसे में खुद पर काम करें और लेकिन सुने सबके और करें अपने मन की यह नियम लागू होता है। दुर्घटना को लेकर भी सावधान रहने की जरूरत बताई गई।

क्या है राशिफल 9 मई 2026 में मकर राशि की किस्मत में

मकर राशि के जातक के लिए अगर बात करें तो संगीत और कला के क्षेत्र में आपकी तरक्की हो सकती है। प्यार में शादी की बात बन सकती है। आर्थिक मामलों में मिला जुला दिन रहने वाला है तो इसके अलावा पार्टनर के सहयोग से आप जंग जीत सकते हैं। कौओं को रोटी खिलाने से फायदा हो सकता है।

कुंभ राशि को कहां हो सकती है परेशानी

कुंभ राशि के जातक के लिए बात करें तो मंदिर में आज पूजा करने से लाभ मिल सकता है। तनाव की वजह से परेशान हो सकते हैं तो ऐसे में फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिताने की जरूरत है। बिजनेस में माता का सानिध्य मिलेगा लेकिन विवाद करने से बचें।

मीन राशि के लिए कौन सा उपाय है फायदेमंद

मीन राशि के जातक के लिए राशिफल 9 मई 2026 शनिवार की किस्मत की बात करें तो फिजूलखर्ची से बचने की सलाह दी जाती है। मंदिरों की सफाई करने से आपको लाभ मिल सकता है तो प्यार में तकरार सामान्य है। बात बढ़ने से पहले संभालना जरूरी है तो वहीं बिजनेस में भी लाभ मिलेगा।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 9 May 2026

मई 8, 2026

Anurag Dhanda

मई 8, 2026

कल का मौसम 9 May 2026

मई 8, 2026

Mohan Yadav

मई 8, 2026

Bareilly–Haldwani Greenfield Expressway

मई 8, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 8, 2026