---Advertisement---

Rose Day 2026: बिना सोचे पार्टनर को गुलाब से खुश करने की ना करें गलती, लाल रंग इन लोगों के लिए बन सकता है खतरा

Rose Day 2026: मूलांक के हिसाब से इस रोज डे 2026 पर आप अपने पार्टनर को गुलाब दे सकते हैं और यह आपके बीच दूरियों को कम कर सकता है। आइए जानते हैं लाल रंग किन के लिए अशुभ है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 7, 2026 6:00 पूर्वाह्न

Rose Day 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rose Day 2026: वैलेंटाइन वीक की शुरुआत के साथ ही रोज डे 2026 7 फरवरी यानी शनिवार को मनाया जाने वाला है। ऐसे में पार्टनर्स के बीच गुलाब देने का एक अलग ही ट्रेंड देखा जाता है लेकिन सबसे ज्यादा गुलाब जो दिए जाते हैं वह है लाल रंग। अगर आप भी उसे लिस्ट में है जो बिना सोचे समझे लाल रंग का गुलाब अपने पार्टनर को देने की प्लानिंग कर रहे हैं तो सावधान हो जाए। अगर आप न्यूमैरोलॉजी के हिसाब से गुलाब देते हैं तो आपका रिश्ता और भी मजबूत हो सकता है। ऐसे में इस रोज डे 2026 पर बिना सोचे लाल गुलाब देने की गलती ना करें।

जानिए कैसे गुलाब का रंग करता है प्रभावित

अगर रोज डे पर पार्टनर को आप न्यूमैरोलॉजी के हिसाब से गुलाब देना शुरू करते हैं तो इसका लाभ मिल सकता है। आप उस रंग का ही गुलाब दे जो उनके न्यूमैरोलॉजी पर सूट करता है। यह आपके पार्टनर की जिंदगी में पॉजिटिविटी दिलाने के साथ-साथ आपके पार्टनर के साथ आपका रिश्ता भी मजबूत कर सकता है ।

देखें लाल रंग किनके लिए है शुभ और अशुभ

रोज डे 2026 पर न्यूमैरोलॉजी के मुताबिक आप गुलाब दे। 1 और 9 न्यूमैरोलॉजी वाले पार्टनर को लाल रंग का गुलाब दे सकते हैं। अगर आपके पार्टनर का न्यूमैरोलॉजी 8,2 और 5 है तो आप उन्हें सफेद गुलाब गिफ्ट में दे। 3 नंबर अगर आपके पार्टनर का न्यूमैरोलॉजी है तो आप उन्हें पीला गुलाब गिफ्ट में दे सकते हैं। 6 और 7 नंबर अगर पार्टनर का न्यूमैरोलॉजी है तो उन्हें ब्लू रंग का गुलाब गिफ्ट में दे।

कैसे निकाले Rose Day 2026 पर पार्टनर का मूलांक

अगर न्यूमैरोलॉजी की बात करें तो शुभ अंक निकालने के लिए किसी व्यक्ति की जन्म तारीख को जोड़कर बनाया जाता है। 1, 10, 19 और 28 तारीख में जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 1 है तो 2,11, 20, 29 तारीख के लोगों के लिए मूलांक 2 माना जाता है। आप अपने जन्मतिथि के अंकों को जोड़कर अपने पार्टनर का मूलांक निकाल सकते हैं और उन्हें गुलाब दे सकते हैं।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now