---Advertisement---

Weight Loss: बेली फैट के साथ वजन भी हो सकता है कम! 4 चीजों को प्लेट से कर दें कोसों दूर

Weight Loss: अगर आपको वजन कम करने के साथ-साथ अपने पेट को भी कम करना है तो आइए जानते हैं एक्सपर्ट ने क्या बताया है जो आपके लिए हेल्दी है। 4 चीजों से दूरी बनाने में आपकी भलाई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 29, 2026 4:11 अपराह्न

Weight Loss
Follow Us
---Advertisement---

Weight Loss: यह सच है कि वजन को कम करना आसान नहीं होता है लेकिन अगर आप अपनी लाइफस्टाइल और डाइट पर ध्यान दें तो यह काफी हद तक संभव है। यह हम नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर तमाम वीडियो मिल जाएंगे जहां वजन कम करने वाले लोगों ने अपनी जर्नी शेयर करते हुए लोगों के साथ दावे करते हुए नजर आए हैं। हालांकि इस सब के पीछे एक्सपर्ट ने एक वीडियो को जारी करते हुए बताया कि आखिर किन चार चीजों से दूरी बनाने से आप न सिर्फ अपना वजन कम कर सकते हैं बल्कि बेली फैट को भी कम कर सकते हैं।

क्यों बढ़ता है बेली फैट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yawar hasan (@yawarhasan26)

एक्सपर्ट द्वारा शेयर किए गए वीडियो में वह कहते हैं कि अधिकतर फीमेल का जो पेट निकला हुआ होता है उसके 3 सबसे बड़ी वजह है इंसुलिन एस्ट्रोजन और कॉर्टिसोल। यह तीन चीजों का इंबैलेंस आपके बेली फैट को निकालता है। इसके अलावा कुछ ऐसे फूड्स है जो इंसुलिन, एस्ट्रोजन और कॉर्टिसोल को सपोर्ट करते हैं। ऐसे में इन चीजों से आपको दूरी बनाने की जरूरत होती है।

Weight Loss के लिए दुश्मन है ये 4 चीजें

चाय कॉफी से बना ले दूरी

वेट लॉस और बेली फैट को कम करने के लिए आपको चाय कॉफी से दूरी बनानी होगी क्योंकि इंसुलिन तेजी से बढ़ेगा और इससे वजन बढ़ेगा। इसके साथ ही आपका पेट भी बढ़ सकता है।

मिठाइयों से भी करें वेट लॉस के लिए परहेज

दरअसल बिना सोचे समझे अगर फल और मिठाइयों का सेवन आप कर रहे हैं और आपको लग रहा है कि इससे फायदा मिल रहा है तो शायद आप यहां गलत है। एक्सपर्ट का कहना है कि इससे फ्रुक्टोज स्टोर हो रहा है और वहां आपका फैट ज्यादा बढ़ेगा।

तेल की वजह से भी हो सकती है परेशानी

ग्राउंडनट ऑयल, सोयाबीन ऑयल जैसे सीड्स के तेल जिसको आप हेल्दी समझ कर खा रहे हैं यह आपके फैट लॉस हार्मोन को ब्लॉक कर सकता है। आप नारियल तेल और ऑलिव ऑयल घी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही आप सरसों के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

सिगरेट और अल्कोहल से दूर रहें

आपको यह जानकारी होगी कि वेट लॉस और आपके बेली फैट को बढ़ाने में इनका बहुत बड़ा योगदान होता है। अगर आप इसे बंद नहीं करते हैं तो इससे आपकी परेशानी कभी कम नहीं होगी।

इसके साथ ही एक्सपर्ट ने यह भी बताया कि अगर आप रात देर से सोते हैं तो आपको यह आदत बदलने की जरूरत है क्योंकि इसकी वजह से आपकी क्रेविंग बढ़ती है और बिना वजह फैट स्टोर होने लगता है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Diabetes Symptoms

अप्रैल 11, 2026

Health Tips

अप्रैल 11, 2026

Rahul Gandhi

अप्रैल 11, 2026

Kriti Sanon

अप्रैल 11, 2026

Viral Video

अप्रैल 11, 2026

अप्रैल 11, 2026