---Advertisement---

Today Horoscope 03 March 2023: मां लक्ष्मी की कृपा से इन जातकों को मिल सकती है नौकरी, जानें शुक्रवार के दिन क्या कहता है आपका राशिफल

Today Horoscope 03 March 2023: हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में ग्रह और नक्षत्र का विशेष महत्व है। हर दिन ग्रहों का परिवर्तन होते रहता है। इसका सीधा प्रभाव जातकों पर पड़ता है। तो आइए जानते हैं शुक्रवार के दिन किन जातकों की किस्मत चमकने वाली है और किन राशि के जातकों पर मुसीबतों का पहाड़ टूट सकता है।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: मार्च 3, 2023 7:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

 

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी बेहतर रहने वाला है। आज के दिन इन जातकों को करियर से जुड़ी कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों के जीवन में खुशियां आने वाली है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी उलझा हुआ रहेगा। आज के दिन सेहत में सुधार आ सकता है। आज धैर्य और संयम से काम लेने की जरूरत है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों का दिन काफी उलझा हुआ रहेगा। आज धैर्य और संयम से काम लें। माता पिता के सेहत का ध्यान रखें। ऑफिस में काम का लोड काफी बढ़ सकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के जीवन पर मुसीबतों का पहाड़ टूट सकता है। आज के दिन करियर के क्षेत्र में किस्मत चमक सकती है। वहीं कर्ज में डूब सकते हैं। कई स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक आज बेहद चिंतित रहेंगे। आर्थिक संकट का पहाड़ टूट सकता है। आज के दिन लाल रंग का वस्त्र धारण करें। मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं। इससे सभी परेशानियों का अंत होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों का दिन मिला-जुला रहेगा। आज के दिन परिवार के दिन वक्त बिताने का मौका मिल सकता है। धैर्य से काम लेने की कोशिश करें। सेहत का ध्यान रखें। क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें: Shani Asta: शनिदेव के अस्त होने पर भूलकर भी न करें ये गलती, भुगतना पड़ सकता है गंभीर परिणाम

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी बेहतर होने वाला है। कई सारे नए कार्य जीवन में आ सकते हैं। आज के दिन धैर्य और संयम से काम लें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को मां लक्ष्मी की कृपा से नौकरी मिल सकती है। आज के दिन मां लक्ष्मी की पूजा कर इंटरव्यू के लिए जाएं। आज के दिन आध्यात्म की ओर रुचि बढ़ सकती है। आज के दिन वाणी पर संयम रखें।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों का दिन कल से बेहतर रहेगा। आज के दिन मां लक्ष्मी की पूजा कर घर से बाहर निकलें। आज के दिन कई नए दोस्तों से मिल सकते हैं। विद्यार्थियों के जीवन में बड़ा बदलाव आ सकता है। सेहत में सुधार होगा।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। आज के दिन धैर्य और संयम से काम लेने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ वक्त बिताने का शुभ अवसर प्राप्त होगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों का दिन काफी बेहतर रहने वाला है। आज के दिन कुछ नया करने का मौका मिल सकता है। साहित्य के क्षेत्र में रुचि बढ़ सकती है। मां लक्ष्मी की कृपा से जातकों को नौकरी मिलने का योग है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए ये दिन काफी बेहतर जाने वाला है। आज के दिन धैर्य और संयम से कार्य लें। किसी बड़े कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिल सकता है। बिजनेस में मुनाफा होगा। संभलकर कार्य करने की जरूरत है।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Navratri 2026

अक्टूबर 14, 2026

Rashifal 14 October 2026

अक्टूबर 13, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 13, 2026

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Rashifal 12 October 2026

अक्टूबर 11, 2026

Rashifal 9 October 2026

अक्टूबर 8, 2026