---Advertisement---

Today Horoscope 16 March 2023: इन जातकों पर आज बरसेगी कृपा, बस इन बातों का रखें ध्यान

Today Horoscope 16 March 2023: हिंदू धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। हर दिन ग्रहों की स्थिति बदलती रहती है। इसका प्रभाव जातकों पर पड़ता है। वहीं ग्रहों के राशि परिवर्तन के कारण जातकों पर प्रभाव देखने को मिलता है। तो आइए जानते हैं, गुरुवार का दिन जातकों के लिए कैसा रहने वाला है।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: मार्च 16, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

मेष राशि

मेष राशि के जातकों का काफी बेहतर रहने वाला है। आज के दिन माता पिता का सहयोग मिलेगा। आज धैर्य और संयम से कार्य लें। करियर में तरक्की मिलेगी।

वृष राशि

वृष राशि के जातकों का दिन कल से बेहतर रहने वाला है। आज के दिन व्यापार पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को उपलब्धि मिलेगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों का दिन मंगलमय रहेगा। आज नई चीजों को सीखने समझने का मौका मिल सकता है। आज के दिन बॉस की मेहरबानी आप पर बनी रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों का दिन तनाव से भरा रहेगा।आज के दिन व्यापारियों को मुनाफा होगा। आज के दिन हॉस्पिटल का चक्कर लग रहा है। तबियत ठीक रहेगी।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों का दिन बेहतर रहने वाला है। आज के दिन किसी भी निर्णय को सोच समझकर करें। पुराने दोस्तों से मिलने का योग बन रहा है। नौकरी में सफलता मिलेगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों का नौकरी में सफलता मिलने वाली है। आज के दिन करियर में सफलता का परचम लहरा सकते हैं। आज के दिन माइग्रेन के दर्द से परेशान हो सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों का दिन कल से बेहतर रहेगा। आज के दिन धैर्य और संयम से काम लें। धैर्य रखें आज के दिन जल्दबाजी न करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों का दिन चुनौतियों से भरा रहेगा। आज के दिन जीवनसाथी के साथ मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आज यानी गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करें। आज त्वचा रोग संबंधित समस्याओं से परेशान होने का योग बन रहा है।

ये भी पढ़ें: Shani Asta: शनिदेव के अस्त होने पर भूलकर भी न करें ये गलती, भुगतना पड़ सकता है गंभीर परिणाम

धनु राशि

आज के दिन धनु राशि जातकों को आज कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आज जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज के दिन घर में परेशानी उत्पन्न हो सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों का दिन काफी बेहतर होगा। इसके अलावा सेहत का ध्यान रखें। खानपान को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य से काम लें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को आज कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन धैर्य और संयम से काम करें। आज के दिन जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलने वाला है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों का दिन कल से बेहतर रहेगा। आज के दिन काम का प्रेशर काफी बढ़ सकता है। आज के दिन अपने भाई बन्धुओं से तालमेल बनाकर रखें। आज के दिन परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Navratri 2026

अक्टूबर 14, 2026

Rashifal 14 October 2026

अक्टूबर 13, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 13, 2026

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Rashifal 12 October 2026

अक्टूबर 11, 2026

Rashifal 9 October 2026

अक्टूबर 8, 2026