---Advertisement---

Today Horoscope 19 February 2023: सूर्य देव की कृपा से इन जातकों को मिलेगी करियर में सफलता, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

Today Horoscope 19 February 2023: जीवन में और ज्योतिष शास्त्र में ग्रह और राशि का विशेष महत्व है। बता दें, प्रतिदिन ग्रह और नक्षत्र में बदलाव देखने को मिलता है। हर रोज ग्रहों का परिवर्तन किसी न किसी राशि में होता रहता है। इससे राशियों में परिवर्तन देखने को मिलता है। तो आइए जानते हैं ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: फ़रवरी 19, 2023 7:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Today Horoscope 19 February 2023: जीवन में और ज्योतिष शास्त्र में ग्रह और राशि का विशेष महत्व है। बता दें, प्रतिदिन ग्रह और नक्षत्र में बदलाव देखने को मिलता है। हर रोज ग्रहों का परिवर्तन किसी न किसी राशि में होता रहता है। इससे राशियों में परिवर्तन देखने को मिलता है। तो आइए जानते हैं रविवार के दिन किन जातकों की चमकने वाली है किस्मत।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों का दिन काफी बेहतर रहेगा। आज के दिन जातकों पर सूर्यदेव की कृपा बरसने वाली है। आज सभी जातक धैर्य और आत्मविश्वास से कार्य करें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों का कई सारी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कई सारे अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। जीवन में व्यस्तता बढ़ेगी। धैर्य से काम लें। रविवार के दिन सुबह उठकर स्नान कर भगवान सूर्य को जल अर्पित करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों का दिन चुनौती से भरा रहेगा। आज के दिन खुद को फिट और स्वस्थ रखने की कोशिश करें। स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बोर्ड की तैयारी कर रहे जातकों पर सूर्य देव की कृपा बनी रहेगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों का दिन कल से बेहतर रहेगा। आज जातकों को आराम करने को मिलेगा। मन को शांति मिलेगी। आज जातकों के जीवन में कई सारे नए बदलाव आएंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक का समय अनुकूल रहेगा। जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज जीवनसाथी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। आज धैर्य और संयम से काम लें। वरना कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों की परिस्थिति बदल सकती है। आज आप परिवार के साथ वक्त गुजार सकते हैं। आज के दिन कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। रविवार के दिन भगवान सूर्य की कृपा बनी रहेगी। पति के स्वास्थ्य का आज ध्यान रखें।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों का दिन मंगलमय रहेगा। धैर्य और शांति से काम करने की जरूरत है। आज के दिन भगवान भास्कर की पूजा अर्चना करें। सभी मनोकामनाएं पूर्ण होगी। जीवनसाथी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों का दिन काफी बेहतर रहने वाला है। आज के दिन साहित्य के क्षेत्र में रुचि बढ़ सकती है। ऑफिस में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आज के दिन नारंगी रंग का वस्त्र धारण करें।

ये भी पढ़ें: Shani Asta: शनिदेव के अस्त होने पर भूलकर भी न करें ये गलती, भुगतना पड़ सकता है गंभीर परिणाम

धनु राशि

धनु राशि के जातकों का दिन कल से बेहतर रहने वाला है। आज के दिन पुराने दोस्तों के साथ वक्त बिता सकते हैं। वहीं जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। बिजनेस में मुनाफा होगा। आज सुबह उठकर भगवान सूर्य को जल अर्पित करें।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों का समय अनुकूल रहेगा। आने वाला साल भी जातकों के लिए बेहतर साबित होगा। सभी कामों को धैर्य से करने की कोशिश करें। सालों बाद बिछड़े प्रेमी से मुलाकात हो सकता है। आज के दिन घर पर आराम करने का अवसर प्राप्त होगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों की तबियत बिगड़ सकती है। वहीं इन जातकों के करियर में नया मोड़ आने वाला है। भगवान सूर्य देव की कृपा बनी रहेगी। वहीं सभी जातक धैर्य और संयम से काम लें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों का दिन कल से बेहतर रहेगा। सभी जातकों पर भगवान सूर्य की कृपा बनी रहेगी। वहीं विद्यार्थियों के जीवन में परेशानी आ सकती है। आज सूर्योदय से पहले उठें। दिन बेहतर रहेगा।

ये भी पढ़ें: WINTER HEALTH TIPS: इस सुपर हेल्दी फ्रूट में है पौष्टिक तत्वों का खजाना, डाइट में शामिल कर मिलेंगे गजब के फायदे

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Rashifal 15 April 2026

अप्रैल 14, 2026

Baisakhi 2026

अप्रैल 14, 2026

Rashifal 13 April 2026

अप्रैल 12, 2026

Rashifal 12 April 2026

अप्रैल 11, 2026

Rashifal 11 April 2026

अप्रैल 10, 2026