---Advertisement---

Today Horoscope 20 February 2023: सोमवार के दिन इन जातकों को मिल सकती है मनचाही नौकरी, जानें क्या कहता है आपका राशिफल

Horoscope Today 20 February 2023: ज्योतिष शास्त्र में ग्रह और नक्षत्र का विशेष महत्व है। वहीं ग्रह और राशि के परिवर्तन से जातकों पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। इससे लोगों में हर दिन नए बदलाव देखने को मिलते हैं। तो आइए जानते हैं आज के दिन किन जातकों की किस्मत सोमवार को चमकने वाली ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: फ़रवरी 20, 2023 7:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Horoscope Today 20 February 2023: ज्योतिष शास्त्र में ग्रह और नक्षत्र का विशेष महत्व है। वहीं ग्रह और राशि के परिवर्तन से जातकों पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। इससे लोगों में हर दिन नए बदलाव देखने को मिलते हैं। तो आइए जानते हैं आज के दिन किन जातकों की किस्मत सोमवार को चमकने वाली है। 

मेष राशि

मेष राशि के जातकों का दिन आज बेहतर रहने वाला है। करियर में बदलाव आ सकता है। जो जातक नौकरी पाने की तैयारी में लगे हैं उन्हें आज नौकरी मिल सकती है। आज के दिन जातकों के जीवन में कई बदलाव आएंगे। 

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों का दिन मिला-जुला रहेगा। आज सोमवार के दिन महादेव की पूजा करके बाहर जाएं। इससे आपके सभी बिगड़े काम बन जाएंगे। वहीं आज रोजगार में बड़ा मुनाफा होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आनंदमय रहेगा। आज जातकों को नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। इसलिए धैर्य रखें और सावधानी से सभी कार्यों को करें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों का दिन तनाव से भरा रहेगा। आज विदेश यात्रा पर जाने का संयोग है। आज के दिन सेहत को लेकर सतर्क रहें। भगवान शंकर की पूजा अर्चना करें। 

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों का दिन मुसीबतों से भरा रहेगा। आज के दिन  हॉस्पिटल का चक्कर लग सकता है। अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। घर की सभी जिम्मेदारी आपके कंधे पर आ सकती है। सोमवार का दिन जातकों के लिए काफी बेहतर रहने वाला है। धैर्य से काम लें। 

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को आज के दिन कार्यक्षेत्र में उपलब्धि मिलेगी। वहीं आज के दिन इन्हें संतान सुख की प्राप्ति होगी। संतान अपने करियर में बहुत आगे बढ़ेंगे। वहीं आज के दिन धैर्य से काम लें। सोमवार के दिन सभी जातक गरीबों को खाना खिलाएं। 

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी बेहतर रहने वाला है। आज के दिन सेहत का ध्यान रखें। वहीं आज के सभी आप मालामाल हो सकते हैं। बाहर जाने से पहले सावधानी बरतें। 

ये भी पढ़ें: Shani Asta: शनिदेव के अस्त होने पर भूलकर भी न करें ये गलती, भुगतना पड़ सकता है गंभीर परिणाम

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को आज कई बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन आध्यात्म की ओर रुचि बढ़ सकती है। जितने भी जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं उन्हें नौकरी मिल सकती है। 

धनु राशि

धनु राशि के जातकों का दिन अस्त व्यस्त रहेगा। वहीं नए दोस्तों से मुलाकात होने की संभावना है। युवाओं को कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। 

मकर राशि

मकर राशि के जातकों का दिन काफी बेहतर रहने वाला है। आज के दिन निवेश करने से पहले बचें। व्यापार में वृद्धि हो सकती है। आज के दिन आर्थिक तंगी दूर होने वाली है। महादेव की कृपा से मकर राशि की जातकों को मनचाही नौकरी मिल सकती है। 

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को धैर्य और संयम रखने की जरूरत है।  आज जातक किसी नई उलझन से उलझ सकते हैं। वहीं किसी कार्य को पूरा करने की कोशिश करेंगे मगर उसमें परेशानियां आएंगी। 

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर होगा। आज के दिन कई नई चीजों का आगमन आपके जीवन में हो सकता है। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। आज के दिन महादेव की कृपा से जातकों को मनचाही नौकरी मिल सकती है।

ये भी पढ़ें: WINTER HEALTH TIPS: इस सुपर हेल्दी फ्रूट में है पौष्टिक तत्वों का खजाना, डाइट में शामिल कर मिलेंगे गजब के फायदे

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 31 May 2026

मई 30, 2026

Rashifal 30 May 2026

मई 29, 2026

Rashifal 29 May 2026

मई 28, 2026

Rashifal 28 May 2026

मई 27, 2026

Rashifal 27 May 2026

मई 26, 2026

Rashifal 26 May 2026

मई 25, 2026