---Advertisement---

Today Horoscope 22 January 2023: आज के दिन इन जातकों के करियर में लग सकता है ब्रेक, जानें क्या कहता है आपका राशिफल

Today Horoscope 22 January 2023: हिंदू धर्म में राशिफल और ग्रह नक्षत्र का विशेष महत्व है। हर दिन ग्रह नक्षत्र का राशि में परिवर्तन होते रहता है। इससे जातकों पर गहरा प्रभाव पड़ता है। राशि के व्यक्ति के व्यक्तित्व को को पहचाना जा सकता है। तो आइए आज इस आर्टिकल में जानते हैं क्या कहता ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: जनवरी 22, 2023 7:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Today Horoscope 22 January 2023: हिंदू धर्म में राशिफल और ग्रह नक्षत्र का विशेष महत्व है। हर दिन ग्रह नक्षत्र का राशि में परिवर्तन होते रहता है। इससे जातकों पर गहरा प्रभाव पड़ता है। राशि के व्यक्ति के व्यक्तित्व को को पहचाना जा सकता है। तो आइए आज इस आर्टिकल में जानते हैं क्या कहता है आपका आज का राशिफल

मेष राशि

मेष राशि के जातकों का दिन बेहतर होगा। आज के दिन जातकों का भाग्य खुल सकता है। इसके अलावा किसी पुरानी बड़ी परेशानी से छुटकारा मिलेगा। आज के दिन सावधानी रहने की जरूरत है। धैर्य से काम लें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के करियर में बड़ा ब्रेक लग सकता है। आज के दिन किसी बड़ी मुसीबत के फंस सकते हैं। वहीं व्यापारी के बिजनेस में आमदनी बढ़ सकता है। किसी दोस्त का बिजनेस में सहयोग मिल सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों का दिन बेहतर होगा। वहीं कल से आज का दिन अच्छा बीतने वाला है। आज के दिन दोस्तों के साथ घूमने का मौका मिल सकता है। धैर्य से काम लें। छात्रों के परीक्षा का परिणाम जिंदगी बदल सकता है। इसके अलावा पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है। आज के दिन नौकरी पेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को आज के दिन जातकों को पैसों की अहीमियत पता चलेगी। आज के दिन आराम मिलेगा। पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। घरेलू तनाव से दूर रहेंगे। बिना जानें पहचानें किसी से भी दोस्ती न करें। आज के दिन ऑफिस में पूरा समय बीतेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों का दिन मिला जुला रहेगा। आज के दिन जीवनसाथी के साथ अच्छा व्यवहार करें। जीवनसाथी के सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा। आज के दिन धन से जुड़ी सभी समस्याओं का हल निकलेगा। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ सकता है। मेहनत का फल मिल सकता है। सेहत का विशेष ध्यान रखें।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों का दिन अस्त व्यस्त रहेगा। अधिक काम के कारण मन थका हारा रहेगा। मगर क्रोध पर नियंत्रण रखें। भूमि और वाहन खरीदने का योग बन रहा है। आज के दिन तनाव की स्थिति उत्पन्न रहेगी। संतान के करियर पर ध्यान दें।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों का दिन रचनात्मक कार्यों में बीतेगा। आज के दिन व्यस्तता रहेगी। आज का दिन अच्छा गुजर सकता है। ऑफिस में बॉस काम से खुश रहेंगे। धन लाभ हो सकता है। आज के दिन जरूरतमंदों की मदद करें। आज सुबह स्नान कर भगवान सूर्य को जल अर्पित करें।

ये भी पढ़ें: CHANAKYA NITI: दुश्मन से अधिक खतरनाक होते हैं ये मित्र जो दोस्ती के बदले देते हैं धोखा, आज ही बनाएं दूरी

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों का दिन चुनौती से भरा रहेगा। वहीं आज के दिन कोई झटका लग सकता है। नशीले पदार्थों से दूर रहें। शराब का सेवन न करें। मित्रों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों के जीवन में बदलाव आने वाला है। नौकरी पेशा जातकों के लिए आज का दिन बेहतर है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों का दिन पहले से बेहतर रहेगा। सभी परेशानियों का निवारण होगा। आर्थिक तंगी बनी रहेगी। जीवनसाथी को वक्त देने की कोशिश करें। नौकरी का नया प्रस्ताव मिल सकता है। किसी दोस्त से बिजनेस में पार्टनरशिप का ऑफर मिल सकता है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों का दिन खराब रहेगा। आर्थिक संकट से गुजरना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में परेशानी आ सकती है। राहु का प्रकोप बढ़ सकता है। आज के दिन भगवान सूर्य को जल चढ़ाएं। इसके अलावा आज के दिन गरीबों की मदद करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों का दिन बेहतर जाएगा। आस-पास के लोगों से कुछ सीखने समझने की कोशिश करें। कुछ नया और बड़ा निर्णय ले सकते हैं। सोच समझकर फैसला लें। आज के दिन भूमि और वाहन खरीदने का योग बन रहा है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों का मन विचलित रहेगा। मानसिक तनाव की स्थिति बनी रह सकती है। कार्यस्थल में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकता है। अध्यन की ओर दिमाग लग सकता है। घबराने की जरूरत नहीं है। संयम से काम लें।

ये भी पढ़ें: C LETTER NAME PERSONALITY: करियर में लहराते हैं परचम और रिश्तों में रखते हैं ईमानदारी, जानें C नाम के लोगों का कैसा होता है स्वभाव

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 August 2026

अगस्त 29, 2026

Rashifal 28 August 2026

अगस्त 27, 2026

Rashifal 27 August 2026

अगस्त 26, 2026

Rashifal 26 August 2026

अगस्त 25, 2026

Rashifal 25 August 2026

अगस्त 24, 2026

Rashifal 24 August 2026

अगस्त 23, 2026