---Advertisement---

Aaj Ka Rashifal 30th September : किन राशियों पर रहेगी शनि की टेढ़ी नजर और किन जातकों को मिलेगा लाभ, जानें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal 30th September: राशिफल के अनुसार आज यानी की 30 सितंबर को किन राशि के जातकों का दिन रहने वाला है परेशानी भरा और किन राशि के जातकों को होगा धन का नुकसान। उसके साथ ही अन्य राशि के जातकों पर कैसी रहेगी शनि की नजर जानते हैं, आज का राशिफल मेष राशि ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: सितम्बर 30, 2023 12:30 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Aaj Ka Rashifal 30th September: राशिफल के अनुसार आज यानी की 30 सितंबर को किन राशि के जातकों का दिन रहने वाला है परेशानी भरा और किन राशि के जातकों को होगा धन का नुकसान। उसके साथ ही अन्य राशि के जातकों पर कैसी रहेगी शनि की नजर जानते हैं, आज का राशिफल

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए आज अपनी सुख सुविधाओं में संतुलन बनाकर रखना है। यही आपकी सफलता का सबसे बड़ा सूत्र रहेगा। व्यापार वर्ग की बात करें तो व्यापारी लोग धन के पीछे ज्यादा ना भागें, धन के साथ-साथ आप अपने कुछ नियमों को बनाकर अपने व्यापार को आगे बढ़ाएं। आज आपको अपने व्यापार में सफलता जरूर मिलेगी।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों का दिन आज मंगलमय में रहने वाला है। आज आप अपने माता-पिता से संपर्क बनाकर रखें और उन्हें प्रसन्न करने की कोशिश करें। आज आपको अपने कार्य में सफलता मिलेगी। हालांकि आज आपका स्वास्थ्य थोड़ा ढीला रह सकता है, इसलिए अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। जरा सी भी परेशानी होने पर डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

मिथुन राशि ( Gemini)

मिथुन राशि के जातकों का दिन आज थोड़ा परेशानी भरा रह सकता है। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आज आपको अपनी नौकरी में कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। हालांकि इस मेहनत के बाद आपको प्रशंसा सुनने को जरूर मिलेगी।

कर्क राशि ( Cancer)

कर्क राशि के जातकों का दिन आज बहुत ही बेहतर रहने वाला है, आपको अपने कार्य में सफलता मिलेगी इसके साथ ही आज आपको धन लाभ भी हो सकता है लंबे समय से रुके हुए कार्य भी आज आपके सफल होंगे।

सिंह राशि ( Leo)

सिंह राशि के जातकों पर आज शनि की टेढ़ी नजर रहेगी आज उनके बने काम भी बिगड़ जाएंगे। इसलिए किसी भी काम को करने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह से जानकारी लें। आज सिंह राशि के जातकों को धन हानि भी हो सकती है

कन्या राशि ( Virgo)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद ही खुश खुसमय रहने वाला है। आज आपके परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। उसके साथ ही आज आपका कहीं यात्रा पर जाने का प्लान भी बन सकता है।

तुला राशि ( Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी करने वालों को खुशखबरी मिल सकती है इसके साथ में व्यापार करने वालों को भी उनके कार्य में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों का दिन आज थोड़ा खराब रह सकता है आज आपके स्वास्थ्य में थोड़ी गड़बड़ हो सकती है। इसके साथ ही आपके घर का माहौल भी तनावपूर्ण हो सकता है। इसीलिए किसी भी काम को करने से पहले अच्छी तरह से विचार कर लें।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों को आज आलस बिल्कुल त्याग देना है। यदि आज आपने आलस किया तो बड़े कामों में सफल होने में रोक लग जाएगी। आज आलस को खुद से दूर कर के आपको अपने काम पर ध्यान देना है। जिसकी वजह से आज आपको अपार सफलता प्राप्त होगी। इसके साथ ही आपका स्वास्थ्य भी बिल्कुल ठीक रहेगा।

मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों का दिन आज ठीक-ठाक रहेगा। नौकरी करने वालों की बात करें, तो आप अपनी नौकरी में यदि बदलाव चाहते हैं। तो आज आप अपनी नौकरी में फेर बदल कर सकते हैं। आज का दिन आपके लिए काफी ज्यादा शुभ रहेगा। व्यापार करने वालों की बात करें। तो आज उनके व्यापार में भी तरक्की होगी।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों का दिन आज सामान्य रहेगा। रोज जैसा ही आज आपका दिन बीतने वाला है, ना ही आपको किसी तरह की हानि होगी और ना ही किसी तरह का धन लाभ।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों का दिन आज सावधानी भर रहेगा। आज आपको किसी भी तरह की सफलता नहीं मिलेगी। इसके साथ ही अगर आपका किसी के साथ विवाद होता है, तो आपके साथ हाथापाई भी हो सकती है। अपनी जुबान पर लगाम रखें और भगवान का ध्यान करें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 1 September 2026

अगस्त 31, 2026

Rashifal 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

Rashifal 30 August 2026

अगस्त 29, 2026

Rashifal 28 August 2026

अगस्त 27, 2026

Rashifal 27 August 2026

अगस्त 26, 2026

Rashifal 26 August 2026

अगस्त 25, 2026

Leave a Comment