सिग्नेचर ज्योतिष को नई ऊंचाई देने वाले Vivek Tripathi को मिला विशेष सम्मान, पढ़े पूरी खबर

Vivek Tripathi: सिग्नेचर ज्योतिष को नई पहचान देने वाले विवेक त्रिपाठी को मिला सम्मान। जानें ज्योतिष क्षेत्र में उनके योगदान और उपलब्धियां।

Vivek Tripathi

फाइल फोटो

Vivek Tripathi: ज्योतिषि और आध्यात्मिक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके सिग्रेचर ज्योतिष Vivek Tripathi लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे है और बड़ी संख्या में लोगों को नई दिशा प्रदान कर रहे है। अपनी अनोखी भविष्यवाणी शैली और आधुनिक सोच के चलते वह लगातार लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहे है।

फाइल फोटो

बताते चले कि सोशल मीडिया पर Vivek Tripathi जी जाना माना नाम बन चुके है। उन्हे उनके योगदान और समाज में सकारात्मक प्रभाव के लिए एक खास सम्मान से नवाजा गया है।

Vivek Tripathi को मिला खास सम्मान

4 अप्रैल 2026 को दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित एस्ट्रो महोत्सव का आयोजन किया गया था। इस विशेष महाकुंभ में देशभर के ज्योतिषविद, शोधकर्ता और अनेक सम्मानित व्यक्तित्व एक मंच पर एकत्र हुए। इस महोत्सव में मशहूर सिग्रेचर ज्योतिष Vivek Tripathi को भी सम्मानित किया गया। उन्हें फादर ऑफ सिग्रेचर एस्ट्रोलॉजी का सम्मान दिया गया। बताते चले कि विवेक त्रिपाठी को सिग्नेचर ज्योतिष का जनक माना जाता है।

Vivek Tripathi

उन्होंने पारंपरिक ज्योतिष को आधुनिक दृष्टिकोण के साथ जोड़ते हुए एक नई पहचान दी है। उनकी भविष्यवाणी शैली और जीवन से जुड़े व्यावहारिक समाधान लोगों को काफी प्रभावित करते हैं। कई लोग मानते हैं कि उन्होंने ज्योतिष को सिर्फ ग्रह-नक्षत्र तक सीमित न रखकर उसे व्यक्तित्व, हस्ताक्षर और जीवनशैली से जोड़ने का काम किया है।

सोशल मीडिया पर बढ़ रही है लोकप्रियता

Vivek Tripathi जी की सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रियता बढ़ रही है। उनका एक यूट्यूब चैनल है जिसका नाम है Astrology IQ जिसपर 65 हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर है। इसके अलावा उनके कई इंटरव्यू काफी वायरल रहते है जहां वह सिग्रेचर ज्योतिष से संबंधित जानकारियां प्रदान करते है। उनके समर्थकों का कहना है कि उनकी बातें सिर्फ भविष्यवाणी तक सीमित नहीं रहतीं, बल्कि लोगों को जीवन में सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास भी देती हैं।

Vivek Tripathi

वहीं अगर सिग्नेचर ज्योतिष की बात करें तो यह एक ऐसी अवधारणा मानी जाती है जिसमें व्यक्ति के हस्ताक्षर, व्यवहार और जीवन की दिशा को जोड़कर विश्लेषण किया जाता है। माना जाता है कि इससे व्यक्ति के करियर, सफलता और भविष्य से जुड़े कई संकेत मिलते हैं।

 

 

Exit mobile version