Mahua Moitra: टीएमसी को बंगाल में मिली करारी हार के बाद पार्टी के तमाम नेता ट्रोल हो रहे हैं। ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी, डेरेक ओब्रायन समेत तमाम पार्टी नेताओं को निशाने पर लिया जा रहा है। इसी बीच पार्टी की मुखर सांसद महुआ मोइत्रा संग अजीब वाकया हुआ। बकौल महुआ मोइत्रा उनके समक्ष इंडिगो की एक फ्लाइट में जय श्री राम और ‘टीएमसी चोर’ के नारे लगे। महुआ मोइत्रा ने इसे अपने संग बदसलूकी करार देते हुए कार्रवाई की मांग उठाई है। कोलकाता से दिल्ली तक इस प्रकरण को लेकर गरमाई सियासत के बीच सयानी घोष ने समर्थन दिया है।
सांसद Mahua Moitra संग इंडिगो की फ्लाइट में बदसलूकी के आरोप!
केन्द्र पर मुखरता के साथ हमलावर रहने वाली टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा संग इंडिगो की एक फ्लाइट में बदसलूकी के आरोप लगे हैं।
ALERT! i travelled to Delhi today on official work to attend meeting of Parliamentary Standing Committee on Defence. Was on seat 1F on 6E 719. 4-6 men boarded in a group & leered at me & went to back of plane. When flight landed & before doors opened this is what they did &… pic.twitter.com/QE0SwrUY8I
— Mahua Moitra (@MahuaMoitra) May 7, 2026
महुआ मोइत्रा ने खुद इसकी जानकारी दी है। उनके आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट साझा कर लिखा गया है कि “मैं आज रक्षा संबंधी संसदीय स्थायी समिति की बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली गई थी। मैं 6E 719 विमान में सीट नंबर 1F पर बैठी थी। 4-6 पुरुष एक समूह में विमान में चढ़े और मुझे घूरने लगे। विमान के उतरने और दरवाजे खुलने से पहले ही उन्होंने ये सब किया और इसका वीडियो भी बनाया। यह कोई सामान्य नागरिक आक्रोश नहीं है। यह उत्पीड़न है और विमान में मेरी सुरक्षा का उल्लंघन है। ये बदमाश विमान के अंदर इस तरह के उत्पीड़न से बच नहीं सकते। कृपया कार्रवाई करें।”
This is BJP culture. Why is anyone surprised? I ignored it & went to my mtng from airport. Then people forwarded me video which the Sanghis were “viralling”. That’s when I called it out. @IndiGo6E tells me they need a formal complaint. Which I am sending. pic.twitter.com/muAQxu7vPh
— Mahua Moitra (@MahuaMoitra) May 7, 2026
टीएमसी सांसद ने एक पोस्ट साझा कर बीजेपी पर निशाना साधा। मुहआ मोइत्रा कहती हैं कि “ये भाजपा की संस्कृति है। इसमें हैरानी की क्या बात है? मैंने इसे नजरअंदाज किया और एयरपोर्ट से अपनी मीटिंग के लिए चली गई। फिर लोगों ने मुझे वो वीडियो भेजा जिसे संघी वायरल कर रहे थे। तभी मैंने इसका विरोध किया। इंडिगो ने मुझे बताया कि उन्हें एक औपचारिक शिकायत की जरूरत है। जो मैं भेज रही हूँ।”
So here is the official complaint @IndiGo6E and @RamMNK @DGCAIndia – please inform me of action taken. Regards. (1/2) pic.twitter.com/93tRx6izp4
— Mahua Moitra (@MahuaMoitra) May 7, 2026
कृष्णानगर सांसद महुआ मोइत्रा ने इंडिगो को लिखित शिकायत कर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
महुआ मोइत्रा के समर्थन में उतरीं सयानी घोष
चर्चित सांसद और बंगाल विधानसभा चुनाव में सबका ध्यान आकर्षित करने वालीं सयानी घोष ने इस प्रकरण में महुआ मोइत्रा का समर्थन किया है। सयानी घोष ने इंडिगो की फ्लाइट में महुआ मोइत्रा के समक्ष हूटिंग को लेकर कहा कि “चुनाव लड़े जाते हैं, जीते और हारे जाते हैं, लेकिन सम्मान, गरिमा और सबसे बढ़कर सुरक्षा का अहसास इस देश की हर महिला का अधिकार है। यह नया भारत है।” उन्होंने इसे महिला सुरक्षा से जोड़ते हुए बीजेपी को कटघरे में खड़ा कर निशाना साधा है।
