---Advertisement---

2024 Skoda Kodiaq: 4 अक्टूबर को लॉन्च होगी स्कोडा की ये प्रीमियम एसयूवी, लुक और फीचर्स जीतेंगे दिल!

2024 Skoda Kodiaq: इस गाड़ी को 4 अक्टूबर को ग्लोबल स्तर पर पेश किया जाने वाला है। हम यहां इसी अपकमिंग एसयूवी के बारे में बात कर रहे हैं।

Avatar of Santosh Kumar

By: Santosh Kumar

Published: अक्टूबर 3, 2023 7:51 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

2024 Skoda Kodiaq: ऑटो निर्माता कंपनी स्कोडा 4 अक्टूबर को अपनी प्रीमियम एसयूवी 2024 Skoda Kodiaq को ग्लोबल स्तर पर पेश करने वाली है। नई जनरेशन की इस गाड़ी में फीचर्स के लिहाज से कई बदलाव किए गए हैं। बता दें, 2 अक्टूबर को कंपनी ने इस प्रीमियम एसयूवी गाड़ी के इंटीरियर और एक्सटीरियर की झलक भी दिखाई थी। इस गाड़ी के लिए कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और X अकाउंट पर लाइव ब्रोडकास्ट किया जाएगा।

2024 Skoda Kodiaq के फीचर्स

इस अपकमिंग एसयूवी गाड़ी में फीचर्स के तौर पर एप्पल कार प्ले और एंड्रॉइड ऑटो, हाई क्वालिटी सिस्टम दिया जाएगा। गाड़ी में एंबीयंट लाइटिंग, वायरलेस चार्जिंग की सुविधा, फास्ट चार्जिंग के साथ यूएसबी सी पोर्ट, पैनारोमिक सनरूफ, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबलिटी कंट्रोल (ESP) और सेफ्टी के लिए एयरबैग के साथ एडास की सुविधा देखने को मिलेगी। गाड़ी के इंटीरियर की बात करें तो इसमें 12.9 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा। इस अपकमिंग एसयूवी में डिजिटल डिस्प्ले दिया जाएगा।

अपकमिंग SUV का पावरट्रेन

इस एसयूवी में 4 पावर ट्रेन ऑप्शन देखने को मिलेंगे। पहला 1.5 लीटर TSI हाइब्रिड इंजन देखने को मिलेगा। जो 150 पीएस की शक्ति निकलेगा। इसमें 7 स्पीड DSG ट्रांसमिशन दिया जाएगा। साथ में फ्रंट व्हील ड्राइव की सुविधा देखने को मिलेगी। इसमें दूसरे इंजन के विकल्प के तौर पर 2 लीटर TSI इंजन 204 पीएस की अधिकतम शक्ति के साथ प्रदान किया जाएगा। इसमें भी 7 स्पीड DSG ट्रांसमिशन की सुविधा देखने को मिलेगी और तीसरे 2 लीटर TDI इंजन में 153 पीएस की शक्ति देखने को मिलेगी। वहीं आखिरी वेरिएंट जो कि 1.5 प्लग हाइब्रिड है। उसमें 6 स्पीड DSG ट्रांसमिशन मिलेगा। इसमें 204 पीएस की शक्ति और फ्रंट एंड व्हील ड्राइव देखने को मिलेगा।

भारत में लॉन्च को लेकर क्या है अपडेट

कंपनी की तरफ से भारत में 2024 Skoda Kodiaq के लॉन्च करने को लेकर कोई भी अपडेट नहीं दिया गया है। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इसे अगले साल जून या जुलाई के महीने में भारतीय मार्केट में उतारा जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Santosh Kumar

Santosh Kumar

मीडिया में 2 वर्ष से काम करने का अनुभव है। DNP India Hindi में बतौर Content Writer काम कर रहा हूँ। इससे पहले ANI और The Statesman में काम करने का अनुभव है। DNP India Hindi में Sports, National और International मुद्दों पर लिख रहा हूँ
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

2026 Hyundai Verna

मार्च 9, 2026

Renault Duster 2026

मार्च 9, 2026

Mahindra XUV7XO

मार्च 9, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मार्च 8, 2026

2026 Royal Enfield Guerrilla 450

मार्च 8, 2026

Hero Xtreme 125R

मार्च 7, 2026

Leave a Comment