---Advertisement---

2026 Hyundai Verna: खरीदनी है क्लासी सेडान? तो नई वर्ना के ये 3 अपग्रेड्स पलभर में जीत लेंगे दिल; सेफ्टी और माइलेज भी ‘धुरंधर’

2026 Hyundai Verna: भारतीय कार बाजार में नई वर्ना सेडान कार की धमाकेदार एंट्री हो गई है। इसमें 3 खास बदलाव किए गए हैं, जो किसी भी वाहन चालक को पसंद आ सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 9, 2026 5:37 अपराह्न

2026 Hyundai Verna
Follow Us
---Advertisement---

2026 Hyundai Verna: भले ही बीते कुछ सालों के दौरान बड़ी गाड़ी यानी एसयूवी की मांग में इजाफा देखने को मिला हो। मगर आज भी सेडान सेगमेंट का क्लास अलग और खास बनी हुई है। इस सेगमेंट में हुंडई की वर्ना गाड़ी काफी आकर्षक डिजाइन और खूबियों के साथ आती है। अब साउथ कोरिया की कार निर्माता ने इस गाड़ी का नया मॉडल भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। 2026 हुंडई वर्ना सेडान के डिजाइन और फीचर्स को शामिल किया है। ऐसे में अगर आप किसी सेडान को घर लाने की योजना बना रहे हैं, तो इस कार पर विचार कर सकते हैं।

2026 Hyundai Verna का आकर्षक डिजाइन

साल 2023 के मुकाबले 2026 हुंडई वर्ना गाड़ी के डिजाइन में काफी कुछ नया रखा गया है। कंपनी ने इसके फ्रंट में ड्यूल एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप, ब्लैक क्रोम के साथ रैडिएटर ग्रिल, 16 इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील्स और बोल्ड बंपर डिजाइन शामिल किया गया है।

धाकड़ फीचर्स से लैस

इसके अलावा, 2026 हुंडई वर्ना सेडान कार में 10.25 इंच का ड्यूल स्क्रीन सेटअप, जिसमें इन्फोटेनमेंट और डिजिटल क्लस्टर शामिल है। साथ ही बॉस साउंट सिस्टम के साथ 8 स्पीकर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, इलेक्ट्रिक सनरूफ, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार प्ले को अपग्रेड किया गया है।

अरामदायक सुविधाएं

कंपनी ने बताया है कि 2026 हुंडई वर्ना गाड़ी में सेगमेंट का सबसे बेस्ट केबिन स्पेस दिया गया है। ऐसे में कार के अंदर एंपल हेड रूम, नी और शोल्जर स्पेस रखा गया है। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक पैसेंजर सीट, रियर विंडो सनशेड और ड्राइवर मैमोरी सीट जैसी सुविधाओं को जोड़ा गया है।

सुरक्षा और परफॉर्मेंस में भी तूफानी क्षमता

वहीं, कार मेकर ने बताया है कि 2026 हुंडई वर्ना गाड़ी में सेफ्टी के लिए कई दमदार फीचर्स को शामिल किया गया है। इसमें 7 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, बिल्ट इन डैशकैम के साथ लेवल-2 एडीएएस पैक को जोड़ा गया है। कंपनी ने इसमें 2 पेट्रोल इंजन के विकल्प दिए हैं। इसमें 1.5 लीटर का एनए पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन शामिल किया गया है। अलग-अलग रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सेडान 18 से 20kmpl की माइलेज प्रदान कर सकती है। कंपनी ने इसकी कीमत 10.98 लाख से 18.25 लाख रुपये एक्सशोरूम तय की है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Honda Alpha Electric SUV

नवम्बर 3, 2026

Tata Kuno Electric Car

नवम्बर 2, 2026

new Hyundai Creta

अक्टूबर 31, 2026

Tata Safari EV

अक्टूबर 29, 2026

VinFast VF5 Facelift

अक्टूबर 28, 2026

Hyundai Bayon

अक्टूबर 27, 2026