---Advertisement---

2024 TVS Jupiter 110: 75000 से कम में लॉन्च हुए जुपिटर स्कूटर की खूबियों के आगे क्या फेल हो जाएगी Honda Activa?

2024 TVS Jupiter 110: नए जुपिटर स्कूटर की ये खूबियां आपको जरुर पता होना चाहिए।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अगस्त 22, 2024 1:40 अपराह्न | Updated: अगस्त 23, 2024 11:46 पूर्वाह्न

2024 TVS Jupiter 110
Follow Us
---Advertisement---

2024 TVS Jupiter 110: देश की जानी-मानी दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी TVS ने अपने TVS Jupiter 110 स्कूटर को अपडेट कर दिया है और नए फीचर्स के साथ मार्कट में लॉन्च किया है। इस स्कूटर को 73,700 रुपए की एक्स शोरुम कीमत में उतारा गया है। इसका मुकाबला Honda Activa जैसे स्कूटर से है। ये अपने हाईटेक फीचर्स से एक्टिवा को टक्कर दे सकता है।

2024 Jupiter 110 स्कूटर में हुए बड़े बदलाव

कंपनी ने पुराने Jupiter 110 के अपग्रेड वर्जन के रुप में इसे लॉन्च किया है। इसके लुक में भी काफी सारे बदलाव किए गए हैं। इस स्कूटर में टर्न इंडिकेटर्स के साथ एक चौड़े LED और DRL को जोड़ा गया है। इससे इसका लुक काफी अट्रेक्टिव लग रहा है।

इसका डिज़ाइन एलिमेंट काफी शार्प हैं। टेल सेक्शन में एक चौड़ा फ्रेम है । ये इसे काफी अलग बनाता है। नए TVS Jupiter 110 स्कूटर में बेहतर परफॉरमेंस के लिए। 113.5cc सिंगल-सिलिंडर मोटर को जोड़ा गया है। ये स्कूटर 8bhp की पावर और 9.2Nm का पीक टॉर्क देता है। इसके इंजन को और भी ज्यादा पावरफुल बनाने के लिए इसमें IGo असिस्ट फीचर जोड़ा गया है।

ब्लूटूथ इंटीग्रेशन के साथ मिल रहीं ये खूबियां

TVS Jupiter 110 स्कूटर को और भी ज्यादा खास इसकी एलईडी डिस्प्ले बनाती है। इसमें ब्लूटूथ इंटीग्रेशन भी है जिसका, इस्तेमाल स्मार्टफोन पर राइड डेटा देखने के लिए कर सकते है। सामान रखने के लिए ये स्कूटर काफी अच्छा है। इसमें फ्रंट स्टोरेज बॉक्स, अंडर-सीट स्पेस मिल रहा है। ये पेट्रोल से चलने वाला स्कूटर 6 कलर में मिल रहा है। इसके साथ ही Drum, Drum Alloy, Drum SXC और Disc SXC जैसे वेरियंट में उपलब्ध है। इसमें 5.1 लीटर का फ्यूल टैंक मिल रहा है। इसके साथ ही 12-inch के टायर भी मिल रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Royal Enfield Guerrilla 450 Apex

मार्च 29, 2026

Wuling Hongguang Mini EV 

मार्च 29, 2026

Hyundai Venue

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 28, 2026

Tata Nexon EV

मार्च 28, 2026

Tata Sierra EV

मार्च 27, 2026