---Advertisement---

Viral Video: पेट्रोल पंप पर लगी लंबी भीड़ को चिढ़ाने इलेक्ट्रिक स्कूटर लेकर पहुंचा युवक, टश्न और एटीट्यूड देख मजा आ जाएगा

Viral Video:  सोशल मीडिया पर एक युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वो पेट्रोल पंप पर लगी भीड़ को  इलेक्ट्रिक स्कूटर लेकर चिढ़ाने पहुंचा है। उसका टश्न देख वहां पर खड़े लोग दंग रह गए। 

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 28, 2026 4:52 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  मिडिल ईस्ट में चल रही जंग का असर दुनियाभर के देशों पर दिखने लगा है। पेट्रोल-डीजल के साथ गैस की समस्याएं सामने आ रही हैं। हालंकि अभी तक भारत में हालात सामान्य हैं लेकिन अफवाह के चलते  सिलेंडर की लाइन हो या फिर पेट्रोल पंप की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। इस बीच एक युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वो पेट्रोल पंप की लंबी कतार में खड़े लोगों को इलेक्ट्रिक स्कूटर लेकर चिढ़ाने पहुंचा है। वो जिस स्वैग और  एटीट्यूड से पोज दे रहा है। उसे देख  लोग दंग हैं। यही वजह है कि, सोशल मीडिया पर इस वीडियो की बहुत चर्चा हो रही है।

पेट्रोल पंप की भीड़ को ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर से चिढ़ाने पहुंचा आदमी

इलेक्ट्रिक स्कूटर से पेट्रोल और डीजल की लाइन में खड़े लोगों को चिढ़ाते युवक के वायरल वीडियो को Ghar Ke Kalesh एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, पेट्रोल पंप पर भयंकर भीड़ की लाइन लगी है।

देखें वीडियो

तभी ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर को माला पहनाकर एक युवक स्वैग के साथ एंट्री करता है। वह लाइन में खड़े लोगों को चश्मा निकलाकर पोज देकर चिढ़ाना शुरु कर देता है। उसका स्वैग और एटीट्यूड वहां पर खड़ी बेबस भीड़ देखती रह जाती है। युवक का इस वीडियो को बनाने का उद्देश्य इलेक्ट्रिक स्कूटर की ताकत दिखाना था। इसी कारण वो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया है।

Viral Video देख यूजर्स ने बताया बेस्ट प्रमोशन का तरीका

ये वायरल वीडियो कब और कहां का है?  इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर  28 मार्च को ही अपलोड किया गया है। वीडियो पर 65000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘ईवी को प्रमोट करने का ये बहुत अच्छा समय है’। दूसरा लिखता है, ‘इलेक्ट्रिक स्कूटर दिखाकर चिढ़ाता है’। तीसरा लिखता है, ‘इसे देख दूसरे लोग भी ईवी खरीदने के लिए मोटिवेट होंगे। ‘

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

S. Jaishankar

सितम्बर 26, 2026

Heart Health

सितम्बर 26, 2026

Diabetes

सितम्बर 26, 2026

Tata Aeris

सितम्बर 25, 2026