---Advertisement---

2025 Royal Enfield Hunter 350: ऑल LED हैडलाइट्स, दमदार सस्पेंशन के साथ गर्दा उड़ाने आई धांसू बाइक; क्या इंजन देगा पावरफुल परफॉर्मेंस?

2025 Royal Enfield Hunter 350: ऑल LED हैडलाइट्स, दमदार सस्पेंशन के साथ इस बाइक में कई धांसू फीचर्स शामिल किए गए हैं। ऐसे में क्या इसका इंजन पावरफुल परफॉर्मेंस दे सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 27, 2025 2:18 अपराह्न

2025 Royal Enfield Hunter 350
Follow Us
---Advertisement---

2025 Royal Enfield Hunter 350: मोटरसाइकिल मार्केट में 300cc से ज्यादा इंजन वाली बाइक में रॉयल एनफील्ड ने अच्छा-खासा दबदबा बना रखा है। ऐसे में रॉयल एनफील्ड ने अपनी मशहूर हंटर 350 का नया मॉडल 2025 रॉयल एनफील्ड हंटर 350 लॉन्च कर दिया है। रिपोर्ट्स की मानें, तो रॉयल एनफील्ड की यह बाइक अब तक की सबसे अफोर्डेबल प्राइस के साथ आई है। बाइक मेकर ने इस बाइक को अब ऑल LED हैडलाइट्स से लैस कर दिया है। ऐसे में राइडर्स को पहले से ज्यादा बेहतर लुक देखने को मिल सकता है।

2025 Royal Enfield Hunter 350 में शामिल हुआ दमदार सस्पेंशन

अगर आप रॉयल एनफील्ड हंटर 350 को पसंद करते हैं, तो आपको इसका नया वेरिएंट 2025 रॉयल एनफील्ड हंटर 350 भी रास आ सकता है। बाइक मेकर ने इसे कई एडवांस खूबियों से लैस किया है। इसमें सी टाइप पोर्ट, सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, ब्लूटूथ, TBT नेविगेशन, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी की सुविधा जोड़ी गई है। इसके साथ सफर को आरामदायक बनाने के लिए कंपनी ने इसकी सीट को बड़ा किया है। साथ ही इसका सबसे बड़ा बदलाव सस्पेंशन को लेकर हुआ है। इस बाइक में प्रोग्रेसिव सस्पेंशन को शामिल किया गया है। इतना ही नहीं, बाइक की ग्राउंड क्लीयरेंस को भी पहले से बेहतर किया गया है। ऐसे में मोटरसाइकिल टूटी-फूटी सड़कों पर भी बढ़िया राइडिंग एक्सपीरियंस दे सकती है।

2025 रॉयल एनफील्ड हंटर 350 का इंजन देता है धांसू माइलेज!

बाइक मेकर 2025 Royal Enfield Hunter 350 के पावरट्रेन में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। ऐसे में इसमें पहले की तरह ही 349cc का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड तकनीक से लैस इंजन शामिल किया गया है। यह 20.2bhp की ताकत और 27nm का टॉर्क पैदा करता है। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ असिस्ट और स्लीपर क्लच की सुविधा दी गई है। ऐसे में इसका इंजन पावरफुल परफॉर्मेंस देने के लिए जाना जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह बाइक 36.2KMPL की माइलेज प्रदान कर सकती है। रॉयल एनफील्ड ने इस बाइक में 17 इंच के ट्यूबलेस टायर के साथ दोनों व्हील्स पर डिस्क ब्रेक दिया है। इसके साथ ड्यूल चैनल एबीएस से बाइक और राइडर्स की सेफ्टी काफी बढ़ जाती है।

स्पेक्स2025 रॉयल एनफील्ड हंटर 350
इंजन349cc
पावर20.2bhp
टॉर्क27nm
ट्रांसमिशन5 स्पीड
माइलेज36.2KMPL

2025 Royal Enfield Hunter 350 Price

फेमस मोटरसाइकिल मेकर ने 2025 रॉयल एनफील्ड हंटर 350 की कीमत 149900 रुपये एक्सशोरूम चेन्नई रखी गई है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 181750 रुपये निर्धारित की गई है। बाइक मेकर ने हंटर 350 के अपडेटिड वेरिएंट के दाम में लगभग 6500 रुपये की बढ़ोतरी की है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026