---Advertisement---

2025 Tata Punch EV: 40 मिनट में 80% तक चार्जिंग, धांसू स्पेक्स और आकर्षक कलर ऑप्शन्स से नहीं हटेंगी नजरें; कीमत 10 लाख रुपये से कम

2025 Tata Punch EV: कार मेकर टाटा ने अपनी फेमस टाटा पंच ईवी एसयूवी को अपडेट किया है। इसमें नए कलर्स के साथ फास्ट चार्जिंग की सुविधा को शामिल किया गया है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अगस्त 17, 2025 3:51 अपराह्न

2025 Tata Punch EV
Follow Us
---Advertisement---

2025 Tata Punch EV: इलेक्ट्रिक कारों की मार्केट में टाटा मोटर्स का अच्छा दबदबा देखने को मिलता है। टाटा मोटर्स के पास इलेक्ट्रिक कारों के कई विकल्प मौजूद हैं। ऐसे में कार कंपनी की लोकप्रिय इलेक्ट्रिक एसयूवी टाटा पंच ईवी को थोड़ा अपडेट किया गया है। 2025 टाटा पंच ईवी अब पहले से ज्यादा आकर्षक और दमदार हो गई है। कार निर्माता ने टाटा पंच ईवी में 2 बड़े बदलाव किए हैं। टाटा ने अपनी धाकड़ इलेक्ट्रिक एसयूवी में नए कलर विकल्प और फास्ट चार्जिंग की सुविधा को शामिल किया है।

2025 Tata Punch EV Price

मशहूर कार मेकर ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बताया है कि 2025 टाटा पंच ईवी की कीमत 999000 रुपये एक्सशोरूम दिल्ली रखी है।

2025 टाटा पंच ईवी में जुड़े 2 नए कलर्स

दिग्गज कार निर्माता टाटा मोटर्स ने 2025 Tata Punch EV में 2 नए पेंट विकल्पों को जोड़ा है। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक कार में सुपरनोवा कॉपर और प्योर ग्रे रंगों को शामिल किया है। वहीं, इस इलेक्ट्रिक कार में पहले से ही एम्पॉवर्ड ऑक्साइड, सीवीड, फियरलेस रेड, डेटोना ग्रे और प्रिस्टीन व्हाइट कलर्स का ऑप्शन उपलब्ध है। इस तरह से अगर आप टाटा पंच ईवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो अब आपके पास 2 नए कलर वेरिएंट का विकल्प हो गया है।

2025 टाटा पंच ईवी को मिला DC फास्ट चार्जर

इसके अलावा 2025 Tata Punch EV में फास्ट चार्जिंग के फीचर को जोड़ा गया है। कार मेकर ने 50 किलोवाट या उससे ऊपर की पावर वाले DC फास्ट चार्जर को सम्मिलित किया है। अब DC फास्ट चार्जर सिर्फ 40 मिनट में 10 से 80 फीसदी कार को चार्ज कर सकता है। बता दें कि कंपनी ने यह अपडेट सिर्फ लॉन्ग रेंज वर्जन बैटरी के लिए किया है।

स्पेक्स2025 टाटा पंच ईवी
बैटरी35kWh
रेंज421KM
पावर121bhp
टॉर्क190Nm
DC फास्ट चार्जर40 मिनट में 10 से 80 फीसदी

2025 टाटा पंच ईवी की धमाकेदार खूबियां और रेंज

वहीं, 2025 Tata Punch EV में स्टाइलिश डिजाइन के साथ इलेक्ट्रिक सनरुफ, LED फॉग लैंप, वायरलेस चार्जिंग सुविधा, 10.24 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, वेंटिलेटिड फ्रंट सीट्स, 6 स्पीकर के साथ एप्पल कार प्ले, एंड्रॉयड ऑटो का फीचर मिलता है। सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स के साथ कई दमदार खूबियां शामिल की गई हैं। इसकी 35kWh की बैटरी सिंगल चार्ज पर 421KM की रेंज प्रदान करती है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Maruti Suzuki Sales May 2026

जून 1, 2026

Tata Motors Sales in May 2026

जून 1, 2026

Toyota Urban Cruiser Ebella EV

मई 29, 2026

Tata Tiago EV Facelift 2026

मई 28, 2026

MG Majestor

मई 27, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 26, 2026