---Advertisement---

2026 Honda CB125R: आपकी फेवरेट बाइक को मिल गया धांसू अपडेट, बोल्ड डिजाइन और एडवांस स्पेसिफिकेशन्स लूट लेंगे आपका दिल! क्या मिलेगी बेहतर माइलेज?

2026 Honda CB125R: 2026 होंडा सीबी125आर बाइक में बड़ा अपडेट आया है। इससे यूजर्स की बल्ले-बल्ले हो सकती है। इसमें धांसू माइलेज मिलती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 4, 2025 3:26 अपराह्न

2026 Honda CB125R
Follow Us
---Advertisement---

2026 Honda CB125R: होंडा बाइक मार्केट में अभी भी अपनी तगड़ी पकड़ बनाए हुए हैं। दो पहिया वाहन कंपनी ने अपनी पॉपुलर कम्यूटर बाइक सीबी125आर को अपडेट किया है। ऐसे में अगर आप नई मोटरसाइकिल लेने का विचार कर रहे हैं, तो एक बार 2026 होंडा सीबी125आर पर नजर डाल सकते हैं। इसमें काफी धांसू खूबियां देखने को मिलती हैं। बता दें कि कंपनी ने इंटरनेशनल मार्केट में अपनी एंट्री लेवल बाइक को अपग्रेड किया है। इसमें नए कलर्स को जोड़ा गया है। बता दें कि होंडा की यह बाइक इंडिया में नहीं बिकती है।

2026 Honda CB125R की कितनी है कीमत

टू व्हीलर वाहन कंपनी ने 2026 होंडा सीबी125आर का दाम 103582 रुपये एक्सशोरूम रखा है। ऐसे में इसे खरीदने के लिए एक लाख रुपये से ज्यादा की रकम खर्च करनी होगी। साथ ही बाइक में कुछ अतिरिक्त एक्सेसरीज लेने के लिए और अधिक पैसे देने पड़ सकते हैं।

2026 होंडा सीबी125आर में जोड़े गए 4 नए कलर्स

फेमस कम्यूटर बाइक 2026 होंडा सीबी125आर में चार नए शानदार कलर विकल्प शामिल किए गए हैं। इसमें मैट रॉक ग्रे, मैट ल्यूसेंट सिल्वर मेटैलिक, जेफिरो ब्लू मेटैलिक और मैट पर्ल डायसप्रो रेड रंग को जोड़ा गया है। इसके अलावा, कंपनी ने इसके बॉडीवर्क में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि, डिजाइन की बात करें, तो इसमें बोल्ड लुक काफी अपीलिंग नजर आता है। इसके साथ शार्प फ्यूल टैक, एलईडी हेडलैंप, टेललैंप भी पुराने सर्कुलर डिजाइन में आता है। बाइक में 140एमएम का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है। कंपनी ने इसमें 5 इंच की टीएफटी स्क्रीन को शामिल किया है।

स्पेक्स2026 होंडा सीबी125आर
इंजन125cc
पावर15bhp
टॉर्क11.2Nm
गियरबॉक्स5 स्पीड
माइलेज55kmpl

धांसू बाइक के इंजन में नहीं हुआ कोई बदलाव

उधर, 2026 होंडा सीबी125आर मोटरसाइकिल की पावरट्रेन की बात करें, तो इसमें 125cc का सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है। यह 15bhp की ताकत और 11.2Nm का टॉर्क पैदा करता है। साथ ही 5 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। कंपनी ने इसके इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है, तो इसकी माइलेज भी पहले की तरह ही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह बाइक लगभग 55kmpl की माइलेज प्रदान कर सकती है। इसमें सिंगल चैनल एबीएस को जोड़ा गया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Discounts and Offers on Tata EV Cars for June 2026

जून 8, 2026

News Hyundai i20

जून 6, 2026

Tata Punch EV

जून 6, 2026

Tata Avinya EV

जून 5, 2026

Kawasaki KX327

जून 4, 2026

Maruti Suzuki WagonR Flex Fuel

जून 4, 2026