2026 Honda City Facelift के इन 3 अपग्रेड्स का सभी को है खास इंतजार! क्या मिलेगी बेहतर फ्यूल एफिशियंसी? कीमत को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

2026 Honda City Facelift: गाड़ियों के सेडान सेगमेंट में जल्द ही 2026 होंडा सिटी फेसलिफ्ट का नया धमाका हो सकता है। इस कार में आकर्षक खूबियों के साथ हाईटेक केबिन फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

2026 Honda City Facelift

Photo Credit: Google

2026 Honda City Facelift: इंडियन कार बाजार में जब भी सेडान गाड़ियों की चर्चा होगी, तो होंडा सिटी का नाम जरूर लिया जाएगा। इसकी वजह है होंडा सिटी ग्राहकों से मिला ढेर सारा प्यार। जी हां, सेडान कार सेगमेंट में इस गाड़ी ने घूब नाम कमाया है। लोगों को इसका डिजाइन और फीचर्स काफी भाते हैं। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसे में कंपनी अपनी लोकप्रिय गाड़ी का फेसलिफ्ट वर्जन लाने की योजना बना रही है। कार मार्केट में 2026 होंडा सिटी फेसलिफ्ट गाड़ी को आलीशान खूबियों के साथ जल्द ही पेश किया जा सकता है।

2026 होंडा सिटी फेसलिफ्ट में मिल सकते हैं स्मार्ट केबिन फीचर्स

कई हालिया लीक्स में दावा किया गया है कि 2026 होंडा सिटी फेसलिफ्ट में बड़ा 10.25 इंच का टचस्क्रीन और डिजिटल कॉकपिट मिल सकता है। साथ ही वायरलेस एंड्रयॉड ऑटो, एप्पल कार प्ले और केबिन में पहले से ज्यादा प्रीमियम और मॉडर्न स्पेक्स मिलने की संभावना है।

वेंटिलेटिड सीट्स की सुविधा

रिपोर्ट्स की मानें, तो आगामी 2026 होंडा सिटी फेसलिफ्ट गाड़ी में वेंटिलेटेड सीट्स और पावर्ड ड्राइवर सीट को शामिल किया जा सकता है। इंडियन मौसम की कंडीशन को देखते हुए यह सुविधा काफी ज्यादा मांग में रहती है।

360 डिग्री कैमरा और एडीएएस सुइट

कुछ अन्य लीक्स की मानें, तो अपकमिंग 2026 होंडा सिटी फेसलिफ्ट में 360 डिग्री कैमरा और एडवांस एडीएएस सुइट की सुविधा को जोड़ने की संभावना है। इस फीचर से गाड़ी को पार्क करना आसान होगा। साथ ही कार में बैठे यात्रियों को बेहतर सुरक्षा मिलने की संभावना है।

जारी रहेगा हाइब्रिड इंजन का विकल्प, जानें लीक कीमत और लॉन्च डिटेल

वहीं, लेटेस्ट रिपोर्ट्स पर यकीन करें, तो आगामी 2026 होंडा सिटी फेसलिफ्ट कार में 1.5 लीटर i-VTEC पेट्रोल इंजन के विकल्प को जारी रखा जा सकता है। कंपनी इसमें ई-एचईवी हाइब्रिड वेरिएंट भी जारी रख सकती है। ऐसे में ग्राहकों को नई गाड़ी में बेहतर फ्यूल एफिशियंसी देखने को मिल सकती है। कंपनी इसमें 6 स्पीड मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी शामिल करने की योजना बना रही है।

जबकि इसका शुरुआती दाम 14 लाख रुपये एक्सशोरूम रखने की आशंका है। कार निर्माता इस सेडान को मई के आखिर में इंडियन कार बाजार में लॉन्च कर सकती है। मगर अभी तक कार कंपनी ने इसे लेकर कुछ भी आधिकारिक तौर पर स्प्ष्ट नहीं किया है।

Exit mobile version