---Advertisement---

2026 Maruti Suzuki Ertiga: नया साल और नया अवतार, सस्ती 7 सीटर कार जल्द कर सकती है बड़ा धमाका, क्या मिलेगा हाइब्रिड इंजन ऑप्शन; जानें लीक्स

2026 Maruti Suzuki Ertiga: मारुति सुजुकी अर्टिगा एक बार फिर लोगों को दीवाना बना सकती है। साल 2026 में इसका फेसलिफ्ट वर्जन धूम मचा सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 27, 2025 2:08 अपराह्न

2026 Maruti Suzuki Ertiga
Follow Us
---Advertisement---

2026 Maruti Suzuki Ertiga: साल 2025 समाप्त होने में बस कुछ दिन बाकी हैं। नए साल में कई कार कंपनियां अपने दमदार वाहनों को उतार सकती हैं। इसमें मारुति सुजुकी का नाम भी शामिल है। रिपोर्ट्स की मानें, तो 2026 मारुति सुजुकी अर्टिगा 2026 की शुरुआत में दस्तक दे सकती है। इस अपकमिंग गाड़ी में पहले से ज्यादा लुभावना डिजाइन और फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। साथ ही बढ़िया और नया इंजन विकल्प भी जोड़ा जा सकता है।

2026 Maruti Suzuki Ertiga कब तक देगी दस्तक

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि 2026 मारुति सुजुकी अर्टिगा कार 2026 के मध्य तक भारतीय बाजार में दस्तक दे सकती है। हालांकि, कुछ अन्य लीक्स में बताया गया है कि आगामी एमपीवी 2026 की शुरुआत में धमाकेदार एंट्री ले सकती है।

2026 मारुति सुजुकी अर्टिगा की संभावित कीमत

कार बाजार में मारुति सुजुकी अपनी सस्ती गाड़ियों के लिए काफी मशहूर है। ऐसे में ताजा रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि 2026 मारुति सुजुकी अर्टिगा नए अवतार में आने के बाद भी किफाएती दाम में रहेगी। इसका संभावित प्राइस 8 से 15 लाख रुपये के करीब रखा जा सकता है।

बेहतर डिजाइन के साथ मिल सकते हैं दमदार फीचर्स

यह तो आप जानते होंगे कि मौजूदा अर्टिगा गाड़ी अधिक आकर्षक नही हैं, मगर 2026 मारुति सुजुकी अर्टिगा कार को थोड़ा लुभावना बनाने का प्रयास किया जा सकता है। कंपनी इसमें नए डिजाइन की एलईडी हेडलाइट्स और टेललाइट्स जोड़ी सकती है। आगे की तरफ नई ग्रिल, पीछे स्पॉइलर और 18 इंच के अलॉय व्हील्स मिलने की उम्मीद है।

गाड़ी के अंदर नई कलर थीम में डैशबोर्ड का लुक, 12 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, ड्यूल जोन क्लाईमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स, वेंटिलेटिड फ्रंट सीट्स, एबियंट लाइटिंग, पावर विंडो, इलेक्ट्रॉनिक एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट और रियर आर्मरेस्ट की सुविधा मिल सकती है।

स्पेक्स2026 मारुति सुजुकी अर्टिगा
इंजन1.5 लीटर पेट्रोल
पावर101bhp
टॉर्क139Nm
गियरबॉक्समैन्युअल -ऑटोमैटिक
माइलेज21kmpl

दमदार हाइब्रिड इंजन मचाएगा धूम

वहीं, सेफ्टी के लिए 2026 मारुति सुजुकी अर्टिगा कार में 6 एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा और एडीएएस पैक भी शामिल किया जा सकता है। मौजूदा अर्टिगा प्योर पेट्रोल-पावर्ड पावरट्रेन के साथ नहीं आती है। इसमें पेट्रोल-स्मार्ट हाइब्रिड और पेट्रोल-सीएनजी के ऑप्शन हैं। 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड आता है और यही इंजन फेसलिफ्ट में भी मिल सकता है। यह इंजन 101bhp से अधिक ताकत और 139Nm का टॉर्क पैदा करने में सक्षम है। इसमें मैन्युअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स आ सकते हैं। पेट्रोल-हाइब्रिड की माइलेज 21kmpl रहने की संभावना है। फिलहाल इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahindra BE 6

अगस्त 11, 2026

Skoda Slavia Facelift

अगस्त 11, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अगस्त 10, 2026

Tata Nano EV

अगस्त 10, 2026

Next Generation Hyundai Creta

अगस्त 8, 2026

Mahindra Thar Facelift

अगस्त 8, 2026