2026 Royal Enfield Guerrilla 450: दहाड़ने के लिए आ रहा है सड़क का नया शेर, मॉडर्न रोडस्टर बाइक में मिलेगी धांसू टेक और परफॉर्मेंस

2026 Royal Enfield Guerrilla 450: 2026 रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 बाइक भारतीय बाजार में लॉन्च होने के लिए तैयार है। इस मॉडर्न रोडस्टर मोटरसाइकिल में धाकड़ फीचर्स आ सकते हैं।

2026 Royal Enfield Guerrilla 450

Photo Credit: Google

2026 Royal Enfield Guerrilla 450: सिटी राइडिंग के साथ हाईवे के लिए भी रोडस्टर बाइक काफी बढ़िया ऑप्शन मानी जाती है। अक्सर लंबी दूरी की यात्रा के दौरान कम्यूटर बाइक पर लोगों को थकान और असुविधा महसूस होती है। मगर रोडस्टर मोटरसाइकिल का संतुलित वजन और दमदार हैंडलिंग राइडिंग को आसान बनाने का काम करती है। ऐसे में बाइक मार्केट की धाकड़ वाहन कंपनी रॉयल एनफील्ड अपनी पॉपुलर मोटरसाइकिल को नए वर्जन के साथ लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने 2026 रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 बाइक को टीज भी कर दिया है।

2026 रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 की लॉन्च और लीक प्राइस डिटेल

बाइक निर्माता रॉयल एनफील्ड ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक तौर पर बताया है कि 2026 रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 मोटरसाइकिल को 27 मार्च 2026 को उतारा जाएगा। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इसका अनुमानित दाम 2.50 से 2.80 लाख रुपये के आसपास रखा जा सकता है। हालांकि, यह प्राइस अटकलों पर आधारित है।

2026 रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 बाइक में आएगा आकर्षक डिजाइन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2026 रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 बाइक थोड़ी रिफाइंड और मॉडर्न होने की उम्मीद है। कंपनी इसे फुली रोडस्टर स्टाइल के साथ उतारने की योजना बना रही है। बाइक क्लासिक रॉयल एनफील्ड का एहसास करवा सकती है। साथ ही साइड ग्राफिक्स के दम पर इसे स्पोर्टी और एग्रेसिव टच दिया जा सकता है। बाइक के आगे की तरफ गोल एलईडी हेडलैंप, एलईडी डीआरएलएस के साथ सिंपल मिरर और वाइड हैंडलबार शामिल किया जा सकता है। इसमें मस्कुलर फ्यूल टैंक के साथ सिंगल पीस सीट आ सकती है। कंपनी इसमें 17 इंच के अलॉय व्हील्स जोड़ सकती है।

कितनी दमदार होंगी टेक खूबियां और इंजन क्षमता

वहीं, 2026 रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 बाइक के टेक स्पेक्स की बात करें, तो इसमें कई आधुनिक सुविधाएं देखने को मिल सकती हैं। कंपनी इसमें एडवांस टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और नेविगेशन के साथ कई अन्य सुधार आने की उम्मीद है। टू व्हीलर कंपनी इसमें सुरक्षा से कोई खिलवाड़ नहीं करेगी।

ऐसे में इसमें ड्यूल चैनल एबीएस मिल सकता है, जिससे अचानक ब्रेक लगाने पर टायर लॉक नहीं होंगे। स्लीपर क्लच दिया जा सकता है, जोकि हाई स्पीड में बाइक को स्थिर रखता है। साथ ही साइड स्टैंड इंजन कटऑफ और मजबूत डिस्क ब्रेक देखने को मिल सकते हैं। उधर, इसकी इंजन क्षमता की बात करें, तो इसमें 452सीसी का लिक्विड कूल्ड इंजन मिल सकता है। यह 40hp की ताकत और 40Nm का टॉर्क पैदा कर सकता है। इसमें 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स आने की संभावना है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने इसकी कोई भी जानकारी साझा नहीं की है।

Exit mobile version